Pandokhar Sarkar Viral Video: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के प्रसिद्ध पंडोखर धाम (Pandokhar Dham) में एक पति-पत्नी का ऐसा मामला सामने आया, जिसने वहां मौजूद लोगों का ध्यान खींच लिया. पति को अपनी पत्नी के चरित्र पर शक था. उसे लगता था कि पत्नी घर में परिवार और बच्ची के होने के बावजूद किसी दूसरे व्यक्ति से बातचीत करती है. इसी सवाल का जवाब तलाशने के लिए दोनों पंडोखर धाम सरकार के दरबार पहुंचे. पति ने महाराज से सीधे पूछा कि आखिर उसकी पत्नी का अफेयर किसके साथ है? इसके बाद गुरुजी ने पर्ची पर एक नाम लिखकर बताया, जिसे सुनकर पति-पत्नी दोनों हैरान रह गए.
पति को था पत्नी पर शक
दरअसल, दरबार में पहुंचने के बाद पति ने गुरुजी से अपनी पत्नी के बारे में जानने की इच्छा जताई. जब महाराज ने उससे पूछा कि वह क्या जानना चाहता है, तो उसने पत्नी के किसी दूसरे व्यक्ति के साथ संबंध होने की आशंका जाहिर की. पति का कहना था कि उसे शक है कि उसकी पत्नी घर आने वाले लोगों से भी बातचीत करती है. परिवार और बच्ची के मौजूद होने के बावजूद उसे पत्नी पर भरोसा नहीं है.
पर्ची में किसका नाम आया सामने?
महाराज पंडोखर सरकार ने पति की बात सुनने के बाद पर्ची पर कुछ जानकारी लिखी. फिर उन्होंने पत्नी का नाम अमृता देवी और उसके पिता का नाम अशोक बताते हुए गाडरवारा निवासी रमाकांत का जिक्र किया. गुरुजी ने रमाकांत के पिता का नाम दशरथ बताते हुए पति से पूछा कि क्या उसे इसी व्यक्ति पर शक है? इस पर पति ने हामी में जवाब दिया.
लेकिन, असली ट्वीस्ट तब आया जब बीवी ने रामाकांत को पहचानने से ही साफ इनकार कर दिया. उसने कहा कि वह इस नाम के किसी व्यक्ति को नहीं जानती और न ही किसी से मिलती-जुलती है. इस पर गुरुजी ने पति को समझाया कि किसी से बातचीत करना चरित्रहीन होने का प्रमाण नहीं है.
पत्नी का अफेयर किसके साथ है। खुला गुप्त रहस्य। सब हुए हैरान। https://t.co/ZSGkGwyfOn
— कल्पना श्रीवास्तव 🇮🇳 (@Lawyer_Kalpana) November 20, 2026
गुरुजी ने पति -पत्नी को क्या दी नसीहत?
पंडोखर सरकार ने पति को साफ शब्दों में समझाया कि पत्नी के चरित्र पर बिना किसी ठोस वजह के सवाल उठाना ठीक नहीं है. उन्होंने कहा कि पति-पत्नी के रिश्ते में भरोसा और पारदर्शिता जरूरी है. हर समय शक करना और पत्नी को अपनी बेगुनाही साबित करने के लिए मजबूर करना सही नहीं है. बातचीत के दौरान गुरुजी ने पति से बैंक खाते, ATM और Phone pe से जुड़ी जानकारी भी पूछी. आखिर में उन्होंने दोनों को आपसी समझ बनाए रखने और घर में विवाद न करने की सलाह दी. उन्होंने केसर, नींबू और धागे से जुड़ा एक उपाय भी बताया. पंडोखर धाम सरकार का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है.