Delhi Traffic Advisory 11-13 September: BRICS Summit के चलते 11 से 13 सितंबर तक दिल्ली में करीब 35 रास्तों पर ट्रैफिक बदला रहेगा. रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट जाने वालों को भी खास सावधानी बरतनी होगी. जानें किन रास्तों पर पड़ेगा असर और क्या है ट्रैफिक पुलिस की पूरी एडवाइजरी...
BRICS Summit के चलते 11 से 13 सितंबर तक दिल्ली में करीब 35 रास्तों पर ट्रैफिक बदला रहेगा
Delhi Traffic Advisory 11-13 September: अगर आप अगले तीन दिन तक दिल्ली में ऑफिस या किसी काम से घर से निकलने की तैयारी में हैं, तो अपने रूट पर एक नजर जरूर डाल लें. राजधानी में होने वाले BRICS Summit 2026 को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है, जिसका असर आम लोगों की आवाजाही पर भी पड़ने वाला है. 11 से 13 सितंबर के बीच कई प्रमुख सड़कों पर ट्रैफिक की आवाजाही नियंत्रित की जाएगी और वीआईपी मूवमेंट के दौरान अचानक रूट डायवर्ट भी हो सकते हैं.
ऐसे में रोजाना ऑफिस, रेलवे स्टेशन या एयरपोर्ट जाने वाले लोगों के लिए बिना ट्रैफिक अपडेट देखे निकलना परेशानी बढ़ा सकता है. गुरुवार को दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों की सुविधा के लिए एडवाइजरी जारी करते हुए कुछ जरूरी निर्देश और वैकल्पिक रास्ते बताए हैं.
इसके साथ ही, गुरुवार (10 सितंबर) की रात 7:45 बजे से 10:00 बजे तक फुल कारकेड रिहर्सल (मॉक ड्रिल) तय की गई है. इस दौरान यात्रा करने वाले लोगों को पहले से अपनी प्लानिंग करने की सलाह दी गई है.
आखिर किन इलाकों में ज्यादा असर पड़ेगा और किन रास्तों से सफर करना बेहतर रहेगा, आइए जानते हैं…
समिट के दौरान दिल्ली की 35 से ज्यादा सड़कों पर ट्रैफिक को कंट्रोल किया जाएगा. इनमें सरदार पटेल मार्ग, मदर टेरेसा क्रीसेंट, तीन मूर्ति मार्ग, अकबर रोड, तीस जनवरी मार्ग, जनपथ, अशोका रोड, बाराखंबा रोड, टॉलस्टॉय मार्ग, अफ्रीका एवेन्यू, शांति पथ, नीती मार्ग, पृथ्वीराज रोड और डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम रोड जैसे प्रमुख इलाके शामिल हैं.
शहर भर में ट्रैफिक को सुचारू रूप से चलाने के लिए 22 मुख्य डायवर्जन प्वाइंट बनाए गए हैं. इनमें प्रमुख हैं:
🌍 BRICS SUMMIT 2026 | FOLLOW THE ADVISORY
11–13 September📢 BEFORE YOU TRAVEL, READ & FOLLOW THE OFFICIAL TRAFFIC ADVISORY.
Traffic arrangements may change depending on movement and security requirements.
📱 Check official traffic updates
🛣️ Follow notified routes &… pic.twitter.com/5RWv998oDb— Delhi Traffic Police (@dtptraffic) September 8, 2026
1. नई दिल्ली रेलवे स्टेशन
रूट A: आईएसबीटी कश्मीरी गेट → बुलेवार्ड रोड → रानी झांसी मार्ग → डीबीजी रोड → पंचकुइयां रोड → आउटर सर्किल, कनॉट प्लेस.
रूट B: आश्रम चौक → रिंग रोड → राजघाट → जेएलएन मार्ग.
रूट C: वंदे मातरम मार्ग → डॉ. आंबेडकर मार्ग → पंचकुइयां रोड → आउटर सर्किल, सीपी.
2. पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन
रूट A: आईएसबीटी कश्मीरी गेट → रिंग रोड → हनुमान मंदिर → एस.पी. मुखर्जी मार्ग.
रूट B: आश्रम चौक → रिंग रोड → राजघाट → हनुमान मंदिर → एस.पी. मुखर्जी मार्ग.
रूट C: वंदे मातरम मार्ग → डॉ. आंबेडकर मार्ग → रानी झांसी मार्ग → रानी झांसी फ्लाईओवर → बुलेवार्ड रोड → लोथियन मार्ग.
3. हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन
रूट A: एम्स → रिंग रोड → आश्रम चौक → मथुरा रोड.
रूट B: आईएसबीटी कश्मीरी गेट → रिंग रोड → राजघाट → आश्रम चौक → मथुरा रोड.
ट्रैफिक पुलिस ने एयरपोर्ट जाने वालों के लिए दिल्ली मेट्रो का इस्तेमाल करने की सख्त सलाह दी है. अगर सड़क मार्ग से जा रहे हैं, तो इन रास्तों का उपयोग करें:
गुरुग्राम से (टर्मिनल 3/2): NH-48 → राव गजराज सिंह मार्ग → ओल्ड दिल्ली गुरुग्राम रोड → UER II → सर्विस रोड → T3 टर्मिनल रोड.
द्वारका से: सेक्टर-22 द्वारका रोड → UER II (T3 के लिए नई टनल) का प्रयोग करें.
नई दिल्ली और साउथ दिल्ली से: रिंग रोड → एम्स चौक → मोती बाग चौक → आरटीआर मार्ग → शंकर विहार फ्लाईओवर के नीचे से → संजय टी-पॉइंट → सर्विस रोड NH-48 → महिपालपुर फ्लाईओवर → रंगपुरी → T-3 रोड.
नॉर्थ और ईस्ट दिल्ली से: आईएसबीटी कश्मीरी गेट → रानी झांसी फ्लाईओवर → रोहतक रोड → पंजाबी बाग चौक → राजा गार्डन → नजफगढ़ रोड → पंखा रोड → डाबरी → द्वारका रोड → UER-II से NH-48 सर्विस रोड होते हुए T3.
Asian Games 2026:फाइनल में पाकिस्तान का मुकाबला भारत बनाम श्रीलंका मैच के विनर से होगा.…
The Paradise Box Office Collection Day 7: नानी की 'द पैराडाइज' की बॉक्स ऑफिस रफ्तार…
IND vs SL Semifinal Live Streaming: एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में आज भारत…
IND vs SL Semifinal Weather Report: एशियन गेम्स 2026 सेमीफाइनल में भारत और श्रीलंका आमने-सामने…
Who is Captain Smit Machchhar: कैप्टन स्मित मछार एक अनुभवी इंडियन पायलट हैं जो दुबई की…
IND vs SL, Asian Games 2026: एशियन गेम्स 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में आज भारत…