<
Categories: देश

Chini ka rate Sasta Hua: त्योहारों से पहले चीनी हुई सस्ती! दिल्ली से बिहार तक गिरे दाम; जानें नया रेट

Chini Ka Rate Sasta Hua | Sugar Price Today | Chini Ka daam kitna Ghta: त्योहारों से पहले चीनी के दामों में बड़ी गिरावट आई है. साउथ महाराष्ट्र में एक्स-मिल रेट 4,865 रुपये प्रति क्विंटल पहुंचा, जबकि कई राज्यों में कीमत 44-50 रुपये किलो हुई.

Chini Ka Rate Sasta Hua | Sugar Price Today | Chini Ka Dam Kitna Ghta: त्योहारों के सीजन में मिठास और बढ़ने वाली है! चीनी की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है, जिससे आम लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है. पिछले कुछ दिनों में एक्स-मिल रेट लगातार नीचे आने का असर अब थोक और खुदरा बाजार पर भी दिखाई देने लगा है. अगर आप भी त्योहारों के लिए मिठाई और दूसरी चीजों की तैयारी कर रहे हैं, तो आपके लिए यह अच्छी खबर है. 10 सितंबर के एक्स-मिल रेट के मुताबिक, साउथ महाराष्ट्र में चीनी की कीमत 4,950 रुपये से गिरकर करीब 4,865 रुपये प्रति क्विंटल हो गई है. देश के कई हिस्सों में एक्स-मिल चीनी का भाव अब करीब 44 से 50 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया है. कुछ हफ्ते पहले यही कीमत करीब 65 रुपये प्रति किलो थी. यानी चीनी के दाम में अच्छी-खासी गिरावट आई है. इससे आने वाले दिनों में बाजार में चीनी और मिठाइयों की कीमतों पर भी असर पड़ सकता है.

शहरों में चीनी के रेट में गिरावट

शहर 22 अगस्त का रेट (₹/किलो) 9 सितंबर का रेट (₹/किलो)
दिल्ली 68 56
कानपुर 69 56
मुंबई – 56
रायपुर – 56
रांची 70 57
गुवाहाटी 71 58
कोलकाता 70 58
हैदराबाद 70 57
चेन्नई 70 60

थोक भाव में भी आई गिरावट

9 सितंबर का लेटेस्ट भाव (₹/क्विंटल) 

  • मुंबई – 5,100
  • दिल्ली – 5,150
  • कानपुर – 5,200
  • रायपुर – 5,150
  • रांची – 5,300
  • कोलकाता – 5,350
  • गुवाहाटी – 5,400
  • हैदराबाद – 5,250
  • चेन्नई – 5,600

ये भी पढ़ें: ‘अगर मां को बलि चाहिए तो…’ धीरेंद्र शास्त्री ने दिया ऐसा बयान, मच गया सियासी घमासान

क्यों घट रहे चीनी के दाम?

चीनी के दाम को काबू में रखने के लिए सरकार ने बड़े खरीदारों और डीलरों के लिए स्टॉक रखने की सीमा तय कर दी है. साथ ही, चीनी की जमाखोरी करने और स्टॉक छिपाने वालों पर कार्रवाई भी तेज कर दी गई है. सरकार ने चीनी मिलों पर भी सख्ती बढ़ाई है, ताकि बाजार में चीनी की कमी न हो और कीमतें ज्यादा न बढ़ें. इसके अलावा, 21 अगस्त को सरकार ने 10 लाख मीट्रिक टन चीनी के ड्यूटी-फ्री आयात की मंजूरी दी थी. इससे बाजार में चीनी की सप्लाई बढ़ाने और कीमतों को नियंत्रित रखने में मदद मिलने की उम्मीद है.

ये भी पढ़ें: क्या पति पर बलात्कार का आरोप लगाया जा सकता है? SC ने शुरु की ‘यौन दासता’ मामले की सुनवाई, जानें पूरा मामला

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Recent Posts

World Cup 2027 Schedule: आज कितने बजे होगा वर्ल्ड कप 2027 के शेड्यूल का एलान? जानें कहां देखें लाइव

ICC ODI World Cup 2027 Schedule: 2027 वनडे वर्ल्ड कप में कुल 14 टीमें खेलेंगी.…

Last Updated: October 1, 2026 12:02:01 IST

कार में शव और कमरे में सुसाइड नोट…, ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर डॉक्टर की दर्दनाक मौत

Eastern Peripheral Expressway Crime: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से हैरान करने वाला मामला सामने आया…

Last Updated: October 1, 2026 11:58:35 IST

WhatsApp Parental Controls: अब माता-पिता रख सकेंगे बच्चों के व्हाट्सएप पर नजर, लेकिन नहीं पढ़ पाएंगे पर्सनल चैट!

व्हाट्सएप पर बच्चों की सुरक्षा को लेकर परेशान हैं? अब चिंता छोड़िए! व्हाट्सएप ला रहा…

Last Updated: October 1, 2026 11:44:59 IST

UP SI Recruitment 2025: नियुक्ति पत्र पर हाई कोर्ट ने लगाई रोक, बदली Answer Key को लेकर विवाद, 10.77 लाख कैंडिडेट ने दिया था एग्जाम

UP SI Recruitment 2025: इलाहाबाद हाई कोर्ट ने उत्तर प्रदेश पुलिस रिक्रूटमेंट एंड प्रमोशन बोर्ड द्वारा विज्ञापित…

Last Updated: October 1, 2026 11:36:13 IST

Russia Army Recruitment Warning: रूस में जॉब का ऑफर या मौत का जाल? भारतीयों को लेकर MEA की सख्त एडवाइजरी, गलती से भी न करें ये काम

Russia Army Recruitment Warning: भारत ने अपने नागरिकों के लिए रूसी सेना में शामिल न…

Last Updated: October 1, 2026 11:20:22 IST

जिस मैच में रोहित ने लगाया शतक, उसे क्रिकेट नहीं मानते गौतम गंभीर! कहा-‘आपके लिए यह शानदार है लेकिन मेरे लिए…’

Gautam Gambhir: रोहित शर्मा के शानदार शतक और शुभमन गिल के दोहरे शतक के दम…

Last Updated: October 1, 2026 11:10:26 IST