Live TV
Search
Home > क्रिकेट > ICC Rankings: शीर्ष पर स्टार्क, रॉबिन्सन ने भी लगाई बड़ी छलांग, टेस्ट गेंदबाजों में बुमराह का हुआ नुकसान, एक पायदान फिसले

ICC Rankings: शीर्ष पर स्टार्क, रॉबिन्सन ने भी लगाई बड़ी छलांग, टेस्ट गेंदबाजों में बुमराह का हुआ नुकसान, एक पायदान फिसले

ICC Ranking Updates: आईसीसी द्वारा जारी नवीनतम रैंकिंग में मिचेल स्टार्क शीर्ष पर हैं, वहीं जसप्रीत बुमराह एक पायदान खिसककर नीचे आ गए हैं. बुमराह टेस्ट गेंदबाजों की रैंकिंग में दूसरे से तीसरे स्थान पर खिसक गए हैं.

Written By:
Edited By: Uttam Ojha
Last Updated: 2026-09-09 17:19:37

Mobile Ads 1x1

ICC Test Rankings: आईसीसी ने अपनी टेस्ट रैंकिंग जारी कर दी है. इस रैंकिंग में सबसे ज्यादा नुकसान भारत के स्टार गेंदबाज बुमराह को हुआ है. वो इस रैंकिंग में एक स्थान नीचे आ गए हैं.

बुमराह श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज का हिस्सा नहीं थे और उन्हें इसका खामियाजा टेस्ट रैंकिंग में उठाना पड़ा है. बुमराह अब एक स्थान फिसलकर तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं. वहीं, मैट हेनरी एक स्थान के फायदे से टेस्ट गेंदबाजों में दूसरे नंबर पर आ गए हैं.

स्टार्क का शीर्ष स्थान बरकरार  

टेस्ट गेंदबाजों की रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क शीर्ष पर बने हुए हैं. इस रैंकिंग में सबसे ऊंची छलांग रॉबिन्सन ने लगाई है. पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में शानदार गेंदबाजी करने वाले इंग्लैंड के ओली रॉबिन्सन छह स्थान के उछाल के साथ पांचवें नंबर पर पहुंच गए हैं. वहीं, भारत के एक अन्य तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को भी एक पायदान का फायदा हुआ है और वह टेस्ट गेंदबाजों में 17वें स्थान पर पहुंच गए हैं.

बता दें कि बुमराह अब अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की टी20 सीरीज में खेलते नजर आ सकते हैं. बुमराह को सशर्त टीम में जगह दी गई है. उनका इस सीरीज में खेलना फिटनेस मंजूरी पर निर्भर करता है.

शुभमान गिल भी दो पायदान फिसले 

टेस्ट बल्लेबाजों की बात करें तो इंडियन क्रिकेट टीम के प्रिंस और भारतीय कप्तान शुभमन गिल को इस रैंकिंग में दो स्थान का नुकसान हुआ है. गिल सातवें से नौवें स्थान पर खिसक गए हैं. वहीं, भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज में दमदार प्रदर्शन करने वाले श्रीलंका के सोनल दिनुशा ने 29वें स्थान की छलांग लगाई और टेस्ट बल्लेबाजों में 25वें नंबर पर पहुंच गए हैं. 

इसके अलावा अन्य प्रमुख टेस्ट बल्लेबाजों में ऋषभ पंत सातवें और यशस्वी जायसवाल 11वें स्थान पर बरकरार हैं. साथ ही ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज स्टीव स्मिथ दूसरे नंबर पर आ गए हैं, जबकि इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान जो रूट एक स्थान नीचे यानी तीसरे स्थान पर खिसक गए हैं. पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम को भी काफी नुकसान हुआ है और वह पांच स्थान नीचे खिसक गए हैं. बाबर टेस्ट बल्लेबाजों में शीर्ष 10 से बाहर हो गए हैं और 15वें नंबर पर आ गए हैं. 

जडेजा का दबदबा बरकरार

टेस्ट ऑलराउंडर की रैंकिंग की बात करें तो इस सूची में भारत के ऑलराउंडर क्रिकेटर रवींद्र जडेजा का दबदबा बरकरार है. वह सूची में शीर्ष स्थान पर मौजूद हैं. वहीं, इस लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट कप्तान पैट कमिंस एक स्थान के फायदे से छठे नंबर पर पहुंच गए हैं.

MORE NEWS