Live TV
Search
Home > क्रिकेट > अभिषेक शर्मा-अक्षर पटेल को देनी होगी लोकेशन, नहीं तो बुरी तरह फंसेंगे, IPL के बीच NADA का फैसला

अभिषेक शर्मा-अक्षर पटेल को देनी होगी लोकेशन, नहीं तो बुरी तरह फंसेंगे, IPL के बीच NADA का फैसला

भारत को टी20 विश्व कप जिताने वाले अभिषेक शर्मा और अक्षर पटेल को इस बार सूची में शामिल किया गया है. उन्होंने स्मृति मंधाना और श्रेयस अय्यर की जगह ली है. इस सूची में कुल 348 खिलाड़ियों को रखा गया है.

Written By: Satyam Sengar
Last Updated: April 15, 2026 16:04:36 IST

Mobile Ads 1x1
नेशनल डोपिंग रोधी एजेंसी ने इस साल की दूसरी तिमाही के लिए अपनी पंजीकृत परीक्षण सूची में बड़ा बदलाव किया है. भारत को टी20 विश्व कप जिताने वाले अभिषेक शर्मा और अक्षर पटेल को इस बार सूची में शामिल किया गया है. उन्होंने स्मृति मंधाना और श्रेयस अय्यर की जगह ली है. इस सूची में कुल 348 खिलाड़ियों को रखा गया है. इसमें शामिल खिलाड़ियों को हर दिन एक तय समय के दौरान अपनी लोकेशन की जानकारी नाडा को देनी होती है और जांच के लिए उपलब्ध रहना पड़ता है.
 
अगर कोई खिलाड़ी तीन बार अपनी लोकेशन बताने या उपलब्ध रहने में विफल रहता है, तो इसे डोपिंग नियमों का उल्लंघन माना जाता है. क्रिकेट से बाकी नाम पहले जैसे ही बने हुए हैं. शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, हार्दिक पंड्या, ऋषभ पंत, जसप्रीत बुमराह, केएल राहुल, अर्शदीप सिंह और तिलक वर्मा भी इस सूची में शामिल हैं. महिला क्रिकेट से दीप्ति शर्मा, शेफाली वर्मा और रेणुका सिंह ठाकुर ने अपनी जगह बरकरार रखी है. कुल मिलाकर इस बार नाडा की सूची में 14 क्रिकेटरों को शामिल किया गया है.
 
हालांकि सबसे ज्यादा दबदबा अब भी एथलेटिक्स का ही है. पिछली सूची में जहां 118 एथलीट थे, वहीं इस बार उनकी संख्या बढ़कर 134 हो गई है. इसमें अविनाश साबले, ज्योति याराजी, तेजस्विन शंकर और अनीमेष कुजूर जैसे बड़े नाम शामिल हैं. इसके अलावा लंबी कूद खिलाड़ी शैली सिंह और एम श्रीशंकर को भी सूची में रखा गया है, जबकि चक्का फेंक खिलाड़ी तजिंदरपाल सिंह तूर भी इसमें शामिल हैं.
 
तीरंदाजी में दीपिका कुमारी, राकेश कुमार और पैरा तीरंदाज शीतल देवी को जगह मिली है. हॉकी में मनप्रीत सिंह, हरमनप्रीत सिंह, अमित रोहिदास और हार्दिक सिंह के साथ महिला टीम की कप्तान सलीमा टेटे, सविता पुनिया और नवनीत कौर को शामिल किया गया है. बैडमिंटन में आठ खिलाड़ियों को जगह मिली है, जिनमें पीवी सिंधु, लक्ष्य सेन और गायत्री गोपीचंद शामिल हैं. मुक्केबाजी में एथलेटिक्स के बाद सबसे ज्यादा 22 खिलाड़ियों को रखा गया है. इनमें निकहत जरीन, निशांत देव, जैस्मीन लांबोरिया और ओलंपिक कांस्य पदक विजेता लवलीना बोरगोहेन जैसे बड़े नाम शामिल हैं.

MORE NEWS