Live TV
Search
Home > बिज़नेस > Silver Price Today: चांदी के भाव ने दिया झटका या मिली राहत? खरीदारी से पहले देखें अपने शहर के नए रेट

Silver Price Today: चांदी के भाव ने दिया झटका या मिली राहत? खरीदारी से पहले देखें अपने शहर के नए रेट

Silver Price Today 21 Oct 2026: आज चांदी का ताजा भाव जानने के लिए अपने शहर के सर्राफा बाजार के रेट जरूर जांचें. यहां जानें दिल्ली से लेकर मुंबई तक चांदी के एक किलो का दाम का ताजा भाव.

Written By:
Last Updated: October 21, 2026 09:58:28 IST

Mobile Ads 1x1

Silver Price Today 21 Oct 2026:  त्योहारी सीजन से पहले चांदी खरीदने का सोच रहे हैं तो आपके लिए जरूरी खबर है. चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है. आज बुधवार को बाजार खुलते ही चांदी के भाव में गिरावट देखने को मिली है.

MCX पर 0.84% की गिरावट

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर आज शुरुआती कारोबार में चांदी का वायदा भाव 0.84% टूट गया. चांदी 1780 रुपये सस्ती होकर 2,09,705 रुपये प्रति किलो पर आ गई. पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 2,11,485 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी. यानी एक ही दिन में निवेशकों को बड़ा झटका लगा है. बुलियंस मार्केट की बात करें तो वहां चांदी का भाव 2,10,150 रुपये प्रति किलो चल रहा है. वहीं गुडरिटर्न्स वेबसाइट के मुताबिक रिटेल बाजार में चांदी 2,30,000 रुपये प्रति किलो के आसपास बनी हुई है.

आपके शहर में चांदी का रेट 

 शहर 1 किलो चांदी का दाम
दिल्ली  ₹2,30,000
मुंबई ₹2,30,000
कोलकाता ₹2,30,000
चेन्नई ₹2,40,000
पटना ₹2,30,000
लखनऊ ₹2,30,000
मेरठ ₹2,30,000
अयोध्या ₹2,30,000
कानपुर ₹2,30,000

ये भी पढ़ें: Kerala DA hike: दिवाली से पहले केरल सरकार का तोहफा, सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स का DA 2% बढ़ा; अब होगा फायदा ही फायदा

अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्या हाल है?

घरेलू बाजार में गिरावट के उलट अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी मजबूत है. वैश्विक बाजार में चांदी की हाजिर कीमत 1% से ज्यादा बढ़कर 57.63 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई है. पिछले कुछ दिनों से चांदी को दो वजहों से सपोर्ट मिल रहा था. पहला – त्योहारी सीजन से पहले ज्वैलरी की मांग में सुधार और दूसरा – वैश्विक बाजारों में मजबूती. इसी वजह से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को चांदी लगातार दूसरे दिन 2.15 लाख रुपये प्रति किलो पर टिकी रही. मंगलवार को दशहरे के कारण बाजार बंद था.

क्या अभी खरीदना सही है?

एक्सपर्ट्स का मानना है कि त्योहारों तक चांदी में उतार-चढ़ाव बना रहेगा. अगर आप निवेश के लिए चांदी लेना चाहते हैं तो गिरावट पर खरीदारी का अच्छा मौका है. हालांकि, रिटेल में अभी भी भाव ऊंचे बने हुए हैं, इसलिए खरीदने से पहले अपने शहर के सर्राफा बाजार का रेट जरूर चेक कर लें.

ये भी पढ़ें:  Gold Price 21 October 2026: सोना खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर! बाजार खुलते ही गिरे दाम, जानें 24K, 22K और 18K गोल्ड का भाव

MORE NEWS