होम / Corona Big Breaking: भारत में आने वाले अगले 40 दिन होंगे महत्वपूर्ण, स्वास्थ्य मंत्रालय के सूत्रों ने दी जानकारी

Corona Big Breaking: भारत में आने वाले अगले 40 दिन होंगे महत्वपूर्ण, स्वास्थ्य मंत्रालय के सूत्रों ने दी जानकारी

Gaurav Kumar • LAST UPDATED : December 28, 2022, 6:24 pm IST

नई दिल्ली: स्वास्थ्य मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार आने वाले अगले 40 दिन भारत में कोरोना के लिहाज से बहुत ही महत्वपूर्ण होंगे। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक जनवरी के मध्य से भारत में कोरोना के केस बढ़ सकते है। सूत्रों के अनुसार यह आकलन, पूर्व में भारत में कोरोना के बढ़ते मामलों को ध्यान में रख कर किया गया है।

जैसा की अन्य देशों में कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी हुई है, उसी के मद्देनजर भारत में भी कोरोना की एक और लहर को रोकने के लिए, सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मौजूदा स्वास्थ्य व्यवस्था की समीक्षा की जा रही है। आज ही दुबई से लौटे दो यात्रियों का चन्नई एयरपोर्ट पर टेस्ट कोविड पॉजीटिव आया है।

तमिलनाडू स्वास्थ्य विभाग ने कहा की “दुबई से आए दोनों यात्रि जिनकी कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, वह दोनों तमिलनाडू के अलंगुड़ी जिले के पुदुकोट्टई के रहने वाले हैं। उनके नमूनो को राज्य सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रयोगशाला में भेजा गया है। 24-26 दिसंबर के बीच हवाईअड्डों पर रेंडम सैंपलिंग किए जाने से कम से कम 39 अंतरराष्ट्रीय यात्रियों में कोविड संक्रमण की पुष्टि हुई है।

सूत्रों ने न्यूज एजेंसी ANI को बताया की “पिछले तीन दिनों, यानी 24 दिसंबर, 25 दिसंबर और 26 दिसंबर में जांच की गई कुल अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की संख्या 498 है। COVID-19 परीक्षण के लिए एकत्र किए गए नमूनों की संख्या 1,780 है। एकत्र किए गए नमूनों की संचयी संख्या 3,994 है। संचयी संख्या सकारात्मक परीक्षण करने वाले नमूनों की संख्या 39 है और पूरे जीनोम अनुक्रमण के लिए भेजे गए नमूनों की संचयी संख्या 39 है।”

भारत में इस वक्त डेली पॉजिटिव रेट 0.14%, जबकि साप्ताहिक पॉजिटिव रेट 0.18% है।

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Lok Sabha Election: अरविंदर सिंह लवली के इस्तीफे के बाद बीजेपी ने कांग्रेस पर कसा तंज, जानें क्या कहा
Bareilly: सनकी प्रेमी की हैवानियत, पहले किया दुष्कर्म फिर गर्म रोड से लिखा चेहरे पर अपना नाम-Indianews
इस वजह से लापता हुए थे तारक मेहता फेम Gurucharan Singh, कारण जान हो जाएंगे हैरान -Indianews
पंजाब के लोगों के लिए ये क्या बोल गए Aamir Khan, ‘नमस्ते की ताकत’ पर कही ये बात-Indianews
Reliance Jio: रिलायंस जियो ने इंटरनेट की दुनिया में मचाया तहलका, सबसे बड़े मोबाइल डेटा ब्रांड के रूप में चाइना मोबाइल को छोड़ा पीछे-Indianews
कब थमेगा मणिपुर में मौत का मंजर? एक बार फिर मेटेई और कुकी समुदायों के बीच जमकर हुई गोलीबारी-Indianews
Samantha के जन्मदिन पर तमन्ना भाटिया से विजय देवरकोंडा तक, इन सेलेब्स ने लुटाया प्यार -Indianews
ADVERTISEMENT