Hindi News / Rajasthan / Leopard Created Havoc In Malviya Nagar

Leopard created havoc in Malviya Nagar जयपुर के मालवीय नगर में तेंदुए ने मचाया कहर

इंडिया न्यूज, जयपुर : Leopard created havoc in Malviya Nagar : मालवीय नगर में रविवार एक तेंदुए ने कहर मचा दिया। तेंदुए के डर से लोग घरों में दुबक गए। दरअसल रविवार को तेंदुआ (लेपर्ड) झालाना के जंगलों से निकल कर मालवीय नगर की घनी आबादी वाली कॉलोनी में घुस गया। तेंदुआ कॉलानी में तीन […]

BY: Harpreet Singh • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

इंडिया न्यूज, जयपुर :
Leopard created havoc in Malviya Nagar :
मालवीय नगर में रविवार एक तेंदुए ने कहर मचा दिया। तेंदुए के डर से लोग घरों में दुबक गए। दरअसल रविवार को तेंदुआ (लेपर्ड) झालाना के जंगलों से निकल कर मालवीय नगर की घनी आबादी वाली कॉलोनी में घुस गया।

तेंदुआ कॉलानी में तीन घंटों तक घूमता रहा। जिसके बाद वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत कर तेंदुए को ट्रेंकुलाइज कर पिंजरे में कैद किया। तेंदुए के डर से मालवीय नगर में सभी लोग अपने घरों में दुबक गए और छतों पर खड़े होकर तेंदुए की तस्वीरें और वीडियो मोबाइल में कैप्चर करने लगे।

जयपुर मेट्रो से घूमने का प्लान तो पहले पढ़ें यह खबर, वरना हो जाएंगे परेशान

Leopard created havoc in Malviya Nagar

घरों में दुबक गए लोग Leopard created havoc in Malviya Nagar

झालाना के जंगलों से निकलकर तेंदुआ मालवीय नगर कॉलोनी में पहुंच गया। जिसके बाद जैसे ही लोगों को तेंदुए के कॉलोनी में आने की बात पता चली तो लोग अपने घरों में दुबक गए और छतों पर चढ़कर तेंदुए की वीडिया और फोटो कैप्चर करने का प्रयास करने लगे।

मालवीय नगर सेक्टर 7 में मकान नंबर 224 में सुबह 8 बजे तेंदुए के गुरार्ने की आवाज आई। यह मकान सूना पड़ा था। आसपास के लोगों ने थोड़ा नजदीक जाकर देखा तो तेंदुए के पंजों के निशान नजर आए।

मकान में नीचे बरामदे में बनी वेंटिलेशन वाली खिड़की में तेंदुआ नजर आया। जिसके बाद उन्होंने तेंदुआ होने की सूचना वन विभाग और पुलिस को दी। Leopard created havoc in Malviya Nagar Jaipur

रेस्कयू टीम ने पकड़ा तेंदुआ Leopard created havoc in Malviya Nagar 

वन विभाग के रेंजर जनेश्वर चौधरी, डॉ. अशोक चौधरी, डीएफओ अजय चित्तौड़ा और सहायक वनपाल सुरेश चौधरी की टीम पिंजरा और जाल लेकर मालवीय नगर पहुंचे।

रेस्क्यू टीम ने तेंदुए को पकड़ने के लिए ट्रेंकुलाइज करने की कोशिश की तो वह मकान से बाहर निकल कर छत पर चला गया। वहां एक छत से दूसरी छत पर दौड़ता रहा। वन विभाग की टीम ने तेंदुए को ट्रेंकुलाइज कर पकड़ लिया।

Read More : Omicron India Update : 12 राज्य, 18 दिन, 143 ओमिक्रॉन

Read More : Omicron Update India महाराष्ट्र में 8, कर्नाटक में नए वैरिएंट के छह और केस

Connect With Us : Twitter Facebook

Tags:

jaipur latest news

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue