Dhruv Rathee Networth: हरियाणा में पैदा हुए जाने-माने यूट्यूबर ध्रुव राठी अक्सर कई दिग्गजों को अपना निशाना बनाते हैं, कुछ दिन पहले उन्होंने आदित्य धर की फिल्म धुरंधर को निशाना बनाया और फिल्म को प्रोपेगंडा बताया. वहीं अब उन्होंने राघव चड्ढा के बीजेपी में शामिल होने के बाद उनकी खूब आलोचना की. वो अक्सर ऐसी वीडियो बनाते हैं और उनकी इन वीडियो पर Million में व्यूज भी आते हैं. वहीं आज हम आपको बताने वाले हैं कि ध्रुव राठी इस काम से कितना कमा लेते हैं. आप हैरान रह जाएंगे इनकी net worth देखक कर.
कौन हैं ध्रुव राठी?
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ध्रुव राठी एक लोकप्रिय YouTuber और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं, वहीं इनका जन्म हरियाणा में हुआ था. साथ ही आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ध्रुव के पास जर्मनी से इंजीनियरिंग की डिग्री भी है. वहीं बता दें कि उन्होंने 2014 में अपना YouTube चैनल शुरू किया था. उनके YouTube चैनल पर अभी 30 मिलियन से ज़्यादा सब्सक्राइबर हैं. इसके अलावा, ध्रुव के Instagram पर 17 मिलियन फॉलोअर्स हैं. उनकी ज़बरदस्त लोकप्रियता है.
कहां से कमाते हैं ध्रुव
Money Mint की माने तो ध्रुव राठी हर महीने ₹50 लाख से ₹60 लाख के बीच कमाते हैं. रिपोर्ट्स में कहा गया है कि उनकी सालाना कमाई ₹7.5 करोड़ है. YouTube ही ध्रुव राठी की कमाई का मुख्य ज़रिया है, जिससे उन्हें अच्छी-खासी आमदनी होती है. इसके अलावा, वो ब्रांड स्पॉन्सरशिप और कोलैबोरेशन से भी अच्छा कमाते हैं. साथ ही आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ध्रुव का अपना एक AI स्टार्टअप है, जिसका नाम ‘AI Fiesta’ है, जिसे उन्होंने कुछ समय पहले ही शुरू किया था. इस YouTuber ने अपना एक ऑनलाइन कोर्स भी लॉन्च किया है, जिसे वे ऑनलाइन बेचते हैं. यह बात ध्यान देने लायक है कि ध्रुव राठी सिर्फ़ एक नहीं, बल्कि तीन YouTube चैनल चलाते हैं.
कितनी है ध्रुव की नेटवर्थ
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ध्रुव राठी के पोर्टफोलियो में उनका मुख्य चैनल, व्लॉग के लिए एक दूसरा चैनल (Dhruv Rathee Vlogs), और छोटे वीडियो के लिए एक तीसरा चैनल (Dhruv Rathee Shorts) शामिल है. Money Mint की मानी जाए तो, इस YouTuber की नेट वर्थ ₹58 करोड़ है. ध्रुव राठी के पास लग्ज़री कारों का एक कलेक्शन भी है, जिसमें Tesla Model 3 Long Range, Range Rover P400e, BMW 5 Series, और Mercedes-Benz GLC-Class जैसी गाड़ियाँ शामिल हैं. इतना ही नहीं उनके पास जर्मनी में एक आलीशान बंगला भी है.