Azam Khan Condolence on Yogi Mother: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी के शुक्रवार, 20 नवंबर, 2026 को निधन से राजनीतिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई है. उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले में अपने पैतृक गांव पंचूर में 91 साल की उम्र में उनका निधन हो गया. उनके निधन की खबर आने के बाद कई राजनीतिक पार्टियों के नेताओं ने शोक जताया. समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान ने भी दुख जताया.
आजम खान ने मुरादाबाद में शोक जताया
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां के निधन पर शोक जताते हुए आजम खान ने कहा कि यह बहुत बड़ा सदमा और नुकसान है. मां जैसी कोई दौलत नहीं होती. अल्लाह ताला से योगी को सब्र अदा फरमाएं.
अखिलेश यादव ने भी श्रद्धांजलि दी
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद अखिलेश यादव ने भी सावित्री देवी के निधन पर दुख जताया. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करके मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां को अपनी विनम्र श्रद्धांजलि दी. अखिलेश यादव ने अपने मैसेज में लिखा, उप्र के मुख्यमंत्री जी की पूज्य माता जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है. विनम्र श्रद्धांजलि के साथ उनकी आत्मा की शांति के लिए हम प्रार्थना करते हैं. शोक संतप्त परिजनों के प्रति हमारी गहरी संवेदनाएं.
उप्र के मुख्यमंत्री जी की पूज्य माता जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। विनम्र श्रद्धांजलि के साथ उनकी आत्मा की शांति के लिए हम प्रार्थना करते हैं। शोक संतप्त परिजनों के प्रति हमारी गहरी संवेदनाएं।
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) November 20, 2026
सावित्री देवी लंबे समय से बीमार थीं
सावित्री देवी लंबे समय से बीमार थीं. बताया जा रहा है कि उम्र और बीमारी के कारण वह परिवार के कुछ ही सदस्यों को पहचान पा रही थीं. शुक्रवार को उनके पैतृक गांव पंचूर में उनका निधन हो गया. उनकी मां के निधन की खबर से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है.