<
Categories: बिज़नेस

DA Hike January 2026: केंद्रीय कर्मचारियों को नए साल पर मिलेगी खुशखबरी, क्या है डीए को लेकर खबर?

DA Hike January 2026:  नया साल केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी लेकर आया है. सेंट्रल एम्पलॉई के लिए महंगाई भत्ते (central government employees da hike) को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है.

DA Hike January 2026:  नया साल केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी लेकर आया है. सेंट्रल एम्पलॉई के लिए महंगाई भत्ते (central government employees da hike) को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है, जो सीधे सैलरी, पेंशन और आने वाले 8वें वेतन आयोग से जुड़ा है. अभी डीए 58% पर है और अब चर्चा इस बात की है कि अगली किस्त में इसमें 2% की बढ़ोतरी होगी या 3% (2%-3% DA hike 2026) की. चलिए समझते हैं कि इससे सैलरी और अन्य चीजों को लेकर क्या असर पड़ने वाला है? 

आंकड़ों पर डाले नजर

एक साल में दो बार सरकार डीए और पेंशनरों के लिए डीआर में संशोधन करती है. यह संधोधन जनवरी और जुलाई में होता है. नवंबर के ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स, इंडस्ट्रियल वर्कर्स (AICPI-IW) के आंकड़ों को देखें तो यह बढ़ोतरी हो सकती है. लेकिन, अभी दिसंबर के महंगाई आंकड़े आने के बाद ही आखिरी निर्णय होगा. अगर बीते वर्ष जनवरी की बात की जाए तो DA को 2% वृध्दि के साथ 55% हुई आगे बढ़कर 58% पर पहुंची. इन्हीं सब बातों से अनुमान लगाया जा रहा है कि आगे कितनी बढ़ोत्तरी होने वाल है.

यह है DA निकालने का फॉर्मूला

मान लीजिए किसी कर्मचारी की बेसिक सैलरी ₹50000 है. वर्तमान में (जनवरी 2026 से पहले) डीए 58% है. डीए राशि = (58 ×50000) ÷ 100 = 29000 रूपए हुई. यह कुल सैलरी में अतिरिक्त मिलता है. अब जनवरी 2026 से डीए 60% हो जाता है (ताजा अनुमान के अनुसार 2% बढ़ोतरी). वहीं अगर नया डीए को अनुमान के तौर पर देखा जाए तो  = (60 ×50000) ÷ 100 = 30000 होता है. मतलब बढ़ोतरी = 30000 -29000 = 1000 रुपए प्रति महीना ज्यादा है. मतलब महंगाई भत्ता में वृध्दि से वेतन में डायरेक्ट प्रॉफिट होता है. पेंशन वालों को भी इसी पर्सेंट पर डियरनेस रिलीफ (DR) मिलता है.

आठवें वेतन आयोग से होगा फायदा?

8वें वेतन आयोग को अपनी सिफारिशें देने के लिए 18 महीने का वक्त मिला है. तब तक DA/DR हर छह महीने में बढ़ते रहेंगे- जनवरी 2026, जुलाई 2026, जनवरी 2027 और जुलाई 2027 में होगी. अगर इन चार किस्तों में कुल DA बढ़ोतरी 8% की जगह 10% तक पहुंचती है, तो फिटमेंट फैक्टर ज्यादा तय हो सकता है. अगर ऐसा होता है तो नई सैलरी, पेंशन और एरियर तीनों में फायदा होगा.  कुल मिलाकर केंद्रीय कर्मचारियों को इसका फायदा मिलने वाला है. देखना होगा कि आगे क्या डिसीजन आता है?

Pushpendra Trivedi

मैं इंडिया न्यूज में सीनियर सब एडिटर की पोस्ट पर हूं. मैं यहां पर धर्म, लाइफस्टाइल, मनोरंजन, नेशनल, टेक एंड ऑटो और वायरल खबरों को एडिट करता हूं. मुझे पत्रकारिता और कंटेंट की फील्ड में 6 साल से ज्यादा का अनुभव है.

Recent Posts

IPL 2026: बीच मैदान में गरमाया माहौल, गुस्से से तमतमाया LSG का गेंदबाज, स्टब्स से भिड़ गया, VIDEO

दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपरजायंट्स के बीच हुए मैच में दिल्ली ने शानदार जीत दर्ज…

Last Updated: April 2, 2026 00:05:30 IST

IndiGo Fare Hike: आज रात 1 बजे से 10 हजार रुपए तक महंगा होगा हवाई सफर, देखें अब कितनी ढीली होगी आपकी जेब?

IndiGo Fare Hike: इंडिगो के यात्रियों को लगा बड़ा झटका! आज रात 1 बजे से…

Last Updated: April 1, 2026 23:12:38 IST

समृद्धि एक्सप्रेस-वे पर काल बनकर दौड़ा ट्रक; काम कर रही कई महिला मजदूरों की मौत, मंजर देख कांप जाएगी रूह

समृद्धि एक्सप्रेस-वे पर मातम! बेकाबू ट्रक ने महिला मजदूरों को रौंदा, हादसे में 8 की…

Last Updated: April 1, 2026 22:37:25 IST

समृद्धि एक्सप्रेस-वे पर काल बनकर दौड़ा ट्रक; काम कर रही कई महिला मजदूरों की मौत, मंजर देख कांप जाएगी रूह

महाराष्ट्र के जालना से एक ऐसी खबर आई है जिसने झकझोर कर रख दिया है.…

Last Updated: April 1, 2026 22:20:32 IST

सेहत का पावरहाउस है खीरा, डिहाइड्रेशन से दिलाता है राहत, कब और कैसे करें सेवन?

गर्मियों में खीरा खाने के बहुत से फायदे होते हैं. खीरे को सेहत का पावरहाउस…

Last Updated: April 1, 2026 21:52:28 IST

Iran Attack Amazon: ईरान के हमले से हिला Amazon, अब इन 18 कंपनियों पर मंडरा रहा खतरा! IRGC की खुली चेतावनी

ईरान ने बहरीन में Amazon के ठिकानों पर हमला कर टेक जगत में खलबली मचा…

Last Updated: April 1, 2026 21:35:26 IST