Silver Price Today 21 Oct 2026: आज चांदी का ताजा भाव जानने के लिए अपने शहर के सर्राफा बाजार के रेट जरूर जांचें. यहां जानें दिल्ली से लेकर मुंबई तक चांदी के एक किलो का दाम का ताजा भाव.
आज चांदी का भाव
Silver Price Today 21 Oct 2026: त्योहारी सीजन से पहले चांदी खरीदने का सोच रहे हैं तो आपके लिए जरूरी खबर है. चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है. आज बुधवार को बाजार खुलते ही चांदी के भाव में गिरावट देखने को मिली है.
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर आज शुरुआती कारोबार में चांदी का वायदा भाव 0.84% टूट गया. चांदी 1780 रुपये सस्ती होकर 2,09,705 रुपये प्रति किलो पर आ गई. पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 2,11,485 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी. यानी एक ही दिन में निवेशकों को बड़ा झटका लगा है. बुलियंस मार्केट की बात करें तो वहां चांदी का भाव 2,10,150 रुपये प्रति किलो चल रहा है. वहीं गुडरिटर्न्स वेबसाइट के मुताबिक रिटेल बाजार में चांदी 2,30,000 रुपये प्रति किलो के आसपास बनी हुई है.
| शहर | 1 किलो चांदी का दाम |
| दिल्ली | ₹2,30,000 |
| मुंबई | ₹2,30,000 |
| कोलकाता | ₹2,30,000 |
| चेन्नई | ₹2,40,000 |
| पटना | ₹2,30,000 |
| लखनऊ | ₹2,30,000 |
| मेरठ | ₹2,30,000 |
| अयोध्या | ₹2,30,000 |
| कानपुर | ₹2,30,000 |
घरेलू बाजार में गिरावट के उलट अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी मजबूत है. वैश्विक बाजार में चांदी की हाजिर कीमत 1% से ज्यादा बढ़कर 57.63 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई है. पिछले कुछ दिनों से चांदी को दो वजहों से सपोर्ट मिल रहा था. पहला – त्योहारी सीजन से पहले ज्वैलरी की मांग में सुधार और दूसरा – वैश्विक बाजारों में मजबूती. इसी वजह से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को चांदी लगातार दूसरे दिन 2.15 लाख रुपये प्रति किलो पर टिकी रही. मंगलवार को दशहरे के कारण बाजार बंद था.
एक्सपर्ट्स का मानना है कि त्योहारों तक चांदी में उतार-चढ़ाव बना रहेगा. अगर आप निवेश के लिए चांदी लेना चाहते हैं तो गिरावट पर खरीदारी का अच्छा मौका है. हालांकि, रिटेल में अभी भी भाव ऊंचे बने हुए हैं, इसलिए खरीदने से पहले अपने शहर के सर्राफा बाजार का रेट जरूर चेक कर लें.
नेपाल ने आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की फिल्म 'उड़ता तीर' को सार्वजनिक प्रदर्शन…
Who Is Shraddha Dubey: मॉडल श्रद्धा दुबे शिवा शर्मा की मौत के मामले में गिरफ्तार…
इंदौर में एक सेवानिवृत्त शिक्षिका ने कन्या भोज के दौरान पैसे चुराने का आरोप लगाकर…
Saudi Arabia Bangladeshi Couple Death Penalty: सऊदी अरब की सरकारी न्यूज़ एजेंसी, सऊदी प्रेस एजेंसी…
Gold Price 21 October 2026:मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव…
Patna Illicit Affair: पटना के फुलवारीशरीफ में चाचा ने भतीजे दीपक को 6 गोलियां मारकर…