होम / Bharat Jodo Nyay Yatra: यात्रा में शामिल लोगों पर केस दर्ज, पुलिस ने बताई वजह

Bharat Jodo Nyay Yatra: यात्रा में शामिल लोगों पर केस दर्ज, पुलिस ने बताई वजह

Rajesh kumar • LAST UPDATED : January 19, 2024, 12:01 pm IST

India News (इंडिया न्यूज़),Bharat Jodo Nyay Yatra: असम की जोरहाट में आज पुलिस ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा से जुड़े कुछ लोगों पर कार्रवाई की है। जोरहाट के पुलिस अधीक्षक मोहन लाल मीणा ने कहा कि पुलिस ने स्वत: संज्ञान लेते हुए कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के सिलसिले में कुछ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पुलिस ने बताई वजह

दरअसल, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही यात्रा ने अपना मूल मार्ग बदल लिया था, जिसकी जानकारी पुलिस को नहीं थी, जिसके चलते यात्रा से जुड़े कुछ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

राहुल गांधी ने नाव स पार की ब्रह्मपुत्र नदी

अपने दौरे के छठे दिन, राहुल गांधी ने शुक्रवार को नाव से ब्रह्मपुत्र नदी पार की और असम के एक द्वीप माजुली के लिए रवाना हो गए। पार्टी ने शुक्रवार को ब्रह्मपुत्र में एक नाव पर साथी कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ राहुल की एक तस्वीर साझा की।

यात्रा में खलल डाल रही है हिमंत सरकार- जयराम रमेश

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने दावा किया कि हिमंत बिस्वा सरमा के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार भारत जोड़ो यात्रा को विफल बनाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि हम 25 जनवरी तक असम में हैं और राज्य सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है कि भारत जोड़ो यात्रा यहां सफल न हो।

जयराम ने कहा कि असम सरकार यात्रा में बाधाएं पैदा कर रही है, लेकिन हमें विश्वास है कि युवाओं और महिलाओं सहित असम के सभी वर्ग राहुल गांधी की बात सुनेंगे।

राहुल का बीजेपी पर आरोप

राहुल ने हिमंत सरकार पर भी निशाना साधा और दावा किया कि राज्य में देश की सबसे भ्रष्ट सरकार काम कर रही है। राहुल ने बीजेपी और आरएसएस पर नफरत फैलाने का भी आरोप लगाया।

यह भी पढ़ेंः-

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT