Live TV
Search
Home > खेल > पाकिस्तान ने 2 साल बाद जीती टेस्ट सीरीज, फिर भी WTC में नहीं सुधरी किस्मत, भारत किस नंबर पर

पाकिस्तान ने 2 साल बाद जीती टेस्ट सीरीज, फिर भी WTC में नहीं सुधरी किस्मत, भारत किस नंबर पर

WTC 2025-27 Points Table: पाकिस्तान ने श्रीलंका को दूसरे टेस्ट में 8 विकेट से हराकर सीरीज जीत ली, लेकिन अंक तालिका में अब भी सबसे नीचे है. जानें भारत, न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका की स्थिति.

Written By:
Published: November 20, 2026 16:59:18 IST
Last Updated: November 20, 2026 16:59:18 IST

Mobile Ads 1x1

WTC Points Table 2025-27: पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज जीतकर लंबे समय बाद राहत की सांस ली है। रावलपिंडी में खेले गए दूसरे टेस्ट में मेजबान टीम ने श्रीलंका को 8 विकेट से हराकर दो मैचों की सीरीज 1-0 से अपने नाम कर ली। पहला मुकाबला ड्रॉ रहा था। इस जीत के बावजूद पाकिस्तान को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में कोई बड़ी छलांग नहीं मिली और टीम अब भी सबसे निचले पायदान पर है.

पाकिस्तान ने यह मुकाबला चौथे दिन ही अपने नाम कर लिया। श्रीलंका ने दूसरी पारी में 316 रन बनाए और पाकिस्तान के सामने 90 रन का लक्ष्य रखा। मेजबान टीम ने शुरुआती दो विकेट गंवाए, लेकिन अजान अवैस और आमेर जमाल ने टीम को जीत तक पहुंचा दिया। अजान 32 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि आमेर जमाल ने 22 गेंदों पर नाबाद 34 रन की तेज पारी खेली।

इस जीत के साथ पाकिस्तान ने अक्टूबर 2024 के बाद पहली बार टेस्ट सीरीज जीती है। टीम को इस जीत से वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के मौजूदा चक्र में भी फायदा हुआ, लेकिन धीमी ओवर गति के कारण पहले मिले अंकों की कटौती उसकी स्थिति कमजोर बनाए हुए है.

WTC अंक तालिका में पाकिस्तान अब भी आखिरी

पाकिस्तान के 11 टेस्ट में 3 जीत, 7 हार और 1 ड्रॉ के साथ 16 अंक हैं। उसका अंक प्रतिशत 12.12 है और टीम नौवें स्थान पर है। श्रीलंका 13 अंक और 13.54 प्रतिशत के साथ आठवें नंबर पर है।

दक्षिण अफ्रीका 75 प्रतिशत अंक के साथ पहले स्थान पर पहुंच गया है। न्यूजीलैंड 72.22 प्रतिशत के साथ दूसरे और ऑस्ट्रेलिया 69.23 प्रतिशत के साथ तीसरे स्थान पर है। भारत 51.52 प्रतिशत के साथ चौथे नंबर पर बना हुआ है.

भारत की स्थिति भी अहम

भारतीय टीम फिलहाल 11 टेस्ट में 5 जीत, 4 हार और 2 ड्रॉ के साथ 68 अंक हासिल कर चुकी है। उसका अंक प्रतिशत 51.52 है। ऐसे में भारत को आगे होने वाले मुकाबलों में जीत दर्ज करनी होगी, ताकि फाइनल की दौड़ में अपनी स्थिति मजबूत कर सके।

पाकिस्तान की जीत ने सीरीज का रोमांच तो बढ़ाया, लेकिन WTC की अंक तालिका में टीम के लिए अभी भी लंबा रास्ता बाकी है। वहीं भारत समेत शीर्ष टीमों के बीच फाइनल की दौड़ आने वाले टेस्ट मुकाबलों के साथ और दिलचस्प होने वाली है.

MORE NEWS