Live TV
Search
Home > क्रिकेट > Asia Cup Rising Stars 2026: पहले बल्ले से बरसे रन, फिर गेंद से मचा कहर, भारत A ने नेपाल को 306 रन से रौंदकर रचा इतिहास

Asia Cup Rising Stars 2026: पहले बल्ले से बरसे रन, फिर गेंद से मचा कहर, भारत A ने नेपाल को 306 रन से रौंदकर रचा इतिहास

Asia Cup Rising Stars 2026: एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में भारत A ने नेपाल को 306 रनों से हराकर शानदार शुरुआत की. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 332 रन बनाए. कप्तान तिलक वर्मा ने 107 और कुमार कुशाग्र ने 117 रनों की शतकीय पारियां खेलीं. सूर्यांश शेडगे ने 14 गेंदों पर नाबाद 36 रन बनाए. जवाब में नेपाल की टीम 11.3 ओवर में महज 26 रन पर ऑलआउट हो गई. प्रिंस यादव ने 5 और हर्षित राणा ने 4 विकेट लेकर भारत की बड़ी जीत में अहम भूमिका निभाई.

Written By:
Published: November 20, 2026 22:29:40 IST
Last Updated: November 20, 2026 22:29:40 IST

Mobile Ads 1x1

Asia Cup Rising Stars 2026: दोहा में खेले जा रहे एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में भारत A ने नेपाल के खिलाफ ऐसी जीत दर्ज की, जिसने टूर्नामेंट में टीम के इरादे साफ कर दिए. शुक्रवार को खेले गए मुकाबले में भारतीय टीम ने नेपाल को 306 रनों से करारी शिकस्त दी. पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत A ने 50 ओवर में 9 विकेट पर 332 रन बनाए. जवाब में भारतीय गेंदबाजों ने नेपाल की पूरी टीम को महज 26 रनों पर समेट दिया. नेपाल की पारी 11.3 ओवर में ही खत्म हो गई.

शुरुआती झटकों के बाद तिलक और कुशाग्र ने संभाली भारत की पारी

टॉस जीतकर नेपाल ने पहले गेंदबाजी चुनी, लेकिन भारत A की शुरुआत उम्मीद के मुताबिक नहीं रही. टीम ने 42 रन तक अपने तीन विकेट गंवा दिए. इसके बाद कप्तान तिलक वर्मा और विकेटकीपर बल्लेबाज कुमार कुशाग्र ने मोर्चा संभाला. दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 206 रनों की शानदार साझेदारी हुई, जिसने भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया. तिलक वर्मा ने 113 गेंदों पर 107 रन बनाए. उनकी पारी में 6 चौके और 4 छक्के शामिल रहे. वहीं, कुशाग्र ने 102 गेंदों पर 117 रनों की आक्रामक पारी खेली. उन्होंने 10 चौके और 5 छक्के लगाए. दोनों बल्लेबाजों के शतकों ने नेपाल के गेंदबाजों पर दबाव बढ़ा दिया.

सूर्यांश शेडगे की तूफानी पारी से 332 तक पहुंचा भारत

तिलक और कुशाग्र के आउट होने के बाद आखिरी ओवरों में सूर्यांश शेडगे ने तेजी से रन बटोरे. उन्होंने महज 14 गेंदों पर नाबाद 36 रन बनाए. उनकी पारी में 4 छक्के और एक चौका शामिल था. इस तरह भारत A ने निर्धारित 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 332 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया. नेपाल की ओर से ललित राजबंशी और संदीप लामिछाने ने तीन तीन विकेट हासिल किए, जबकि नंदन यादव को दो सफलताएं मिलीं. हालांकि, भारतीय बल्लेबाजों के बनाए विशाल स्कोर के सामने नेपाल की गेंदबाजी का असर नाकाफी साबित हुआ.

26 रन पर सिमटा नेपाल

333 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी नेपाल की टीम भारतीय तेज गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी. हर्षित राणा ने पारी की पहली ही ओवर की तीसरी गेंद पर अर्जुन कमल को एलबीडब्ल्यू आउट कर भारत को पहली सफलता दिलाई. इसके बाद प्रिंस यादव ने दीपक डुमरे और बासिर अहमद को आउट कर नेपाल की मुश्किलें बढ़ा दीं. भारतीय गेंदबाजों के सामने नेपाल का शीर्ष क्रम पूरी तरह बिखर गया. टीम ने शुरुआती ओवरों में ही लगातार विकेट गंवा दिए और सातवें ओवर तक उसके पांच बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके थे. हर्षित राणा ने 6 ओवर में 16 रन देकर 4 विकेट झटके, जबकि प्रिंस यादव ने सिर्फ 6 रन खर्च कर 5 बल्लेबाजों को आउट किया. शाहबाज अहमद को एक विकेट मिला. नेपाल की पूरी टीम 11.3 ओवर में 26 रन बनाकर ऑलआउट हो गई. टीम का कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सका

लिस्ट A क्रिकेट के सबसे छोटे स्कोरों में शामिल हुआ नेपाल का रिकॉर्ड

नेपाल का 26 रन पर ऑलआउट होना लिस्ट A क्रिकेट के सबसे कम टीम स्कोरों में शामिल हो गया है. इस मुकाबले में भारत A ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी, दोनों विभागों में दबदबा बनाया. तिलक वर्मा की कप्तानी में टीम ने 306 रनों की बड़ी जीत के साथ टूर्नामेंट का आगाज किया. अब भारत A की नजर अगले मुकाबले में पाकिस्तान A के खिलाफ अपने प्रदर्शन को बरकरार रखने पर होगी. दोनों टीमों के बीच मुकाबला 22 नवंबर को खेला जाना है.

MORE NEWS