Live TV
Search
Home > क्रिकेट > MI vs GT Live Streaming: अपने गढ़ में गिल की सेना लगाएगी जीत का चौका या हार्दिक की मुंबई करेगी पलटवार? जानें कब और कहां देखें लाइव मुकाबला

MI vs GT Live Streaming: अपने गढ़ में गिल की सेना लगाएगी जीत का चौका या हार्दिक की मुंबई करेगी पलटवार? जानें कब और कहां देखें लाइव मुकाबला

GT vs MI Live Streaming: आईपीएल 2026 में आज गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच अहमदाबाद में भिड़ंत होगी. मैच से जुड़ी लाइव स्ट्रीमिंग, प्लेइंग XI और पिच रिपोर्ट जैसी सभी जरूरी डिटेल्स यहां जानें.

Written By: Shivani Singh
Last Updated: April 20, 2026 18:23:12 IST

Mobile Ads 1x1

GT vs MI Live Streaming: आईपीएल 2026 के 30वें मुकाबले में आज क्रिकेट फैंस को एक हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिलेगा. नरेंद्र मोदी स्टेडियम में जब गुजरात टाइटंस (GT) और मुंबई इंडियंस (MI) की टीमें आमने-सामने होंगी तो लड़ाई सिर्फ दो अंकों की नहीं बल्कि साख की भी होगी. एक तरफ जहां गुजरात जीत की हैट्रिक लगाकर जोश से लबरेज है वहीं पांच बार की चैंपियन मुंबई अपनी खोई हुई लय तलाशने के लिए जद्दोजहद कर रही है.

गुजरात का विजयरथ और मुंबई की मुश्किलें

शुभमन गिल की कप्तानी में गुजरात टाइटंस ने टूर्नामेंट की शुरुआत भले ही धीमी की हो, लेकिन अब यह टीम पूरी तरह लय में लौट चुकी है. पिछले तीन मैचों में लगातार जीत दर्ज कर GT ने विरोधियों के लिए खतरे की घंटी बजा दी है. गिल खुद शानदार फॉर्म में हैं और जोस बटलर के आने से टीम की बल्लेबाजी को ‘एक्स-फैक्टर’ मिल गया है. गेंदबाजी में राशिद खान की फिरकी के साथ प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज और कगिसो रबाडा की तिकड़ी आग उगल रही है.

दूसरी ओर मुंबई इंडियंस के लिए यह सीजन अब तक किसी बुरे सपने जैसा रहा है. टीम लगातार चार मैच हारकर पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे है. सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा जैसे बड़े नाम खामोश हैं और सबसे ज्यादा हैरानी की बात यह है कि दुनिया के नंबर-1 गेंदबाज जसप्रीत बुमराह इस सीजन में अब तक अपना पहला विकेट तलाश रहे हैं. हालांकि क्विंटन डी कॉक का फॉर्म और पंजाब के खिलाफ उनका नाबाद शतक मुंबई के लिए उम्मीद की इकलौती किरण है.

मैच की अहम जानकारी 

समय: शाम 7:30 बजे से (टॉस शाम 7:00 बजे)

वेन्यू: नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद

लाइव टेलीकास्ट: स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क

लाइव स्ट्रीमिंग: JioHotstar ऐप और वेबसाइट

पिच और मौसम का मिजाज

अहमदाबाद की गर्मी खिलाड़ियों का कड़ा इम्तिहान लेगी. तापमान 31°C से 39°C के बीच रहने की उम्मीद है.  यहां की पिच बल्लेबाजों की मददगार मानी जाती है, जहां औसत स्कोर 190-200 के पार जा सकता है. दूसरी पारी में ओस बड़ी भूमिका निभा सकती है, जिसे देखते हुए टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद करेगी।

संभावित प्लेइंग XI (Probable XI)

गुजरात टाइटंस (GT): शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, वाशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, अशोक शर्मा.
(इम्पैक्ट प्लेयर: शाहरुख खान)

मुंबई इंडियंस (MI): रोहित शर्मा, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, नमन धीर, हार्दिक पांड्या (कप्तान), तिलक वर्मा, शेरफेन रदरफोर्ड, मिचेल सेंटनर, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, दीपक चाहर.
(इम्पैक्ट प्लेयर: एएम गजनफर)

हेड-टू-हेड: किसका पलड़ा भारी?

आंकड़ों की बात करें तो गुजरात का पलड़ा भारी नजर आता है. दोनों के बीच अब तक 8 मुकाबले हुए हैं, जिनमें से 5 गुजरात ने और 3 मुंबई ने जीते हैं. दिलचस्प बात यह है कि मुंबई आज तक अहमदाबाद में गुजरात को मात नहीं दे पाई है.

MORE NEWS