Live TV
Search
Home > राज्य > उत्तर प्रदेश > Hardoi Accident: त्योहार की खुशियां मातम में बदलीं, गंगा एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, IT कंपनी के वाइस चेयरमैन समेत परिवार के 4 की मौत

Hardoi Accident: त्योहार की खुशियां मातम में बदलीं, गंगा एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, IT कंपनी के वाइस चेयरमैन समेत परिवार के 4 की मौत

Hardoi Accident: उत्तर प्रदेश के हरदोई में गंगा एक्सप्रेसवे पर बुधवार को भीषण हादसा हो गया. इस हादसे में एक नामी आईटी कंपनी में काम करने वाले व्यक्ति, उनकी पत्नी और दो मासूम बच्चों की मौत हो गई.

Written By:
Published: November 11, 2026 22:12:40 IST
Last Updated: November 11, 2026 22:12:40 IST

Mobile Ads 1x1

Hardoi Accident: भाई दूज और छठ पूजा पर अपनों के बीच पहुंचने की उम्मीद लेकर निकला एक परिवार रास्ते में ही हमेशा के लिए बिछड़ गया. उत्तर प्रदेश के हरदोई में गंगा एक्सप्रेसवे पर बुधवार को हुए भीषण सड़क हादसे ने चार जिंदगियां छीन लीं. नोएडा की एक IT कंपनी में वाइस चेयरमैन के पद पर कार्यरत सौरभ उपाध्याय की XUV कार अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई. हादसे में सौरभ, उनकी पत्नी और दोनों बच्चों की मौत हो गई. घटना की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई.

प्रयागराज के लिए निकला था परिवार

जानकारी के मुताबिक, 40 वर्षीय सौरभ उपाध्याय मूल रूप से प्रयागराज के नीम सराय मुंडेरा के रहने वाले थे. वह अपनी 35 वर्षीय पत्नी मेनका उपाध्याय, सात साल के बेटे व्योम और डेढ़ साल के छोटे बेटे शिवोम के साथ नोएडा से प्रयागराज जा रहे थे. वे नोएडा में बार्कलेज (Barclays) में ‘ट्रांसफॉर्मेशन’ विभाग में असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट (AVP) के तौर पर काम कर रहे थे. वे अपने परिवार के साथ भाई दूज और छठ पूजा पर अपने घर पहुंचकर त्योहार मनाने जा रहे थे लेकिन रास्ते में हुए हादसे ने उनकी यात्रा को आखिरी सफर बना दिया.

डिवाइडर से टकराई कार

बताया जा रहा है कि गंगा एक्सप्रेसवे पर XUV अचानक बेकाबू हो गई और सीधे डिवाइडर से जा भिड़ी. टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए. टक्कर के बाद गाड़ी करीब 30 मीटर तक डिवाइडर से रगड़ती हुई आगे बढ़ी. हादसे में सौरभ, उनकी पत्नी मेनका और बड़े बेटे व्योम ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. वहीं, डेढ़ साल का शिवोम टक्कर के दौरान कार का शीशा टूटने से बाहर उछलकर करीब 20 फीट नीचे जा गिरा. उसे गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन इलाज के दौरान उसकी  भी मौत हो गई.

क्या है हादसे की वजह?

सीओ राम सूरत सोनकर के अनुसार, 11 नवंबर को तेज रफ्तार के चलते XUV का हादसा हुआ. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जरूरी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है. दुर्घटना के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है. त्योहार से पहले हुए इस हादसे ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है.

ये भी पढ़ें: मां ने ड्राइवर से बनाया अवैध संबंध, बेटा करता रहा विरोध, फिर महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर किया बड़ा कांड

MORE NEWS