Live TV
Search
Home > बिज़नेस > 5-6 Mutual Fund में SIP करना कितना सही? निवेश से पहले समझ लें ये बात

5-6 Mutual Fund में SIP करना कितना सही? निवेश से पहले समझ लें ये बात

कई म्यूचुअल फंड में SIP करने से जोखिम कम नहीं होता. जानिए पोर्टफोलियो ओवरलैप क्या है, इसकी पहचान कैसे करें और कब फंड कंसोलिडेट करना सही है.

Written By:
Published: November 18, 2026 13:29:16 IST
Last Updated: November 18, 2026 13:29:16 IST

Mobile Ads 1x1

म्यूचुअल फंड में निवेश करते समय ज्यादातर लोग अपने पोर्टफोलियो में अलग-अलग स्कीम शामिल करना पसंद करते हैं. किसी निवेशक के पास 5 से 6 म्यूचुअल फंड की SIP हो सकती हैं. उसे लगता है कि अलग-अलग फंड में पैसा लगाने से निवेश का जोखिम कम हो जाएगा. लेकिन जरूरी नहीं कि ऐसा हमेशा हो. कई बार अलग-अलग म्यूचुअल फंड स्कीम एक ही कंपनियों के शेयरों में पैसा लगा रही होती हैं. ऐसे में फंड की संख्या तो बढ़ जाती है, लेकिन निवेश में विविधता नहीं आती.

इस स्थिति को म्यूचुअल फंड ओवरलैप कहा जाता है. इसलिए निवेशकों के लिए यह समझना जरूरी है कि उनके पोर्टफोलियो में कितनी अलग-अलग कंपनियों और सेक्टर में पैसा लगा है.

क्या होता है म्यूचुअल फंड ओवरलैप?

जब आपके दो या उससे ज्यादा म्यूचुअल फंड एक ही कंपनियों के शेयरों में निवेश करते हैं, तो इसे पोर्टफोलियो ओवरलैप कहते हैं. उदाहरण के लिए, आपने दो अलग-अलग कंपनियों के लार्ज-कैप फंड में निवेश किया है. दोनों फंड के पोर्टफोलियो में रिलायंस, HDFC बैंक और ICICI बैंक जैसे शेयर शामिल हो सकते हैं.

SEBI के नियमों के मुताबिक, लार्ज-कैप म्यूचुअल फंड को अपने कुल निवेश का कम से कम 80 फीसदी हिस्सा टॉप 100 कंपनियों में लगाना होता है. इसलिए अलग-अलग फंड हाउस की लार्ज-कैप स्कीम में समान शेयर होना आम बात है. फ्लेक्सी-कैप और फोकस्ड फंड में भी लार्ज-कैप कंपनियों की हिस्सेदारी ज्यादा हो सकती है.

कैसे पता करें कि आपके फंड में कितना ओवरलैप है?

निवेशक अपने म्यूचुअल फंड की पोर्टफोलियो होल्डिंग्स देखकर ओवरलैप का पता लगा सकते हैं. इसके लिए दोनों स्कीम में शामिल कंपनियों की सूची और उनमें निवेश की गई रकम की तुलना करनी चाहिए.

SEBI के ओवरलैप कैलकुलेशन तरीके में दोनों फंड की समान कंपनियों में निवेश की गई हिस्सेदारी में से कम वेटेज को लिया जाता है. सभी समान शेयरों के वेटेज को जोड़कर ओवरलैप का पता लगाया जाता है.इसके अलावा, एसेट मैनेजमेंट कंपनियों (AMC) को अपनी वेबसाइट पर हर महीने पोर्टफोलियो ओवरलैप से जुड़ी जानकारी भी देनी होती है.

सिर्फ शेयर नहीं, सेक्टर पर भी दें ध्यान

ओवरलैप देखते समय यह भी समझना जरूरी है कि आपका पैसा किन सेक्टर में लगा है. हो सकता है कि दो फंड अलग-अलग बैंकिंग कंपनियों में निवेश कर रहे हों, लेकिन दोनों के कारण आपके पोर्टफोलियो का बड़ा हिस्सा बैंकिंग और फाइनेंशियल सेक्टर से जुड़ जाए.इसके अलावा फंड की निवेश रणनीति भी देखें. ग्रोथ और मोमेंटम आधारित स्कीम बाजार में एक जैसी प्रतिक्रिया दे सकती हैं.

कब करें SIP बंद और पोर्टफोलियो कंसोलिडेट?

अगर दो फंड का उद्देश्य और निवेश रणनीति लगभग एक जैसी है, तो उनमें से किसी एक को जारी रखने पर विचार किया जा सकता है. लेकिन केवल ओवरलैप देखकर जल्दबाजी में फंड नहीं बेचना चाहिए. पहले दोनों स्कीम के रिटर्न, जोखिम, खर्च और निवेश रणनीति की तुलना करें.यह भी समझें कि SIP बंद करने और म्यूचुअल फंड यूनिट बेचने में अंतर है. SIP रोकने से पुरानी यूनिट्स नहीं बिकतीं. लेकिन यूनिट्स बेचने पर कैपिटल गेन टैक्स और एग्जिट लोड लग सकता है.

इक्विटी के साथ दूसरे विकल्प भी जरूरी

एक मजबूत पोर्टफोलियो बनाने के लिए केवल अलग-अलग इक्विटी फंड में निवेश करना पर्याप्त नहीं है. अपने वित्तीय लक्ष्य और जोखिम उठाने की क्षमता के अनुसार डेट फंड और दूसरे एसेट क्लास में भी निवेश करना चाहिए. आखिरकार, अच्छा पोर्टफोलियो वह नहीं है जिसमें सबसे ज्यादा म्यूचुअल फंड हों, बल्कि वह है जिसमें हर स्कीम की अलग भूमिका हो और निवेश सही तरीके से डायवर्सिफाइड हो.

यह भी पढ़ें:  Apple की सेवाएं अचानक क्यों हुईं ठप? कंपनी बोली- साइबर अटैक नहीं, इंटरनल प्रॉब्लम

MORE NEWS