Live TV
Search
Home > बिज़नेस > Kia India का आंध्र प्रदेश में ₹17,000 करोड़ का निवेश, नया मैन्युफैक्चरिंग प्लांट लगाएगी कंपनी, 12 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार

Kia India का आंध्र प्रदेश में ₹17,000 करोड़ का निवेश, नया मैन्युफैक्चरिंग प्लांट लगाएगी कंपनी, 12 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार

Kia India आंध्र प्रदेश में ₹17,000 करोड़ का नया प्लांट लगाएगी. इससे 12 हजार रोजगार मिलेंगे और कंपनी की सालाना उत्पादन क्षमता 6.3 लाख वाहन होगी.

Written By:
Published: November 12, 2026 14:51:17 IST
Last Updated: November 12, 2026 14:51:17 IST

Mobile Ads 1x1

Kia Andhra Pradesh Plant:  दक्षिण कोरिया की ऑटोमोबाइल कंपनी Kia भारत में अपने कारोबार का विस्तार करने जा रही है. कंपनी ने आंध्र प्रदेश में एक नया मैन्युफैक्चरिंग प्लांट स्थापित करने के लिए करीब 2 अरब डॉलर यानी लगभग 17,000 करोड़ रुपये के निवेश का ऐलान किया है. इस नए प्लांट से करीब 12,000 लोगों को रोजगार मिलने की उम्मीद है. साथ ही कंपनी की भारत में सालाना उत्पादन क्षमता 4.3 लाख वाहनों से बढ़कर 6.3 लाख वाहन हो जाएगी.

Kia India के मैनेजिंग डायरेक्टर और CEO Gwanggu Lee ने गुरुवार को विशाखापत्तनम में आयोजित 31वें CII Partnership Summit के उद्घाटन सत्र में इस निवेश की घोषणा की. उन्होंने कहा कि नया प्लांट आंध्र प्रदेश में कंपनी के मौजूदा कारोबार का विस्तार करेगा और भारतीय बाजार के प्रति Kia की लंबे समय की प्रतिबद्धता को मजबूत बनाएगा.

12 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार

Gwanggu Lee के मुताबिक, कंपनी का नया मैन्युफैक्चरिंग प्लांट करीब 12,000 रोजगार के अवसर पैदा करेगा. इससे न केवल राज्य में रोजगार बढ़ेगा, बल्कि स्थानीय ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री और उससे जुड़े कारोबार को भी फायदा मिलने की उम्मीद है. Kia की आंध्र प्रदेश में मौजूद फैक्ट्री की सालाना उत्पादन क्षमता 4.3 लाख वाहन है. नए प्लांट के शुरू होने के बाद यह क्षमता बढ़कर 6.3 लाख वाहन सालाना हो जाएगी. यानी कंपनी की उत्पादन क्षमता में 2 लाख वाहनों का इजाफा होगा.

2017 में शुरू हुआ था Kia का सफर

Kia ने साल 2017 में आंध्र प्रदेश में अपना पहला मैन्युफैक्चरिंग प्लांट स्थापित करने के साथ भारत में कारोबार की शुरुआत की थी. कंपनी ने इस प्लांट को रिकॉर्ड 14 महीने में तैयार किया था. यह फैक्ट्री अब Kia के लिए एक प्रमुख एक्सपोर्ट हब बन चुकी है. कंपनी के मुताबिक, आंध्र प्रदेश स्थित प्लांट से अब तक करीब 100 देशों में 4.1 लाख से ज्यादा वाहन और किट एक्सपोर्ट किए जा चुके हैं.

Kia India ने उत्पादन के मामले में भी महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं. कंपनी ने महज चार साल में 10 लाख वाहनों का उत्पादन पूरा किया, जबकि सात साल के भीतर 20 लाख वाहनों का आंकड़ा पार कर लिया. कंपनी के मुताबिक, वह इन उपलब्धियों तक पहुंचने वाली सबसे तेज ऑटोमोबाइल निर्माता (OEM) रही है.

सप्लायर और स्थानीय कारोबार को भी मिलेगा फायदा

Kia का कहना है कि आंध्र प्रदेश में उसका योगदान केवल वाहन बनाने तक सीमित नहीं है. कंपनी ने अपने कारोबार के साथ स्थानीय सप्लाई चेन और ऑटोमोबाइल इकोसिस्टम को भी विकसित किया है. इसके अलावा कंपनी शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं, स्किल डेवलपमेंट और सामुदायिक कल्याण से जुड़ी कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) गतिविधियों में भी योगदान दे रही है.

भारत में बढ़ेगी Kia की मैन्युफैक्चरिंग क्षमता

नए प्लांट में 17,000 करोड़ रुपये का निवेश Kia की भारत में उत्पादन क्षमता बढ़ाने की योजना का हिस्सा है. कंपनी को उम्मीद है कि इससे घरेलू बाजार की मांग पूरी करने के साथ-साथ एक्सपोर्ट कारोबार को भी बढ़ावा मिलेगा.

Gwanggu Lee ने आंध्र प्रदेश सरकार के साथ कंपनी की साझेदारी को और मजबूत करने की प्रतिबद्धता जताई. उन्होंने कहा कि कंपनी राज्य को ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने के लक्ष्य में सहयोग करना चाहती है. इस निवेश से आंध्र प्रदेश के ऑटोमोबाइल सेक्टर और रोजगार के अवसरों को नई गति मिलने की उम्मीद है.

यह भी पढ़ें: Tata Power के शेयरों में दिखी हलचल, कंपनी का मुनाफा Q2 में 48.6% बढ़ा, Sanjay Banga संभालेंगे 2027 में कंपनी की कमान

MORE NEWS