Live TV
Search
Home > क्रिकेट > Rashid Khan Book: राशिद खान बनेंगे भारतीय? BCCI अधिकारी ने दिया था नागरिकता का ऑफर, क्रिकेटर का क्या था जवाब?

Rashid Khan Book: राशिद खान बनेंगे भारतीय? BCCI अधिकारी ने दिया था नागरिकता का ऑफर, क्रिकेटर का क्या था जवाब?

राशिद खान की नई किताब 'फ्रॉम स्ट्रीट्स टू स्टारडम' में खुलासा हुआ कि उन्होंने भारत और ऑस्ट्रेलिया की नागरिकता के ऑफर ठुकरा दिए. जानिए क्यों चुनी उन्होंने वतन की राह.

Written By: Shivani Singh
Last Updated: April 19, 2026 22:54:00 IST

Mobile Ads 1x1

Rashid Khan: From Streets to Stardom: अफगानिस्तान के स्टार क्रिकेटर राशिद खान के बारे में एक चौंकाने वाला खुलासा सामने आया है. राशिद को भारत और ऑस्ट्रेलिया दोनों देशों से नागरिकता के ऑफ़र मिले थे लेकिन उन्होंने उन्हें ठुकरा दिया जिससे अफ़गानिस्तान के प्रति उनकी अटूट वफ़ादारी साबित होती है. उन्होंने साफ तौर पर कहा कि अगर वह अफ़गानिस्तान के लिए नहीं खेलेंगे तो किसी और देश के लिए भी नहीं खेलेंगे. यह खुलासा नई किताब ‘राशिद खान: फ्रॉम स्ट्रीट्स टू स्टारडम’ में हुआ है जो सोमवार (20 अप्रैल) को रिलीज होने वाली है इस किताब को मोहम्मद हनद जफर ने लिखा है.

न्यूज एजेंसी PTI के अनुसार इस किताब में राशिद खान ने भारत और ऑस्ट्रेलिया से मिले नागरिकता के ऑफरों के बारे में बात करते हुए कहा है. ‘मुझे ऑस्ट्रेलिया और भारत, दोनों देशों से ऐसे ऑफर (नागरिकता और खेलने के मौकों के बारे में) मिले थे. लेकिन मैंने उनसे कहा कि अगर मैं अपने देश के लिए नहीं खेलूंगा, तो किसी और देश के लिए भी नहीं खेलूंगा.’ फ़िलहाल इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में गुजरात टाइटन्स टीम के सदस्य राशिद ने बताया कि उनकी टीम के एक अधिकारी ने उन्हें एक बार बताया था कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के एक सीनियर अधिकारी उनसे मिलना चाहते हैं.

राशिद ऑफ़र सुनकर हैरान रह गए

किताब में इस घटना का ज़िक्र करते हुए राशिद खान लिखते हैं. ‘मैं उनसे मिलने गया, और हमारी बातचीत शुरू हुई. उन्होंने कहा, ‘तुम्हारे देश (अफ़गानिस्तान) के हालात बहुत खराब हैं. भारत आकर यहीं बस जाओ. हम तुम्हें भारतीय नागरिकता के कागज़ात दिलवा देंगे. यहीं रहो और यहीं क्रिकेट खेलो.’ उनकी बातें सुनकर मैं हैरान रह गया और मुझे समझ नहीं आया कि क्या जवाब दूं. लेकिन हल्की सी मुस्कान के साथ मैंने जवाब दिया, ‘बहुत-बहुत शुक्रिया. मैं अपने देश, अफ़गानिस्तान के लिए ही खेल रहा हूं.’

नागरिकता देने के लिए सुषमा स्वराज से अपील

अफगानिस्तान के प्रति राशिद की वफ़ादारी पहले भी कई बार सुर्ख़ियों में रही है. जैसा कि किताब में बताया गया है 2018 में जब वह सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से कोलकाता नाइट राइडर्स के ख़िलाफ़ खेल रहे थे उन्होंने मैच जिताने वाला प्रदर्शन किया था. उन्होंने सिर्फ़ 10 गेंदों में 34 रन बनाए और तीन विकेट लिए. इस शानदार प्रदर्शन के बाद पूरे भारत में सोशल मीडिया पर एक मुहिम शुरू हो गई जिसमें प्रशंसकों ने सरकार से उन्हें नागरिकता देने की अपील की और यहाँ तक कि तत्कालीन विदेश मंत्री स्वर्गीय सुषमा स्वराज को भी टैग किया.

Tags:

MORE NEWS