<
Categories: एस्ट्रो

Moolank 2 Numerology: क्या आप भी हैं मूलांक 2 वाले? जानें इनका स्वभाव, खास खूबियां और जीवन पर चंद्रमा का असर

Number 2 in Numerology: अंक ज्योतिष में  मूलांक 2  का संबंध चंद्रमा से माना जाता है. . ऐसे लोग स्वभाव से संवेदनशील और भावुक होते हैं तथा दूसरों की भावनाओं को अच्छी तरह समझते हैं. हालांकि इनमें मूड स्विंग और भावनात्मक उतार-चढ़ाव भी देखने को मिलता है. आइए जानतें हैं, मूलांक 2 के बारे में विस्तार से.

Number 2 in Numerology: अंक ज्योतिष  में हर नंबर का अपना अलग महत्व और ऊर्जा मानी जाती है. इन नंबरों के जरिए व्यक्ति के स्वभाव, करियर, रिश्ते और जीवन से जुड़ी कई बातें समझी जा सकती हैं. आज हम बात कर रहे हैं ‘मूलांक 2’ की. जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की ‘2, 11, 20 या 29 तारीख’ को हुआ है, उनका मूलांक 2 माना जाता है.

अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक 2 का संबंध ‘चंद्रमा ग्रह’ से होता है. चंद्रमा मन और भावनाओं का प्रतीक माना जाता है. इसलिए मूलांक 2 वाले लोग आमतौर पर संवेदनशील, दयालु और भावुक स्वभाव के होते हैं. हालांकि कई बार इन्हें मूड स्विंग और भावनात्मक उतार-चढ़ाव का सामना भी करना पड़ता है.

मूलांक 2 वालों का स्वभाव और व्यक्तित्व

मूलांक 2 वाले लोग स्वभाव से शांत, समझदार और संवेदनशील होते हैं. ये दूसरों की भावनाओं को आसानी से समझ लेते हैं और रिश्तों को बहुत महत्व देते हैं.इनका व्यक्तित्व आकर्षक होता है और लोग इनसे जल्दी प्रभावित हो जाते हैं. रिश्तों में ये बहुत ईमानदार और वफादार होते हैं. हालांकि कई बार ये जरूरत से ज्यादा भावुक हो जाते हैं और छोटी-छोटी बातों को दिल पर ले लेते हैं. मूड जल्दी बदलना भी इनकी एक खास आदत होती है.

मूलांक 2 के लोगों की खूबियां और कमजोरियां

मूलांक 2 वालों में कई अच्छी खूबियां होती हैं. ये स्वभाव से दयालु, सहयोगी और मददगार होते हैं. किसी भी मुश्किल समय में ये दूसरों का साथ देने के लिए तैयार रहते हैं. ये अच्छे सलाहकार और प्लानर भी माने जाते हैं.लेकिन इनकी कुछ कमजोरियां भी होती हैं. ये कई बार जरूरत से ज्यादा भावुक हो जाते हैं और अपने फैसले भावनाओं के आधार पर लेते हैं. मूड स्विंग की वजह से ये कभी-कभी उदास या निराश भी हो सकते हैं. अगर ये अपने मन को संतुलित रखें तो जीवन में बेहतर सफलता पा सकते हैं.

मूलांक 2 के लिए करियर और लकी रंग

मूलांक 2 वाले लोग ऐसे कामों में अच्छा प्रदर्शन करते हैं जहां लोगों की मदद करना या उनकी भावनाओं को समझना जरूरी हो. ये ‘काउंसलर, टीचर, हीलर, सोशल वर्कर’ जैसे क्षेत्रों में अच्छा करियर बना सकते हैं. इसके अलावा योग, ध्यान या आध्यात्मिक क्षेत्रों में भी इनकी रुचि हो सकती है.जहां तक लकी रंग की बात है, तो ‘सफेद, आसमानी नीला और सिल्वर’ रंग मूलांक 2 वालों के लिए शुभ माने जाते हैं. इन रंगों का इस्तेमाल करने से इनके जीवन में सकारात्मकता और शांति बढ़ने की मान्यता है.

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. India News इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.

Shivashakti narayan singh

मूल रूप से चन्दौली जनपद के निवासी शिवशक्ति नारायण सिंह ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. वर्तमान में वे इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. एस्ट्रो (ज्योतिष) और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा हेल्थ और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं.तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Share
Published by
Shivashakti narayan singh

Recent Posts

RBI ने एक ही झटके में 150 NBFC का रजिस्ट्रेशन क्यों किया रद्द? चौंकाने वाली वजह कर देगी हैरान

RBI Action: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 150 नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनियों…

Last Updated: May 14, 2026 22:57:25 IST

QR कोड हिस्ट्री से रेस्तरां स्टाफ ने निकाला महिला का नंबर, फिर रात में किया ये कांड, Video देख सहम उठेगा कलेजा

Rishika Dutta Video: सोशल मीडिया पर एक महिला ने वीडियो बनाकर बनाता कि उन्होंने एक…

Last Updated: May 14, 2026 22:34:19 IST

IPL के बीच क्रिकेटर का संन्यास, फर्स्ट क्लास को कहा अलविदा, 10000 से भी ज्यादा रन बनाए

इंग्लैंड के अनुभवी ऑलराउंडर लियाम डॉसन ने फर्स्ट-क्लास क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी…

Last Updated: May 14, 2026 19:51:37 IST

महंगे प्रोडक्ट्स नहीं चेहरे पर लगाएं मैंगो फेस पैक, 10 मिनट में घर पर करें तैयार

अगर आप भी गर्मियों के मौसम में अपनी त्वचा को ग्लोइंग बनाना चाहते हैं, तो…

Last Updated: May 14, 2026 18:38:34 IST

वाह रे भैया स्कूटी पर स्कूटी! सड़क पर निकली ऐसी सवारी कि दंग रहे लोग, महिला ने खींचा ध्यान

Viral Video: इंटरनेट पर एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक…

Last Updated: May 14, 2026 18:32:37 IST

Joke of the Day: दादी मां आप टे बोलकर दिखाओ… वजह पूछने पर बच्चे ने दिया ऐसा जवाब, सुनकर ठहाके लगाएंगे

Funny Jokes of the Day: हेल्थ एक्सपर्ट भी खुश रहने की सलाह देते हैं. आपकी…

Last Updated: May 14, 2026 16:04:32 IST