होम / Assam CEE 2023: असम सीईई के काउंसलिंग के लिए पंजीयन शुरू, 10 जुलाई तक कर सकते है पंजीयन

Assam CEE 2023: असम सीईई के काउंसलिंग के लिए पंजीयन शुरू, 10 जुलाई तक कर सकते है पंजीयन

Shubham Pathak • LAST UPDATED : July 4, 2023, 2:41 am IST

India News(इंडिया न्यूज़),Assam CEE 2023:असम संयुक्त प्रवेश परीक्षा(Assam CEE 2023)  काउंसलिंग के 03 जुलाई 2023 सोमवार से शुरू हो गई है। जिसके बाद असम सीईई काउंसलिंग 2023 के लिए पंजीकरण 10 जुलाई तक की जा सकेगी। बता दें कि, उम्मीदवारों के पास केवल 6 दिनों का समय शेष रह गया है। इसके अलावा आपको ये भी बता दें कि,असम सीईई 2023 काउंसलिंग के पांच राउंड आयोजित होने की उम्मीद है।

असम सीईई 2023(Assam CEE 2023)  सीट आवंटन परिणाम ऑनलाइन घोषित किए जाएंगे। सीटों का आवंटन उम्मीदवार की रैंक, प्राथमिकताओं और सीट की उपलब्धता के आधार पर किया जाएगा। सीट आवंटन की जांच करने के लिए, उम्मीदवारों को आवेदन संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करके सीईई काउंसलिंग 2023 पोर्टल पर लॉग इन करना होगा। सत्यापन के लिए, उम्मीदवारों को काउंसलिंग के समय अपने दस्तावेज़ ले जाने होंगे। वहीं योग्य उम्मीदवारों को भाग लेने वाले संस्थानों में प्रवेश के लिए असम सीईई काउंसलिंग में शामिल होना होगा। काउंसलिंग प्रक्रिया के दौरान, उम्मीदवारों को पंजीकरण करना होगा, दस्तावेज अपलोड करने होंगे, अपनी पसंद भरनी होगी और फॉर्म जमा करना होगा और अंतिम में काउंसलिंग शुल्क का भुगतान भी करना होगा।

ये है जरूरी बात

असम सीईई(Assam CEE 2023)  काउंसलिंग 2023 में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले काउंसलिंग फॉर्म-बी भरकर जमा करना होगा। जिसेक बाद आधिकारिक असम सीईई 2023 वेबसाइट से फॉर्म-बी डाउनलोड करना होगा। काउंसलिंग के समय केवल वही अभ्यर्थी फॉर्म-बी जमा कर सकेंगे, जिनका नाम मेरिट सूची में होगा। काउंसलिंग फॉर्म-बी को काउंसलिंग के दिन असम सीईई की प्रवेश समिति के अध्यक्ष को जमा करना होगा। असम सीईई 2023 योग्य उम्मीदवार असम के सरकारी और कुछ निजी इंजीनियरिंग कॉलेजों में 4-वर्षीय बी.टेक कार्यक्रम में प्रवेश के लिए डिब्रूगढ़ विश्वविद्यालय काउंसलिंग प्रक्रिया में शामिल होने के पात्र होंगे।

आवश्यक दस्तावेज-

1. चरित्र प्रमाण पत्र

2. श्रेणी प्रमाण पत्र

3. असम सीईई 2023 एडमिट कार्ड

4. जन्म प्रमाण पत्र/जन्म प्रमाण

5. 10वीं की मार्कशीट

6. निवास प्रमाण पत्र

7. अधिवास प्रमाणपत्र

8. असम सीईई 2023 परिणाम

9. 12वीं की मार्कशीट आदि।

 

जानिए क्या है Assam CEE क्या है?

चलिए आपको बतातें है कि असम सीईई(Assam CEE 2023)  क्या है।असम सीईई (असम संयुक्त प्रवेश परीक्षा) असम विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित की जाती है। यह एक राज्य स्तरीय प्रवेश परीक्षा है जो की वार्षिक आधार पर आयोजित की जाती है। वैसे उम्मीदवार जो कि, असम में बी.टेक में प्रवेश लेना चाहते हैं वे इस परीक्षा में भाग ले सकते हैं। असम राज्य भर में स्थित विभिन्न सरकारी कॉलेजों और संस्थानों में प्रवेश की पेशकश की जाएगी।

ये भी पढ़े

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

पटौदी पैलेस से स्विस होम तक, इतने करोड़ के मालिक हैं Kareena-Saif Ali Khan -Indianews
Lok Sabha Election: अरविंदर सिंह लवली के इस्तीफे के बाद बीजेपी ने कांग्रेस पर कसा तंज, जानें क्या कहा
Bareilly: सनकी प्रेमी की हैवानियत, पहले किया दुष्कर्म फिर गर्म रोड से लिखा चेहरे पर अपना नाम-Indianews
इस वजह से लापता हुए थे तारक मेहता फेम Gurucharan Singh, कारण जान हो जाएंगे हैरान -Indianews
पंजाब के लोगों के लिए ये क्या बोल गए Aamir Khan, ‘नमस्ते की ताकत’ पर कही ये बात-Indianews
Reliance Jio: रिलायंस जियो ने इंटरनेट की दुनिया में मचाया तहलका, सबसे बड़े मोबाइल डेटा ब्रांड के रूप में चाइना मोबाइल को छोड़ा पीछे-Indianews
कब थमेगा मणिपुर में मौत का मंजर? एक बार फिर मेटेई और कुकी समुदायों के बीच जमकर हुई गोलीबारी-Indianews
ADVERTISEMENT