इंडिया न्यूज, पटना:
झारखंड की जेल में बंद आरजेडी प्रमुख और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव अभी थोड़ी देर में जेल से बाहर आ जाएंगे। चारा घोटाला के डोरंडा कोषागार मामले में सजा काट रहे हैं। लालू को झारखंड हाईकोर्ट से जमानत मिल चुकी है। आज रांची सीबीआई की अदालत ने भी उनकी रिहाई का आदेश जारी कर दिया। अब वे कभी भी कैद से बाहर आ सकते हैं।
लालू की रिहाई की सूचना मिलने के बाद बिहार में उनके समर्थकों में खुशी का माहौल है। लालू परिवार के अलावा आरजेडी नेता व पार्टी कार्यकर्ताओं में भी जश्न का माहौल है। जानकारी के अनुसार लालू बीमार हैं और वह इलाज करवाने के लिए दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स्र) जाएंगे। 30 अप्रैल की शाम तक वह पटना आ सकते हैं। जेल की सजा के दौरान भी लालू एम्स से इलाज करवा रहे थे।
Lalu Prasad Yadav
हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !
ये भी पढ़ें : Bihar के CM Nitish Kumar Lalu Prasad Yadav की इफ़्तार पार्टी में शामिल हुए
ये भी पढ़ें : Lalu Yadav News 10 लाख देकर जेल से बाहर आएंगे लालू यादव मिली जमानत
Connect With Us : Twitter | Facebook | Youtube