Live TV
Search
Home > क्रिकेट > पूर्व तेज गेंदबाज को खून की जरूरत, IPL में व्यस्त खिलाड़ियों को नहीं है परवाह, आप कर सकते हैं हेल्प?

पूर्व तेज गेंदबाज को खून की जरूरत, IPL में व्यस्त खिलाड़ियों को नहीं है परवाह, आप कर सकते हैं हेल्प?

अफगानिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शापूर जादरान इस समय नई दिल्ली के एक अस्पताल में गंभीर जीवन-घातक बीमारी से जूझ रहे हैं. उनके भाई ने सोशल मीडिया के जरिए लोगों से उनके लिए दुआ करने और ब्लडदान की अपील की है.

Written By:
Last Updated: April 30, 2026 12:33:43 IST

Mobile Ads 1x1
अफगानिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शापूर जादरान इस समय नई दिल्ली के एक अस्पताल में गंभीर जीवन-घातक बीमारी से जूझ रहे हैं. उनके भाई ने सोशल मीडिया के जरिए लोगों से उनके लिए दुआ करने और ब्लडदान की अपील की है. शापूर जादरान को हेमोफैगोसाइटिक लिम्फोहिस्टियोसाइटोसिस (HLH) नामक दुर्लभ और गंभीर इम्यून डिसऑर्डर हुआ है. इस बीमारी में शरीर अपने ही स्वस्थ अंगों  पर हमला करने लगती है, जिससे बोन मैरो, लिवर और स्प्लीन को गंभीर नुकसान पहुंच सकता है.

उनके भाई घमई जादरान ने इंस्टाग्राम पर जानकारी देते हुए लिखा, “मेरे भाई और नेशनल नायक शापूर जादरान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है. हम सभी से उनके लिए दुआ करने की अपील करते हैं. उन्हें तत्काल A-पॉजिटिव ब्लड की आवश्यकता है.” उन्होंने नई दिल्ली में रहने वाले लोगों से ब्लडदान की अपील करते हुए कहा, “यदि नई दिल्ली में रहने वाले किसी भी व्यक्ति का ब्लड ग्रुप A-पॉजिटिव है, तो कृपया हमारे नेशनल  नायक के लिए ब्लडदान करें. दुआएं तकदीर बदल सकती हैं और ब्लड जीवन बचाता है.” उनके भाई ने एक नंबर भी शेयर किया है जिसपर कॉल करके आप उनकी सहायता कर सकते हैं. कॉन्टैक्ट नंबर- 8796026173

शापूर का करियर

38 साल के शापूर जादरान ने 2009 से 2020 के बीच अफगानिस्तान के लिए 44 वनडे और 36 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले. अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में उन्होंने कुल 80 विकेट हासिल किए. पिछले साल अक्टूबर में उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें स्टेज-4 HLH का निदान हुआ, जिसके बाद डॉक्टरों की सलाह पर उन्हें इलाज के लिए भारत लाया गया.

घमई ने क्या बताया

ईएसपीएनक्रिकइन्फो से बातचीत में घमई जादरान ने बताया, “यह बेहद गंभीर संक्रमण था. उनके पूरे शरीर में संक्रमण फैल गया था, जिसमें टीबी भी शामिल थी. MRI और CT स्कैन में पता चला कि संक्रमण उनके दिमाग तक पहुंच गया है.” हालांकि शुरुआती इलाज के बाद शापूर की हालत में सुधार दिखा और उन्हें अस्पताल से छुट्टी भी मिल गई थी, लेकिन कुछ ही हफ्तों बाद उनकी तबीयत फिर बिगड़ गई और उन्हें दोबारा अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा. घमई ने कहा, “डिस्चार्ज के बाद करीब 20 दिनों तक वह बेहतर महसूस कर रहे थे, लेकिन फिर संक्रमण दोबारा हो गया. इसके बाद हमें उन्हें फिर अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा.”

MORE NEWS