Live TV
Search
Home > बिज़नेस > Railway Rules: ट्रेन में सीट देने के लिए TTE पैसे मांगे तो क्या करें? घूस मांगने पर ऐसे करें शिकायत, तुरंत होगा एक्शन

Railway Rules: ट्रेन में सीट देने के लिए TTE पैसे मांगे तो क्या करें? घूस मांगने पर ऐसे करें शिकायत, तुरंत होगा एक्शन

अगर आपके साथ भी कभी ऐसा हो तो ऐसे में अपने अधिकारों के बारे में जरूर पता होना चाहिए. कुछ लोग डर या जल्दबाजी में पैसे दे देते हैं, जबकि, कुछ यात्रियों को यह भी पता नहीं होता कि ऐसा कोई नियम नहीं है और यह गलत है.

Written By:
Last Updated: May 10, 2026 11:29:37 IST

Mobile Ads 1x1

Railway Rules: भारतीय रेल में रोजाना हजारों लोग सफर करते हैं. कुछ लोग 2 महीने पहले से टिकट कराकर रखते हैं तो कुछ तत्काल टिकट लेते हैं. लेकिन, कई लोग ऐसे भी होते हैं, जिन्हें कई बार इमरजेंसी में सफर करना पड़ता है फिर उनकी सीट कंफर्म नहीं हो पाती है. ऐसी स्थिति में जब वे टीटी से अपना टिकट बनवाने या फिर अलग से एक सीट मांगते हैं तो टीटीई द्वारा कई बार उनसे रिश्वत मांगी जाती है. पैसे देने पर तो उन्हें सीट मिल जाती है, लेकिन नहीं देने पर कई बार टीटीई उन्हें सीट नहीं देते हैं.

कैसे कर सकते हैं TTE की शिकायत? 

अगर आपसे भी TTE सीट देने के बदले अलग से पैसों की मांग करता है तो ऐसी स्थिति में आप निश्चितौर पर उसकी शिकायत कर सकते हैं. शिकायत करने के लिए आपको TTE का नाम और उसका बैच नंबर नोट कर लेना चाहिए, जोकि उसके कोट पर लिखा होता है. इसके अलावा आप रिश्वत मांगते हुए उसका वीडियो भी बना सकते हैं ताकि सुबूत के तौर पर आपके पास कुछ रहे. शिकायत करने के लिए आप रेलवे के आधिकारिक पोर्टल www.coms.indianrailways.gov.in. पर जाएं. यहां आप आसानी से अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं. 

टोल फ्री नंबर पर भी कर सकते हैं कॉल 

अगर टीटीई आपसे सीट मांगने के एक्स्ट्रा पैसे चार्ज करता है तो ऐसी स्थिति में आपको रेलवे सुरक्षा हेल्पलाइन के टोल फ्री नंबर 182 पर कॉल करके इस पूरी बात की जानकारी देनी चाहिए. स्मार्ट सिटीजन बनके ऐसा करने से आपकी शिकायत पर तत्काल प्रभाव से एक्शन भी लिया जाता है. केवल यही नहीं, इसके अलावा भी आप Rail Madad App पर जाकर कया फिर रेलवे का आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर कंप्लेन दर्ज करा सकते हैं. 

MORE NEWS