Live TV
Search
Home > बिज़नेस > शेयर बाजार में एंट्री की तैयारी में Haldiram, IPO में फ्रेश इश्यू और OFS दोनों का विकल्प

शेयर बाजार में एंट्री की तैयारी में Haldiram, IPO में फ्रेश इश्यू और OFS दोनों का विकल्प

हल्दीराम 2027 के अंत तक ₹10,000 करोड़ का IPO ला सकती है. कंपनी की वैल्यूएशन ₹1 लाख करोड़ से ज्यादा रखने की तैयारी है. इसके लिए EY को नियुक्त किया गया है.

Written By:
Published: November 12, 2026 13:17:00 IST
Last Updated: 2026-11-12 13:20:16

Mobile Ads 1x1

Haldiram IPO:   देश की जानी-मानी नमकीन और मिठाई बनाने वाली कंपनी Haldiram Snacks Food अब शेयर बाजार में उतरने की तैयारी कर रही है. कंपनी करीब 10,000 करोड़ रुपये का IPO लाने की योजना पर काम कर रही है. इसके लिए उसने ग्लोबल कंसल्टिंग कंपनी EY को नियुक्त किया है. इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी की शेयर बाजार में लिस्टिंग 2027 के आखिरी महीनों में हो सकती है.

Haldiram इस IPO के जरिए 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की वैल्यूएशन हासिल करना चाहती है. खास बात यह है कि 2025 में जब कंपनी में विदेशी निवेशकों ने हिस्सेदारी खरीदी थी, तब इसकी वैल्यूएशन करीब 85,000 करोड़ रुपये आंकी गई थी. अब कंपनी इससे काफी ज्यादा वैल्यूएशन की उम्मीद कर रही है.

IPO की तैयारी के लिए EY को सौंपी जिम्मेदारी

Haldiram ने IPO की तैयारियों को व्यवस्थित करने के लिए EY को नियुक्त किया है. EY कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजमेंट ऑफिस (PMO) को संभालेगी. इसका काम IPO से जुड़ी तैयारियों, नियमों के पालन और कंपनी के अलग-अलग विभागों के बीच तालमेल बनाए रखना होगा.

रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी का कारोबार काफी बड़ा और जटिल है. इसलिए IPO की शुरुआती तैयारियों में 6 से 12 महीने या इससे ज्यादा समय लग सकता है. फिलहाल IPO का आकार, वैल्यूएशन और लिस्टिंग की समयसीमा तय की जा रही है.

Haldiram Snacks Food का गठन दिल्ली की Haldiram Snacks और नागपुर की Haldiram Foods International के विलय के बाद हुआ है.

IPO में नए शेयर और OFS का विकल्प

प्रस्तावित IPO में फ्रेश इश्यू और ऑफर फॉर सेल (OFS) दोनों शामिल हो सकते हैं. फ्रेश इश्यू के जरिए जुटाई गई रकम सीधे कंपनी को मिलेगी, जिसका इस्तेमाल कारोबार बढ़ाने और दूसरी जरूरतों के लिए किया जा सकता है.

वहीं, OFS के तहत मौजूदा निवेशक अपनी कुछ हिस्सेदारी बेच सकेंगे. इससे मिलने वाली रकम कंपनी के बजाय शेयर बेचने वाले निवेशकों को मिलेगी. हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि IPO में फ्रेश इश्यू और OFS का अनुपात कितना होगा.

Temasek समेत विदेशी निवेशकों ने लगाया है पैसा

Haldiram में कई बड़े विदेशी निवेशकों की हिस्सेदारी है. मार्च और अप्रैल 2025 में सिंगापुर के Temasek, Alpha Wave Global और UAE की International Holding Company ने मिलकर कंपनी की करीब 15% हिस्सेदारी खरीदी थी.

उस समय कंपनी की वैल्यूएशन करीब 85,000 करोड़ रुपये थी और बाकी 85% हिस्सेदारी प्रमोटर अग्रवाल परिवार के पास थी. इसके बाद दिसंबर 2025 में अमेरिकी निवेश कंपनी L Catterton ने भी Haldiram में निवेश किया था.

कंपनी की कमाई और मुनाफे पर निवेशकों की नजर

Crisil Ratings के मुताबिक, वित्त वर्ष 2025-26 की पहली छमाही में Haldiram Snacks Food का रेवेन्यू 7,762 करोड़ रुपये रहा. इस दौरान कंपनी का ऑपरेटिंग मार्जिन करीब 19% था.

Crisil ने पूरे वित्त वर्ष में कंपनी के रेवेन्यू में 9-10% बढ़ोतरी का अनुमान लगाया था. एजेंसी को उम्मीद है कि आने वाले वर्षों में कंपनी का रेवेन्यू डबल डिजिट में बढ़ सकता है. इसके पीछे डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क का विस्तार, एक्सपोर्ट में बढ़ोतरी और नए प्रोडक्ट लॉन्च जैसे कारण हैं.

Coca-Cola की भी IPO लाने की तैयारी

Haldiram के अलावा Coca-Cola India की बॉटलिंग कंपनी Hindustan Coca-Cola Holdings भी शेयर बाजार में उतरने की तैयारी कर रही है. कंपनी ने SEBI के पास ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) दाखिल किया है. इसकी प्रस्तावित इश्यू वैल्यू करीब 1 अरब डॉलर बताई जा रही है.

Haldiram का IPO अभी शुरुआती चरण में है. ऐसे में निवेशकों को कंपनी के अंतिम IPO दस्तावेजों का इंतजार करना होगा, जिनसे इश्यू का आकार, जुटाई जाने वाली रकम और प्रमोटरों की हिस्सेदारी बिक्री की जानकारी मिलेगी.

(डिस्क्लेमर: यह कंटेंट केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से दी गई है. इसे वित्तीय, निवेश, कानूनी या कर संबंधी सलाह न समझें। किसी भी वित्तीय निर्णय लेने से पहले पाठकों को विशेषज्ञ की सलाह लेनी चाहिए.)

यह भी पढ़ें: LIC की खरीदारी से चर्चा में आए ये 10 शेयर, सितंबर तिमाही में ₹29,910 करोड़ की नेट खरीदारी

MORE NEWS