<
Categories: एस्ट्रो

Chandra Grahan 2026: होलिका दहन 2026 में चंद्र ग्रहण का असर, जानें कौन सी 3 राशियों की चमकेगी  किस्मत

Chandra Grahan 2026: ज्योतिषियों के अनुसार इस साल फाल्गुन पूर्णिमा के अवसर पर 3 मार्च 2026 को लगने वाला चंद्र ग्रहण कुंभ राशि में होगा.यह ग्रहण कुछ राशियों के लिए भाग्य, करियर और जीवन में सकारात्मक बदलाव लेकर आएगा. इस दौरान मानसिक शांति और ऊर्जा में वृद्धि होगी, वहीं नौकरी और व्यापार में भी सफलता मिलने के योग बन रहे हैं

Chandra Grahan 2026: वैदिक ज्योतिष में चंद्र और सूर्य ग्रहण का प्रभाव व्यक्तिगत जीवन के साथ-साथ समाज और देश-दुनिया पर भी देखा जाता है. साल का पहला पूर्ण चंद्र ग्रहण फाल्गुन पूर्णिमा, यानी होलिका दहन के दिन होने वाला है. यह ग्रहण 3 मार्च 2026 को दोपहर 2:17 बजे शुरू होकर शाम 7:53 बजे समाप्त होगा. कुंभ राशि में आने वाला यह ग्रहण कुछ राशियों के लिए विशेष रूप से लाभकारी साबित हो सकता है.

ग्रहों की स्थिति इस समय कुछ लोगों के जीवन में विशेष अवसर और सफलता लेकर आएगी. व्यवसाय, नौकरी और शिक्षा के क्षेत्र में प्रगति के साथ-साथ मानसिक संतुलन और खुशहाली बढ़ने की संभावना है.

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए यह समय बेहद शुभ रहेगा. छात्र प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता पा सकते हैं. राजनीति, प्रशासन या सरकारी सेवाओं से जुड़े लोग सम्मान और मान्यता हासिल करेंगे. बेरोजगार लोगों के लिए नौकरी मिलने के योग हैं. व्यापारियों को नए अवसर और सौदे मिल सकते हैं. संयम और मेहनत के साथ सही योजना बनाने पर वित्तीय और व्यवसायिक मामलों में अच्छा परिणाम मिल सकता है.

धनु राशि

धनु राशि वालों के लिए भी यह ग्रहण लाभकारी है. इस दौरान वाहन या नई संपत्ति मिल सकती है, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. आय में वृद्धि और निवेश से लाभ मिलने की संभावना है. नए आय के स्रोत खुलेंगे और साहस व पराक्रम में वृद्धि होगी, जिससे बड़े लक्ष्य हासिल किए जा सकते हैं. परिवारिक जीवन सुखमय रहेगा और मानसिक संतुलन बना रहेगा.

मकर राशि

मकर राशि के जातकों को भी चंद्र ग्रहण का सकारात्मक प्रभाव मिलेगा. नौकरीपेशा लोगों को नई जॉब ऑफर या प्रमोशन मिलने की संभावना है. देश-विदेश की यात्रा करियर और व्यक्तिगत विकास के लिए लाभकारी होगी. महंगी या लग्जरी चीज खरीदने के अवसर मिल सकते हैं. आय के नए स्रोत खुलने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और धन का प्रवाह बढ़ेगा. इस अवधि में समाज में मान-सम्मान और प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी.

Disclaimer : प्रिय पाठक, हमारी यह खबर पढ़ने के लिए शुक्रिया. यह खबर आपको केवल जागरूक करने के मकसद से लिखी गई है. हमने इसको लिखने में सामान्य जानकारियों की मदद ली है. INDIA News इसकी पुष्टि नहीं करता है.

Shivashakti narayan singh

मूल रूप से चन्दौली जनपद के निवासी शिवशक्ति नारायण सिंह ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. वर्तमान में वे इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. एस्ट्रो (ज्योतिष) और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा हेल्थ और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं.तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Share
Published by
Shivashakti narayan singh

Recent Posts

लौकी-तुरई मांग-मांगकर खाएंगे! नोट कर लें हेल्थ बेनिफिट वाली ये लाजवाब डिशेज, उंगलियां चाटते रह जाएंगे घरवाले!

जो लोग गर्मी के सीजन में लौकी और तुरई जैसी न्यूट्रिशस सब्जियों को देखकर अपनी…

Last Updated: May 22, 2026 11:10:34 IST

ऋषिकेश में हरियाणा के 2 युवकों को गुस्साई भीड़ ने पहले किया नंगा, फिर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, महिला से छेड़छाड़ का आरोप

Rishikesh Viral Video: उत्तराखंड के ऋषिकेश में हरियाणा के 2 युवकों को नंगा करके दौड़ा-दौड़ाकर…

Last Updated: May 22, 2026 00:00:48 IST

धार जिला बना किला! भोजशाला फैसले पर अफवाह फैलाने वालों को एसपी की अंतिम चेतावनी, कहा- हिम्मत है तो…

Dhar SP Last Warning: मध्य प्रदेश के धार जिले में भोजशाला मामले पर हाईकोर्ट का…

Last Updated: May 21, 2026 22:58:35 IST

Today Silver Rate 21 May 2026: चांदी के दाम में गिरावट हुई या बढ़े दाम, यहां करें नोट

Today Silver Rate 21 May 2026: सोने से ज्यादा चांदी का भाव कभी ऊपर चढ़…

Last Updated: May 21, 2026 22:29:32 IST

Gold Price Today 21 May 2026: क्या रहे सोने के दाम, नोट करें अपने शहरों के रेट्स

Gold Price Today 21 May 2026: अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अस्थिरता के चलते सोने के दामों…

Last Updated: May 21, 2026 22:31:16 IST

आम खरीदते समय जरूर अपनाएं ये ट्रिक, केमिकल वाले फलों की ऐसे करें पहचान, जानें तरीका

गर्मियों के मौसम में आम लोगों को बहुत पसंद आते हैं. इसके लिए वे बाजारों…

Last Updated: May 21, 2026 20:16:44 IST