Bhojpuri Superstar Most followed on Instagram: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में यूं तो पवन सिंह, अक्षरा सिंह, निरहुआ जैसे कई बड़े कलाकार हैं, लेकिन इन सबमें से कोई भी सबसे ज्यादा फैन फॉलोविंग वाला कलाकार नहीं है. भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा फैन फॉलोविंग है खेसारी लाल यादव की.
इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलोवर्स वाले भोजपुरी सुपरस्टार
Bhojpuri Superstar Most followed on Instagram: आजकल सेलेब्रिटीज की लोकप्रियता का पता उनके फॉलोवर्स से चलता है. जितनी ज्यादा फैन फॉलोविंग उतने ज्यादा लोकप्रिय. भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में यूं तो पवन सिंह, अक्षरा सिंह, निरहुआ जैसे कई बड़े कलाकार हैं, लेकिन इन सबमें से कोई भी सबसे ज्यादा फैन फॉलोविंग वाला कलाकार नहीं है.
भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा फैन फॉलोविंग है खेसारी लाल यादव की. 8.7 मिलियन फॉलोवर्स के साथ खेसारी भोजपुरी सिनेमा में सबसे ज्यादा फॉलो किये जाने वाले कलाकार हैं.
खेसारी लाल यादव भोजपुरी के प्रसिद्ध गीत-गायक हैं. उनका मूल नाम शत्रुघ्न कुमार यादव है, लेकिन पेशेवर जीवन में उन्हें ‘खेसारी’ के नाम से सफलता मिली. वे भारतीय अभिनेता, गायक, नर्तक और मॉडल हैं जो मुख्य रूप से भोजपुरी सिनेमा में काम कर रहे हैं. इनको पहली सफलता अपने भोजपुरी एल्बम माल भेटाई मेला से मिली. खेसारी ने 70 से अधिक फिल्मों में काम किया है. भोजपुरी के अलावा उन्होंने हिंदी, अवधी और हरियाणवी भाषाओं में भी काम किया है. 2019 में, उन्होंने रियलिटी शो बिग बॉस 13 में भाग लिया था. 2011 में साजन चले ससुराल में अभिनय करने के बाद से उनका अभिनय करियर लगातार आगे बढ़ रहा है. इंस्टाग्राम पर वो सबसे ज्यादा फॉलो किये जाने वाले भोजपुरी अभिनेता हैं.
भोजपुरी सिनेमा और इंडस्ट्री में काम करने वाले अन्य कलाकारों में खेसारी लाल यादव के बाद सबसे ज्यादा फॉलो किये जाने वाली व्यक्तियों में कोई अभिनेता या अभिनेत्री नहीं, बल्कि सिंगर और पॉलिटिशियन मैथिली ठाकुर हैं. मैथिली ठाकुर के इंस्टाग्राम पर 8 मिलियन से अधिक फॉलोवर हैं. इसके अलावा भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह के 6.9 मिलियन, पवन सिंह के 6.3 मिलियन और मोनालिसा के 5.9 मिलियन फॉलोवर्स हैं.
Bijnor Woman Transmitted HIV To Brothers: बिजनौर के एक गांव में किराए पर रहने आई…
गणेशोत्सव केवल भक्ति और श्रद्धा का पर्व नहीं है, बल्कि समाज में सकारात्मक विचारों और…
Nushrratt Bharuccha: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरूचा इन दिनों इंडोनेशिया के बाली में एक प्रोजेक्ट की…
सूरत (गुजरात) [भारत],30 सितंबर: ब्रेस्ट कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाने और बीमारी को मात दे…
एक यात्री ने आरोप लगाया कि जीआरपी कर्मियों ने उसे 10,000 रुपये के गुटखा जुर्माने…
वडोदरा (गुजरात) [भारत], 1 अक्टूबर: पारूल विश्वविद्यालय में अपने अनुठे कानून सम्बन्धित कॉन्क्लेव संविधान पे…