Live TV
Search
Home > क्राइम > 15 साल की किशोरी को हवस का शिकार बनाकर किया प्रेग्नेंट, पेट दर्द की शिकायत लेकर पहुंची अस्पताल, मृत बच्चे को दिया जन्म

15 साल की किशोरी को हवस का शिकार बनाकर किया प्रेग्नेंट, पेट दर्द की शिकायत लेकर पहुंची अस्पताल, मृत बच्चे को दिया जन्म

Banda rape case: उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में 15 साल की नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. किशोरी गर्भवती हो गई थी और प्रसव के दौरान उसने मृत नवजात को जन्म दिया. अस्पताल से सूचना मिलने के बाद पुलिस ने पीड़िता के परिजनों से संपर्क किया. पिता की शिकायत पर पैलानी थाने में मुकदमा दर्ज किया गया. पुलिस ने आरोपी मंजू उर्फ बंटा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पुलिस अधीक्षक ने मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलवाकर जल्द सजा दिलाने का प्रयास करने की बात कही है.

Written By:
Published: October 12, 2026 23:06:04 IST
Last Updated: October 12, 2026 23:06:04 IST

Mobile Ads 1x1

Banda rape case: उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में नाबालिग से दुष्कर्म का एक गंभीर मामला सामने आया है. आरोप है कि पैलानी थाना क्षेत्र में रहने वाली 15 साल की किशोरी के साथ एक युवक ने जबरन दुष्कर्म किया. घटना के बाद किशोरी गर्भवती हो गई. पेट में दर्द होने पर वह घर में किसी को बताए बिना जिला अस्पताल पहुंची थी. वहां जांच के दौरान उसके गर्भवती होने का पता चला. प्रसव के दौरान किशोरी ने मृत नवजात को जन्म दिया. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

पेट दर्द की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंची थी किशोरी

जानकारी के मुताबिक, किशोरी अचानक पेट दर्द की शिकायत लेकर बांदा जिला अस्पताल पहुंची थी. वह घर में किसी को बताए बिना अस्पताल आई थी. वहां महिला डॉक्टरों की टीम ने उसकी जांच की. जांच के दौरान पता चला कि किशोरी गर्भवती है. इसके बाद उसका प्रसव कराया गया, जिसमें उसने मृत नवजात को जन्म दिया. अस्पताल प्रशासन ने मामले की जानकारी पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने पीड़िता के परिजनों से संपर्क किया.

पिता ने युवक पर लगाया जबरन दुष्कर्म का आरोप

घटना की जानकारी मिलने के बाद किशोरी के परिजनों ने आरोपी युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. पीड़िता के पिता ने पुलिस को बताया कि मोरंग ढोने के काम के दौरान एक युवक ने उनकी बेटी के साथ जबरन दुष्कर्म किया था. शिकायत के आधार पर पैलानी थाने में मुकदमा दर्ज किया गया. पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया.

आरोपी मंजू उर्फ बंटा गिरफ्तार, भेजा गया जेल

पुलिस ने इस मामले में पैलानी थाना क्षेत्र के निवासी मंजू उर्फ बंटा को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक, विवेचना के दौरान सामने आए साक्ष्यों के आधार पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की गई. गिरफ्तारी के बाद उसे जेल भेज दिया गया. मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है.डीएसपी प्रतिज्ञा सिंह ने बताया कि नाबालिग गर्भवती पीड़िता इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंची थी. प्रसव के दौरान मृत नवजात का जन्म हुआ. इसके बाद आवश्यक पंचनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई की गई. पीड़िता के पिता की शिकायत पर पैलानी थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था. विवेचना में मिले साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.

फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई का प्रयास करेगा पुलिस प्रशासन

पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने कहा कि मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलवाकर जल्द सजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा. उन्होंने स्पष्ट किया कि पूरे प्रकरण में कानून के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल पीड़िता अस्पताल में भर्ती है और मामले की आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

MORE NEWS