<
Categories: बिज़नेस

Apple AirPods 5: बिना शोर-शराबे के सुनेंगे अब हर गाना! Apple AirPods 5 की हुई एंट्री, कीमत से लेकर जानें सबकुछ

Apple AirPods 5: Apple ने AirPods 5 को नए फीचर्स के साथ लॉन्च किया है. इनमें बेहतर साउंड, ANC और AI सपोर्ट मिलता है. इसकी शुरुआती कीमत 129 डॉलर है और बिक्री 18 सितंबर से होगी.

Apple AirPods 5: Apple ने अपने नए वायरलेस ईयरबड्स AirPods 5 को लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने इन्हें iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max के साथ बाजार में उतारा है. नए AirPods में बेहतर साउंड, एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन (ANC), पर्सनलाइज्ड ऑडियो और AI से जुड़े कई फीचर्स दिए गए हैं. कंपनी का दावा है कि नए ईयरबड्स पहले के मुकाबले बेहतर साउंड क्वालिटी देते हैं. इनमें आसपास के शोर को कम करने के लिए ANC फीचर भी मिलता है. आइए जानते हैं AirPods 5 की कीमत और खास फीचर्स.

Apple AirPods 5 की कीमत और सेल

Apple AirPods 5 की शुरुआती कीमत 129 डॉलर (करीब 12,000 रुपये) बताई गई है. कंपनी ने इन्हें फिलहाल व्हाइट कलर में पेश किया है. इन ईयरबड्स के लिए प्री-ऑर्डर शुरू हो गए हैं. इनकी बिक्री 18 सितंबर से शुरू होगी. ग्राहक इन्हें Apple की आधिकारिक वेबसाइट और Apple के ऑफलाइन स्टोर्स से खरीद सकेंगे.

दो मॉडल में आए AirPods 5

Apple ने AirPods 5 को दो मॉडल में पेश किया है. एक मॉडल में Active Noise Cancellation (ANC) दिया गया है, जबकि दूसरा मॉडल बिना ANC के आता है.
नए ईयरबड्स में Adaptive EQ और Personalized Spatial Audio का सपोर्ट मिलता है. कंपनी के अनुसार, AirPods 5 करीब 50 प्रतिशत बेहतर नॉइज रिडक्शन दे सकते हैं. इससे यूजर्स को पहले के मुकाबले ज्यादा साफ और डिटेल्ड साउंड मिलने की उम्मीद है.

ANC और Adaptive Mode का मिलेगा फायदा

AirPods 5 में Transparency Mode भी दिया गया है. इसके जरिए यूजर म्यूजिक सुनते या कॉल पर बात करते समय आसपास की आवाजें भी सुन सकता है. इसके अलावा इसमें Adaptive Mode दिया गया है. यह जरूरत के हिसाब से ANC और Transparency Mode के बीच अपने आप स्विच कर सकता है. इससे यूजर को बार-बार मोड बदलने की जरूरत नहीं पड़ेगी.

Siri और Live Translation का सपोर्ट

नए AirPods में Siri AI का सपोर्ट दिया गया है. कंपनी के मुताबिक, ये ईयरबड्स कॉलिंग के दौरान लाइव अनुवाद में भी मदद कर सकते हैं. म्यूजिक और दूसरे कंट्रोल के लिए ईयरबड्स में स्टेम कंट्रोल दिया गया है. यूजर स्टेम पर स्वाइप करके वॉल्यूम बढ़ा या घटा सकता है.

ये भी पढ़ें: LPG Cylinder Price Today: गैस सिलेंडर की बुकिंग से पहले चेक करें रेट, दिल्ली-मुंबई समेत इन शहरों में आज कितनी कीमत?

बैटरी और कनेक्टिविटी

बैटरी की बात करें तो ANC ऑन होने पर AirPods 5 करीब 4 घंटे तक चल सकते हैं. वहीं, नॉन-ANC मॉडल के साथ कुल 20 घंटे तक का बैकअप मिलने का दावा किया गया है. ईयरबड्स को धूल और पानी से बचाने के लिए IP57 रेटिंग दी गई है. चार्जिंग के लिए USB-C पोर्ट मिलता है और इनमें वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है.

ये भी पढ़ें:  8th Pay Commission: DA 25% होते ही बेसिक पे में होगा मर्ज? कर्मचारियों की सैलरी 7 साल में होगी दोगुनी! जानें पूरा गणित

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Recent Posts

पटाखों का दिया लालच, झाड़ियों में ले जाकर मासूम से दरिंदगी, 8 साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Kashipur Rape Case: उत्तराखंड के काशीपुर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां…

Last Updated: November 11, 2026 23:02:12 IST

बेगूसराय में हैवानियत! गैंगरेप केस वापस लेने का दबाव, पीड़िता को छत से फेंका; एक आरोपी गिरफ्तार

Begusarai Gangrape Case: बिहार के बेगूसराय में एक कुछ महीने पहले एक महिला के साथ…

Last Updated: November 11, 2026 22:21:10 IST

Hardoi Accident: त्योहार की खुशियां मातम में बदलीं, गंगा एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, IT कंपनी के वाइस चेयरमैन समेत परिवार के 4 की मौत

Hardoi Accident: उत्तर प्रदेश के हरदोई में गंगा एक्सप्रेसवे पर बुधवार को भीषण हादसा हो…

Last Updated: November 11, 2026 22:12:40 IST

Mosque Viral Video: पहले मस्जिद की मीनारों पर फोड़े पटाखे, वीडियो वायरल हुआ तो मांगी नीलेश कुंडल ने माफी!

Nilesh Kundal Apology: गुजरात के नवसारी से सामने आए एक वीडियो ने दीवाली के जश्न…

Last Updated: November 11, 2026 21:58:11 IST

Amul Milk Price Hike: आम आदमी पर बढ़ी महंगाई की मार!मदर डेयरी के बाद अब अमूल ने भी बढ़ाई दूध की कीमत, जानें नई कीमत

Amul Milk Price Hike: मदर डेयरी के दूध की कीमत बढ़ने के बाद अब अमूल…

Last Updated: November 11, 2026 21:33:40 IST

Maharashtra Crime: सौतेले पिता ने 10 साल की बेटी के साथ बार-बार किया रेप, फिर मां ने चुपके से लगवाया सीसीटीवी कैमरा, फिर हुआ खुलासा

Nagpur Crime: जानकारी के मुताबिक बच्ची अपनी मां और सौतेले पिता के साथ रहती थी.…

Last Updated: November 11, 2026 21:32:20 IST