होम / Chandrayaan 3: चांद पर पहुंचा भारत, चंद्रयान 3 की सफलतापूर्वक लैंडिंग पर बॉलीवुड सेलेब्स ने दी बधाईयां

Chandrayaan 3: चांद पर पहुंचा भारत, चंद्रयान 3 की सफलतापूर्वक लैंडिंग पर बॉलीवुड सेलेब्स ने दी बधाईयां

Nishika Shrivastava • LAST UPDATED : August 23, 2023, 7:34 pm IST

India News (इंडिया न्यूज़), Chandrayaan 3: इस वक्त पूरे देश के हर शख्स के चेहरे में एक बड़ी मुस्कान नजर आ रही है, जिसका कारण है चांद पर भारत का पहुंचना। भारत ने इतिहास रच दिया है। पूरे देश की दुआएं और प्रार्थनाएं कबूल हुई। चंद्रयान 3 सफलतापूर्वक चांद की सतह पर लैंड कर चुका है। ऐसे में हर कोई सोशल मीडिया पर अपनी खुशी जाहिर कर रहा है। ऐसे में फिल्मी सितारे कैसे पूछे रह सकते हैं। अक्षय कुमार से लेकर अमिताभ बच्चन समेत सभी ने सोशल मीडिया पर चंद्रयान 3 सफलतापूर्वक की बधाई दी है।

अक्षय कुमार

बॉलीवुड इंडस्ट्री के खिलाड़ी अक्षय कुमार ने सबसे पहले सोशल मीडिया पर अपनी खुशी जाहिर की उन्होंने इसरो को बधाई देते हुए लिखा, एक अरब दिल आपको धन्यवाद कह रहे हैं। @इसरो। आपने हमें बहुत गौरवान्वित किया है। भारत को इतिहास बनाते हुए देखना सौभाग्य की बात है। भारत चांद पर है, हम चांद पर हैं।

अनुपम खेर

एक्टर अनुमप खेर ने सोशल मीडिया पर दो वीडियो शेयर की है, जिसमें वह जीत का नारा लगाते दिखाई दे रहे हैं।वीडियो के कैप्शन में लिखा, भारत चांद पर देशवासियों!!! जय हिन्द!

करीना कपूर खान 

करीना कपूर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर इसरो को बधाई देते हुए यह पोस्ट किया है।

सनी देओल का पोस्ट

गदर के डायलॉग को दोहराते हुए सनी देओल ने चंद्रयान 3 की शुभकामनाएं देशवासियों को दी।

अनुष्का शर्मा

एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर चंद्रयान 3 की तस्वीर शेयर कर पोस्ट लिखा है।

आर. माधवन

बॉलीवुड एक्टर आर. माधवन ने लिखा, इस उपलब्धि का वर्णन करने के लिए शब्द पर्याप्त नहीं हैं, जय हिंद, मेरा दिल गर्व से चौड़ा हो गया है। मुझे आशा है कि मैं स्वस्थ रह सकता हूं।

रितेश देशमुख

सबसे आगे होगी हिदुस्तानी !!! टीम #Chandrayaan3 और टीम को बधाई। इसरो हमारे दिलों को अत्यधिक गर्व से भरने के लिए। जय हिन्द

अजय देवगन

अभिनेता अजय देवनग ने लिखा, इतिहास के इस क्षण को जीकर गौरवान्वित, चकित, उत्साहित, सम्मानित महसूस कर रहा हूं!! भारत माता की जय।

अनिल कपूर

अनिल कपूर ने लिखा, भारतीय अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी और प्रतिभा का क्या शानदार प्रदर्शन! हमारे बेल्ट में एक और पायदान जोड़ने के लिए बधाई!

ऋतिक रोशन

आज मेरा दिल थोड़ा और गर्व से फूल गया है, क्योंकि मैं अपने लोगों को ऊंची उड़ान भरते और अपना सर्वश्रेष्ठ देते हुए देख रहा हूं। बधाई और मेरा पूरा सम्मान @इसरो #इंडियाऑनदमून।

 

Read Also: मलाइका अरोड़ा ने ‘मुन्नी बदनाम’ पर दिखाए हॉट मूव्स, इवेंट में लगाए ठुमके (indianews.in)

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT