Live TV
Search
Home > क्रिकेट > RCB vs GT Live Streaming: आज कोहली या गिल, कौन किस पर पड़ेगा भारी? यहां देखें लाइव मुकाबला

RCB vs GT Live Streaming: आज कोहली या गिल, कौन किस पर पड़ेगा भारी? यहां देखें लाइव मुकाबला

RCB vs GT Live Streaming: चिन्नास्वामी में आज RCB और गुजरात के बीच कड़ी टक्कर. क्या अपनी हार का बदला ले पाएंगे कोहली के धुरंधर? जानें कब और कहां देखें इस रोमांचक मैच की लाइव स्ट्रीमिंग.

Written By:
Last Updated: April 24, 2026 17:03:51 IST

Mobile Ads 1x1

RCB vs GT Live Streaming: चिन्नास्वामी का मैदान शुक्रवार की शाम और दो ऐसी टीमें जो अपनी पिछली हार का दर्द भुलाकर वापसी करना चाहेंगी. आईपीएल 2026 के मैच 34 में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच जबरदस्त भिड़ंत होने वाली है. बेंगलुरु के अपने गढ़ में होने वाला यह मुकाबला रात 7:30 बजे से शुरू होगा जबकि टॉस शाम 7 बजे होगा. अगर आप इस मैच का लुत्फ उठाना चाहते हैं, तो टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और मोबाइल या लैपटॉप पर JioHotstar पर लाइव देख सकते हैं.

दोनों टीमों के लिए साख की लड़ाई

RCB और GT दोनों ही अपने पिछले मैच हारकर आ रही हैं. RCB को दिल्ली कैपिटल्स ने उनके घर में 6 विकेट से मात दी थी वहीं गुजरात टाइटंस को मुंबई इंडियंस के हाथों 99 रनों की करारी शिकस्त झेलनी पड़ी. बेंगलुरु के लिए अच्छी बात यह है कि आज की एक जीत उन्हें पॉइंट्स टेबल में सीधे दूसरे नंबर पर पहुंचा देगी. वहीं गुजरात को अपनी लय वापस पाने के लिए इस मैच को हर हाल में जीतना होगा.

कैसा रहेगा पिच और मौसम का मिजाज?

बेंगलुरु का एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग माना जाता है. छोटी बाउंड्री और तेज आउटफील्ड की वजह से यहाँ 180 का स्कोर भी सुरक्षित नहीं है. काली मिट्टी की सपाट पिच है, जहां गेंद बल्ले पर खूब आती है. इस सीजन यहां पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम का औसत स्कोर 193 रहा है. ओस की वजह से दूसरी पारी में बल्लेबाजी आसान हो जाती है इसलिए जो भी कप्तान टॉस जीतेगा वह पहले गेंदबाजी करना पसंद करेगा. मौसम बिल्कुल साफ है. तापमान 28 से 32 डिग्री के आसपास रहेगा, यानी क्रिकेट के लिए एकदम परफेक्ट माहौल.

कौन पड़ेगा किस पर भारी?

कागजों पर आज RCB का पलड़ा भारी लग रहा है. विराट कोहली की शानदार फॉर्म (इस सीजन 247 रन) और जोश हेजलवुड की संभावित वापसी से बेंगलुरु की टीम काफी मजबूत दिख रही है. साथ ही घरेलू दर्शकों का सपोर्ट उन्हें एक्स्ट्रा जोश देगा. दूसरी ओर, गुजरात टाइटंस की उम्मीदें शुभमन गिल और जोस बटलर की सलामी जोड़ी पर टिकी हैं. अगर ये दोनों पावरप्ले में टिक गए तो गुजरात बड़ा स्कोर खड़ा कर सकती है. राशिद खान के लिए चुनौती यह होगी कि वे चिन्नास्वामी की सपाट पिच पर बेंगलुरु के मिडिल ऑर्डर को कैसे रोकते हैं.

Tags:

MORE NEWS