होम / UP Chunav Result 2022: बागपत में रालोद सपा गठबंधन कार्यकर्ताओं(workers) ने किया पथराव, पुलिस को करनी पड़ी हवाई फायरिंग

UP Chunav Result 2022: बागपत में रालोद सपा गठबंधन कार्यकर्ताओं(workers) ने किया पथराव, पुलिस को करनी पड़ी हवाई फायरिंग

Kumar Anjesh • LAST UPDATED : March 10, 2022, 6:42 pm IST

इंडिया न्यूज़, बागपत।

विधानसभा चुनाव की मतगणना में बड़ौत व बागपत की सीट पर भाजपा की जीत होने पर रालोद सपा गठबंधन के कार्यकर्ताओं(workers) ने हंगामा शुरू कर दिया। कार्यकर्ताओं(workers) ने पुलिस पर पथराव कर दिया। इस पर पुलिस ने हवाई फायरिंग कर कार्यकर्ताओं को खदेड़ दिया।

पुलिस ने आँसू गैस के गोले छोड़े। इस दौरान कुछ कार्यकर्ता घायल हो गए। कार्यकर्ता (workers) मतगणना स्थल के बाहर टैंट लगाकर बैठ गए थे। बुधवार की रात्रि से ही जमा होने शुरू हो गए थे। गुरुवार को कार्यकर्ताओं (workers) की भीड़ जमा हो गई थी। रालोद के पदाधिकारियों ने मतगणना में धांधली की आशंका जताई थी।

Also read: Punjab Assembly Election 2022 Result Today Update : नवजोत सिंह सिद्धू ने कांग्रेस प्रदेश पद से इस्तीफा दिया

परिणाम घोषित होने के बाद रालोद के कार्यकर्ताओं ने मतगणना में बेईमानी का आरोप लगाते हुए दिल्ली यमुनोत्री हाईवे पर मतगणना स्थल के बाद जबरदस्त हंगामा किया, तोड़फोड़ की गई। पुलिस पर पथराव किया गया। पुलिस वालों ने भागकर अपनी जान बचाई।
Also read:Goa Assembly Election Result 2022 Live गोवा में बढ़त मिलते ही बोले देवेंद्र फडणवीस- सब हैं हमारे साथ, जल्द बनाएंगे सरकार

मामला बढ़ता देख एसपी नीरज कुमार जादौन मौके पर पहुंचे और घायल युवक को गाड़ी से अस्पताल भेजा। रालोद कार्यकर्ताओं(workers) को समझाने का प्रयास किया गया। एसपी और रालोद के पदाधिकारियों ने आपस में वार्ता की।

Also read: Attari Punjab Assembly Election 2022 Result अटारी से आप के जसविंदर सिंह जीते

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT