Live TV
Search
Home > राज्य > मध्य प्रदेश > Watch Video: ‘शेर था वो शेर…’ शहीद पति को पत्नी ने दी भावुक विदाई, गार्ड ऑफ ऑनर के साथ विदाई

Watch Video: ‘शेर था वो शेर…’ शहीद पति को पत्नी ने दी भावुक विदाई, गार्ड ऑफ ऑनर के साथ विदाई

Watch Video: मध्य प्रदेश के देवास जिले में शहीद पवन यादव की अंतिम विदाई में हर आंख नम थी. इस दौरान उनकी पत्नी की वीडियो सामने आई है, जिसे देखकर सोशल मीडिया पर भी आंसू नहीं रोक पाए. देखें वीडियो...

Written By:
Published: November 20, 2026 18:08:29 IST
Last Updated: November 20, 2026 18:08:29 IST

Mobile Ads 1x1

Watch Video: मध्य प्रदेश के देवास जिले में शहीद पवन यादव की अंतिम विदाई का मंजर देखकर हर किसी की आंखें नम हो गईं. सबसे भावुक पल तब आया, जब पत्नी ने अपने शहीद पति को देखते हुए कहा, ‘पवन तुम शेर हो.’ उनके ये शब्द सुनकर वहां मौजूद लोग अपने आंसू नहीं रोक पाए. बता दें कि देवास जिले के पोलाय जागीर गांव के रहने वाले पवन यादव भारतीय सेना में तैनात थे. जम्मू-कश्मीर में ड्यूटी के दौरान मंगलवार को हुए एक हादसे में उन्होंने देश के लिए अपनी जान गंवा दी. 

गुरुवार शाम करीब पौने सात बजे उनका पार्थिव शरीर पैतृक गांव पहुंचा. तिरंगे में लिपटे अपने लाल को आखिरी बार देखने के लिए गांव ही नहीं, आसपास के इलाकों से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे.

पत्नी के शब्दों ने सबको रुला दिया

अंतिम विदाई के दौरान शहीद की पत्नी खुद को संभाल नहीं पाईं. नम आंखों से पति को याद करते हुए उन्होंने कहा, ‘पवन तुम शेर हो.’ पत्नी के मुंह से निकले ये चंद शब्द वहां मौजूद हर व्यक्ति के दिल को छू गए. पिता चतर सिंह यादव, भाई पंकज यादव और अन्य परिजनों का भी रो-रोकर बुरा हाल था.

28 दिन बाद लौटने वाले थे घर

परिवार के मुताबिक, पवन जल्द ही 28 दिनों की छुट्टी लेकर घर आने वाले थे. घर में उनके आने का इंतजार हो रहा था लेकिन छुट्टी से पहले ही शहादत की खबर आ गई. परिवार की खुशियां पलभर में गहरे दुख में बदल गईं. शहीद की अंतिम यात्रा पूरे सैन्य सम्मान के साथ निकाली गई. इस दौरान भारत माता की जय और पवन यादव अमर रहें के नारे गूंजते रहे. उनके बड़े बेटे हित ने पिता को मुखाग्नि दी. 

वीर सपूत को अंतिम सलामी

सेना और पुलिस के जवानों ने देवास में गार्ड ऑफ ऑनर देकर वीर सपूत को अंतिम सलामी दी. सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी, विधायक डॉ. राजेश सोनकर, पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा सहित कई जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने भी पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. पूरा गांव अपने वीर बेटे को नम आंखों से विदा करता रहा.

ये भी पढ़ें: Caught On CCTV: हनीमून मनाने दार्जिलिंग गया था कपल, बारबेक्यू की आग ने उजाड़ दी खुशियां; नई नवेली दुल्हन की हुई मौत

MORE NEWS