Live TV
Search
Home > बिज़नेस > Bank Holidays in September 2026: सितंबर में कुल 15 दिन बंद रहेंगे बैंक, चेक करें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

Bank Holidays in September 2026: सितंबर में कुल 15 दिन बंद रहेंगे बैंक, चेक करें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

Bank Holidays in September 2026: सितंबर महीने में त्योहारों, वीकेंड और हड़ताल के कारण कुल 15 दिन बैंक बंद रहेंगे. ब्रांच जाने से पहले RBI की ओर से जारी छुट्टियों की यह पूरी लिस्ट जरूर चेक कर लें.

Written By:
Last Updated: August 30, 2026 13:24:53 IST

Mobile Ads 1x1

सितंबर के महीने में अगर आपको बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम निपटाना है, तो यह खबर आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की छुट्टियों की सूची के अनुसार, इस महीने त्योहारों, स्थानीय आयोजनों और साप्ताहिक छुट्टियों के कारण देश के अलग-अलग राज्यों में कई दिन बैंक बंद रहेंगे.

रिजर्व बैंक की छुट्टियां हर राज्य के क्षेत्रीय त्योहारों और आयोजनों पर निर्भर करती हैं. इसलिए सभी शहरों में एक साथ बैंक बंद नहीं रहेंगे. ऐसे में शाखा (ब्रांच) जाने से पहले छुट्टियों की लिस्ट देखना समझदारी होगी.

सितंबर में कब-कहा बंद रहेंगे बैंक?

4 सितंबर (जन्माष्टमी): अहमदाबाद, आइजोल, भुवनेश्वर, भोपाल, चंडीगढ़, चेन्नई, देहरादून, गंगटोक, हैदराबाद, जम्मू, जयपुर, कानपुर, कोच्चि, कोलकाता, लखनऊ, पटना, रायपुर, रांची, शिलांग, शिमला, श्रीनगर, तिरुवनंतपुरम और विजयवाड़ा.

11 सितंबर (जयपुर नगर निगम चुनाव): केवल जयपुर में.

12 सितंबर (श्रीमंत शंकरदेव की तिरोभाव तिथि): गुवाहाटी.

14 सितंबर (गणेश चतुर्थी/गणेश पूजा): बेलापुर, बेंगलुरु, भुवनेश्वर, चेन्नई, हैदराबाद, मुंबई, नागपुर, पणजी और विजयवाड़ा.

15 सितंबर (संवत्सरी/गणेश चतुर्थी दूसरा दिन): अहमदाबाद, भुवनेश्वर और पणजी.

21 सितंबर (श्रीमंत शंकरदेव जन्मोत्सव/श्री नारायण गुरु समाधि): गुवाहाटी, कोच्चि और तिरुवनंतपुरम.

22 सितंबर (कर्म पूजा): रांची.

23 सितंबर (महाराजा हरि सिंह जी की जयंती): जम्मू और श्रीनगर.

25 सितंबर (इंद्रजात्रा): गंगटोक.

शनिवार और रविवार की छुट्टियां

त्योहारों के अलावा, देश के सभी सरकारी और प्राइवेट बैंक महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को नियम के मुताबिक बंद रहते हैं. इस बार 12 सितंबर (दूसरा शनिवार) और 26 सितंबर (चौथा शनिवार) को बैंकों में कामकाज नहीं होगा. रविवार के साप्ताहिक अवकाश भी लागू रहेंगे.

बैंक हड़ताल से बढ़ सकती हैं मुश्किलें

त्योहारों की छुट्टियों के साथ-साथ इस महीने बैंकिंग सेवाएं प्रभावित होने की बड़ी वजह बैंकों की हड़ताल भी बन सकती है. ‘यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस’ (UFBU) ने अपनी मांगों को लेकर देशव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है.

अगर यह हड़ताल टलती नहीं है, तो 11 सितंबर को काम प्रभावित रहेगा. इसके बाद 12 और 13 सितंबर को शनिवार-रविवार की छुट्टी है, जबकि 14 सितंबर को कई राज्यों में गणेश चतुर्थी का अवकाश है. यानी लगातार चार दिन तक बैंक सेवाएं ठप रह सकती हैं.

इसके अलावा, महीने के अंत में 28 सितंबर से 30 सितंबर तक तीन दिनों की हड़ताल का ऐलान किया गया है. इससे ठीक पहले 26 और 27 सितंबर को वीकेंड है, जिससे सितंबर के आखिरी हफ्तों में भी लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. नौ कर्मचारी यूनियनों का यह संगठन हफ्तों में 5 दिन काम लागू करने और अधिकारियों की प्रदर्शन-आधारित प्रोत्साहन (PLI) योजना में बदलाव को वापस लेने की मांग कर रहा है.

Tags:

MORE NEWS