Silver Price Today 10 Oct 2026: चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. ऐसे में अगर आप चांदी खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो पहले अपने शहर का ताजा भाव जरूर जान लें. दिल्ली से लेकर मुंबई, लखनऊ, जयपुर और पटना तक चांदी की कीमतों में अंतर देखने को मिल सकता है. बाजार में भाव बदलने का असर खरीदारों की जेब पर भी पड़ता है. आइए जानते हैं आज देश के प्रमुख शहरों में 1 किलो चांदी का दाम कितना है.
आज चांदी का दाम
चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. ऐसे में अगर आप चांदी खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो ताजा भाव जानना जरूरी है. पिछले कारोबारी सत्र में दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी की कीमत बढ़कर 2,28,500 रुपये प्रति किलो पहुंच गई. वहीं, MCX पर चांदी का वायदा भाव 65 रुपये बढ़कर 2,25,820 रुपये प्रति किलो हो गया. दूसरी ओर, Goodreturns के मुताबिक चांदी का भाव 2,35,000 रुपये प्रति किलो दर्ज किया गया. अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी चांदी 57.86 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई.
आज 10 शहरों में 1 किलो चांदी का भाव
| शहर | 1 किलो चांदी का भाव |
| दिल्ली | ₹2,35,000 |
| मुंबई | ₹2,35,000 |
| कोलकाता | ₹2,35,000 |
| चेन्नई | ₹2,40,000 |
| पटना | ₹2,35,000 |
| लखनऊ | ₹2,35,000 |
| मेरठ | ₹2,35,000 |
| कानपुर | ₹2,35,000 |
| अलीगढ़ | ₹2,35,000 |
बीते दिन क्या था चांदी का भाव?
दिल्ली के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिली. अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक, चांदी 4,500 रुपये महंगी होकर 2,28,500 रुपये प्रति किलो पहुंच गई. इसमें सभी टैक्स शामिल हैं. इससे पहले गुरुवार को चांदी के दाम में 3,000 रुपये की गिरावट आई थी. वहीं, सप्ताह के शुरुआती तीन कारोबारी दिनों में कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ था. पूरे सप्ताह के उतार-चढ़ाव के बाद घरेलू बाजार में चांदी कुल 1,500 रुपये यानी करीब 1 प्रतिशत महंगी हुई.