PBKS vs LSG Predicted XI: आज यानी 19 अप्रैल को IPL 2026 का 29वां मुकाबला पंजाब किंग्स (PBKS) और लखनऊ सुपर जाएंट्स (LSG) के बीच मुल्लांपुर के नए स्टेडियम में खेला जाएगा. एक तरफ पंजाब की टीम इस वक्त जीत के रथ पर सवार है, वहीं लखनऊ की कोशिश अपनी लय वापस पाने की होगी.
कैसा रहा है अब तक का सफर?
पंजाब के लिए यह सीजन अब तक किसी सपने जैसा रहा है. अपने 5 मैचों में से 4 जीतकर वे पॉइंट्स टेबल में नंबर 1 पर बने हुए हैं. पिछले मैच में हार्दिक पांड्या की मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से हराकर टीम के हौसले बुलंद हैं. लखनऊ के लिए अब तक का सफर उतार-चढ़ाव भरा रहा है. 5 मैचों में केवल 2 जीत के साथ टीम फिलहाल पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर है. पिछले मुकाबले में बेंगलुरु (RCB) के हाथों मिली 5 विकेट की हार के बाद लखनऊ आज वापसी करना चाहेगी.
दोनों टीमों संभावित प्लेइंग-11 (Predicted XI)
दोनों टीमों में कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं. विशेष रूप से पंजाब की टीम में कूपर कोनोली की जगह मिचेल ओवेन की एंट्री हो सकती है, वहीं ऋषभ पंत की कप्तानी पर सबकी नजरें टिकी होंगी.
पंजाब किंग्स (PBKS): प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), पी आर्या, कूपर कोनोली/मिचेल ओवेन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), मार्कस स्टोइनिस, शशांक सिंह, मार्को यानसेन, अर्शदीप सिंह, विजयकुमार वैशाख, जेवियर बार्टलेट, युजवेंद्र चहल
लखनऊ सुपर जाएंट्स (LSG): मिचेल मार्श, एडेन मार्करम, ऋषभ पंत (कप्तान), निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, जॉर्ज लिंडे, अब्दुल समद, आवेश खान, पी यादव, मोहम्मद शमी।
मैच की अहम जानकारी
- तारीख: 19 अप्रैल, 2026 (रविवार)
- स्थान: PCA न्यू क्रिकेट स्टेडियम, तिरा (मुल्लांपुर)
- समय: शाम 7:30 बजे से