Live TV
Search
Home > बिज़नेस > IDBI बैंक के निजीकरण का विरोध, 3 दिसंबर को हड़ताल का ऐलान, तीन बड़े कर्मचारी संगठन भी आए साथ

IDBI बैंक के निजीकरण का विरोध, 3 दिसंबर को हड़ताल का ऐलान, तीन बड़े कर्मचारी संगठन भी आए साथ

IDBI बैंक के निजीकरण के विरोध में 3 दिसंबर को देशव्यापी हड़ताल होगी. AIBEA, AIBOA और BEFI के समर्थन से बैंकिंग सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं.

Written By:
Published: November 18, 2026 15:48:00 IST
Last Updated: 2026-11-18 15:55:40

Mobile Ads 1x1

IDBI बैंक के निजीकरण के खिलाफ बैंक कर्मचारियों का विरोध लगातार तेज होता जा रहा है. अब इस आंदोलन को देश के तीन बड़े बैंक कर्मचारी संगठनों का भी समर्थन मिल गया है. ऑल इंडिया बैंक एम्प्लॉइज एसोसिएशन (AIBEA), ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन (AIBOA) और बैंक एम्प्लॉइज फेडरेशन ऑफ इंडिया (BEFI) ने 3 दिसंबर को प्रस्तावित देशव्यापी हड़ताल में शामिल होने का ऐलान किया है.

इन संगठनों के समर्थन के बाद IDBI बैंक के निजीकरण के खिलाफ कर्मचारियों का आंदोलन और व्यापक हो गया है. कर्मचारी संगठन सरकार के विनिवेश फैसले का विरोध कर रहे हैं. उनका कहना है कि IDBI बैंक एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय वित्तीय संस्थान है और इसकी बहुमत हिस्सेदारी किसी विदेशी निजी कंपनी को सौंपना देश के आर्थिक हितों के अनुकूल नहीं है.

क्यों IDBI बैंक के निजीकरण का विरोध कर रहे हैं कर्मचारी?

केंद्र सरकार ने 14 अक्टूबर 2026 को IDBI बैंक में अपनी और भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) की कुल 60.72 फीसदी हिस्सेदारी बेचने के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी. इस सौदे के तहत कनाडा की कंपनी Fairfax Financial Holdings बैंक में बहुमत हिस्सेदारी हासिल करेगी.

प्रस्तावित सौदे में केंद्र सरकार अपनी 30.48 फीसदी और LIC अपनी 30.24 फीसदी हिस्सेदारी बेचेगी. इसके लिए करीब 52,878 करोड़ रुपये का सौदा तय किया गया है. Fairfax को प्रति शेयर 81 रुपये के हिसाब से हिस्सेदारी मिलने की बात कही गई है.

हालांकि, हिस्सेदारी बिक्री के बाद भी केंद्र सरकार की बैंक में 15 फीसदी और LIC की 19 फीसदी हिस्सेदारी बनी रहने की उम्मीद है. इसके बावजूद कर्मचारी संगठन बैंक के नियंत्रण का अधिकार निजी विदेशी निवेशक के पास जाने का विरोध कर रहे हैं.

पहले भी दो दिन तक कर चुके हैं देशव्यापी हड़ताल

IDBI बैंक के कर्मचारी और अधिकारी निजीकरण के खिलाफ पहले भी विरोध प्रदर्शन कर चुके हैं. इससे पहले 2 और 3 नवंबर को कर्मचारियों ने दो दिन की देशव्यापी हड़ताल की थी. इसके बावजूद विनिवेश प्रक्रिया आगे बढ़ने के संकेत मिलने के बाद कर्मचारी संगठनों ने अपना आंदोलन जारी रखने का फैसला किया है.

अब AIBEA, AIBOA और BEFI ने भी 3 दिसंबर को एक दिन की सांकेतिक देशव्यापी हड़ताल का समर्थन किया है. संगठनों का उद्देश्य सरकार के निजीकरण संबंधी फैसले के खिलाफ अपनी नाराजगी दर्ज कराना और कर्मचारियों की मांगों को मजबूती से उठाना है.

3 दिसंबर की हड़ताल से बैंक ग्राहकों पर क्या पड़ेगा असर?

बैंक कर्मचारियों की प्रस्तावित हड़ताल का असर IDBI बैंक की रोजमर्रा की सेवाओं पर पड़ सकता है. खासकर शाखाओं में होने वाले कामकाज जैसे चेक क्लियरेंस, नकदी जमा करना, पैसे निकालना और काउंटर से जुड़ी दूसरी बैंकिंग सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं.

हालांकि, मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग और ATM जैसी डिजिटल सेवाएं सामान्य रूप से जारी रहने की उम्मीद है. फिर भी ग्राहकों को सलाह दी जाती है कि वे हड़ताल के दिन होने वाली संभावित असुविधा को ध्यान में रखते हुए अपने जरूरी बैंकिंग काम पहले ही निपटा लें.

यह भी पढ़ें:  क्या अब रात में भी खुलेगा शेयर बाजार? SEBI ने दिया जवाब, चेयरमैन तुहिन कांता पांडे ने बताई इसकी वजह 

MORE NEWS