Kavya Maran vs Anirudh Net Worth: आईपीएल में अपनी टीम सनराइजर्स हैदराबाद को चीयर करते हुए सुर्खियां बटोरने वाली काव्या मारन एक बार फिर चर्चा में हैं. इस बार वजह क्रिकेट नहीं बल्कि उनकी निजी जिंदगी और दौलत है. संगीत की दुनिया में अपनी धुनों से करोड़ों दिलों पर राज करने वाले अनिरुद्ध रविचंदर के साथ उनकी शादी की खबरों ने लोगों की दिलचस्पी बढ़ा दी है. शादी की तस्वीरों और ब्राइडल लुक की चर्चा के बीच अब हर कोई जानना चाहता है कि आखिर इस जोड़ी में ज्यादा अमीर कौन है? क्या संगीत के सुपरस्टार अनिरुद्ध दौलत के मामले में काव्या को टक्कर दे पाते हैं?
बता दें कि अनिरुद्ध रविचंदर ने बेहद कम उम्र में संगीत की दुनिया में अपनी अलग पहचान बना ली थी. फिल्म ‘3’ के गाने ‘व्हाई दिस कोलावेरी डी’ ने उन्हें रातोंरात मशहूर कर दिया. इसके बाद उन्होंने तमिल, तेलुगु और हिंदी फिल्मों के लिए कई हिट गाने और म्यूजिक कंपोज किए.
अनिरुद्ध रविचंदर की संपत्ति
पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, अनिरुद्ध की कुल संपत्ति करीब 50 करोड़ रुपये है. वह एक फिल्म का म्यूजिक तैयार करने के लिए कथित तौर पर 8 से 10 करोड़ रुपये तक फीस लेते हैं. कुछ बड़े प्रोजेक्ट्स के लिए उनकी फीस 10 से 12 करोड़ रुपये तक बताई जाती है. वहीं, अल्लू अर्जुन और निर्देशक लोकेश कनगराज के साथ आने वाले प्रोजेक्ट के लिए उन्हें करीब 25 करोड़ रुपये ऑफर किए जाने की खबरें भी सामने आई थीं.
करोड़ों की कारें और हिस्सेदारी
अनिरुद्ध की कमाई सिर्फ फिल्मों तक सीमित नहीं है। उनके पास लग्जरी कारों का भी शानदार कलेक्शन है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘जेलर’ की सफलता के बाद काव्या के पिता कलानिधि मारन ने उन्हें करीब 1.1 करोड़ रुपये की पोर्श मैकन गिफ्ट की थी. इसके अलावा उनके पास BMW iX1 LWB, महिंद्रा BE 6 और फोर्ड मस्टैंग GT जैसी गाड़ियां भी बताई जाती हैं. साल 2024 में अनिरुद्ध VS मणि एंड कंपनी के साथ को-फाउंडर और ब्रांड एंबेसडर के तौर पर जुड़े. इस साझेदारी में उन्हें इक्विटी हिस्सेदारी मिलने की भी खबर है.
काव्या मारन से अनिरुद्ध कितने पीछे?
अब बात करते हैं काव्या मारन की, जिनकी संपत्ति के आंकड़े अनिरुद्ध से काफी ज्यादा बताए जाते हैं. विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, काव्या की अनुमानित नेटवर्थ करीब 400 से 500 करोड़ रुपये के बीच है. वह सन टीवी नेटवर्क में एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर हैं और सनराइजर्स हैदराबाद की सीईओ भी हैं. काव्या मारन, सन ग्रुप के संस्थापक कलानिधि मारन की बेटी हैं, जो अरबपति हैं.
ये भी पढ़ें: Tata Investment Corporation में बड़ा बदलाव, Noel Tata ने 16 साल बाद छोड़ा चेयरमैन पद, Bahram Vakil संभालेंगे कमान