Live TV
Search
Home > क्रिकेट > Dasun Shanaka: IPL के आगे बेबस हुआ पाक PSL? मुजरबानी के बाद अब इस श्रीलंकाई खिलाड़ी पर लगाया बैन

Dasun Shanaka: IPL के आगे बेबस हुआ पाक PSL? मुजरबानी के बाद अब इस श्रीलंकाई खिलाड़ी पर लगाया बैन

PSL Ban Dasun Shanaka: ब्लेसिंग मुजरबानी के बाद अब इस श्रीलंकाई दिग्गज पर गिरी PCB की गाज. IPL के मोह में पाकिस्तान को झटका देना खिलाड़ी को पड़ा भारी, बोर्ड ने लिया सख्त एक्शन. जानें पूरा मामला.

Written By: Shivani Singh
Last Updated: 2026-04-20 21:18:37

Mobile Ads 1x1

PSL Ban Dasun Shanaka: क्रिकेट के गलियारों में इस वक्त लीग वर्सेस लीग की जंग तेज हो गई है. श्रीलंका के अनुभवी ऑलराउंडर दासुन शनाका को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) से एक साल के लिए बैन कर दिया है. शनाका पर यह कार्रवाई तब हुई जब उन्होंने लाहौर कलंदर्स और PSL के साथ अपना करार तोड़कर बीच सीजन में भारत की इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का रुख कर लिया.

क्या है पूरा मामला?

शनाका को लाहौर कलंदर्स ने 75 लाख पाकिस्तानी रुपये में अपनी टीम का हिस्सा बनाया था लेकिन जैसे ही राजस्थान रॉयल्स (RR) के सैम करन चोटिल हुए, रॉयल्स ने शनाका को उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर साइन कर लिया. शनाका ने PSL छोड़ना बेहतर समझा जिसे PCB ने अपने नियमों और ‘त्रिपक्षीय समझौते’ का सीधा उल्लंघन माना है.

शनाका ने मांगी माफी

कार्रवाई के बाद दासुन शनाका ने भावुक होते हुए अपनी गलती स्वीकार की. उन्होंने कहा, ‘मुझे अपने फैसले पर गहरा अफसोस है. मैं पाकिस्तान के लोगों और फैंस से माफी मांगता हूं. लाहौर कलंदर्स को बीच मझधार में छोड़ना मेरी भूल थी. मेरा इरादा किसी का दिल दुखाना नहीं था और मैं उम्मीद करता हूं कि भविष्य में दोबारा पाकिस्तान के फैंस का भरोसा जीत पाऊंगा.’

अकेले शनाका नहीं और भी खिलाड़ी हैं शामिल

दिलचस्प बात यह है कि शनाका इस साल ऐसे तीसरे खिलाड़ी हैं जिन्होंने PSL को ठुकराकर IPL का दामन थामा है. इससे पहले दो और विदेशी खिलाड़ियों ने यही रास्ता चुना था. 

ब्लेसिंग मुजरबानी (ज़िम्बाब्वे): इन्होंने इस्लामाबाद यूनाइटेड को छोड़ा और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के साथ जुड़ गए। PCB ने उन पर दो साल का बैन लगाया है. हालांकि मुजरबानी ने पलटवार करते हुए कहा कि उन्होंने कभी कोई कॉन्ट्रैक्ट साइन ही नहीं किया था.

स्पेंसर जॉनसन (ऑस्ट्रेलिया): क्वेटा ग्लैडिएटर्स को छोड़कर ये चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) में शामिल हो गए, जहाँ उन्हें नाथन एलिस की जगह रिप्लेसमेंट के तौर पर बुलाया गया था.

Tags:

MORE NEWS