India News (इंडिया न्यूज), Nana Patekar Birthday: आज नाना पाटेकर अपना जन्मदिन मना रहे हैं इस मशहूर स्टार का बचपन बहुत गरीबी से गुजरा है जिन्होंने अपने बदौलत ही इतनी शोहरत कमा पाई है। तो चलिए आज हम उनकी एक्टिंग की बात करते जिनके चर्चे हर तरफ होते रहते हैं।
नाना पाटेकर पिछले 4 दशकों से फिल्म इडंस्ट्री से एक्टिव हैं। वह हर साल 1 जनवरी को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट करते हैं। इस मौके पर उनकी संघर्ष भरी जिंदगी और फिल्मी करियर पर एक नजर डालते हैं।
नाना पाटेकर का बचपन बहुत गरीबी में बीता है। जिसकी वजह से उन्होंने अपने परिवार का पेट भरने के लिए बहुत ही कम उम्र में काम करना शुरू कर दिया था।
13 साल की उम्र में नाना स्कूल के बाद रोज 8 किलोमीटर पैदल चलकर काम करने के लिए जाते थे। वह फिल्मों के पोस्टर्स को पेंट करने का कार्य करते थे। फिर 8 किलोमीटर चलकर वापस घर आते थे। काम के बदले मिले पैसों से वह अपने घर का खर्च चलाते थे।
नाना पाटेकर हिंदी के साथ ही मराठी फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं। उन्होंने अपना करियर साल 1978 में रिलीज हुई फिल्म ‘गमन’ से शुरू किया था। हालांकि इसमें उनके काम को नोटिस नहीं किया गया। नाना पाटेकर ने कॉमिक, रोमांटिक, निगेटिव हर तरह के किरदार से फैंस को चौंकाया है।
साल 1989 में फिल्म ‘परिंदा’ रिलीज हुई थी, इसमें नाना पाटेकर ने खलनायक का रोल निभाकर खूब सारी सुर्खियां बटोरी थीं। इस मूवी से उन्हें बहुत ज्यादा पॉपुलैरिटी मिली थी और फिर वह बॉलीवुड में छा गए थे। ‘परिंदा’ के लिए नाना पाटेकर ने बेस्ट सपोर्टिंग का नेशनल अवॉर्ड भी जीता था।
वर्क फ्रंट की अगर बात करें तो पिछली बार नाना पाटेकर फिल्म ‘द वैक्सीन वॉर’ में नजर आए थे। साल 2023 में रिलीज हुई इस फिल्म का निर्देशन विवेक अग्निहोत्री ने किया था। हालांकि, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी।
Also Read: