Live TV
Search
Home > क्रिकेट > WTC Points Table: न्यूजीलैंड से ड्रॉ के बाद भारत को झटका, अब फाइनल की राह कितनी मुश्किल?

WTC Points Table: न्यूजीलैंड से ड्रॉ के बाद भारत को झटका, अब फाइनल की राह कितनी मुश्किल?

WTC Points Table 2025-27 India: न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत का WTC PCT 51.52 से घटकर 50% हो गया है. जानिए अंक तालिका में टीम इंडिया की स्थिति और 2027 फाइनल का पूरा समीकरण.

Written By:
Published: November 23, 2026 12:02:08 IST
Last Updated: November 23, 2026 12:02:08 IST

Mobile Ads 1x1

WTC Points Table: न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंगटन टेस्ट में जीत के करीब पहुंचकर भी भारतीय टीम को ड्रॉ से संतोष करना पड़ा. पांचवें दिन कीवी बल्लेबाजों ने लंबी साझेदारी कर भारत की जीत की उम्मीदों पर पानी फेर दिया. इस नतीजे का असर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 की अंक तालिका पर भी पड़ा है. भारत चौथे स्थान पर बना हुआ है, लेकिन उसका पॉइंट्स प्रतिशत (PCT) घटकर 50 रह गया है.

मैच से पहले भारत 51.52 फीसदी PCT के साथ चौथे स्थान पर था. ड्रॉ होने पर दोनों टीमों को चार-चार अंक मिले. भारत के अब 12 टेस्ट में 72 अंक हो गए हैं, लेकिन कुल उपलब्ध अंकों के अनुपात में उसका प्रतिशत कम हो गया. न्यूजीलैंड भी इस मुकाबले के बाद तीसरे स्थान पर पहुंच गया है, जबकि ऑस्ट्रेलिया ने दूसरा स्थान हासिल कर लिया है.

WTC अंक तालिका में टॉप पर कौन?

अंक तालिका में दक्षिण अफ्रीका 75 प्रतिशत PCT के साथ पहले स्थान पर है. ऑस्ट्रेलिया 69.23 प्रतिशत के साथ दूसरे और न्यूजीलैंड 66.67 प्रतिशत के साथ तीसरे नंबर पर है. भारत 50 प्रतिशत PCT के साथ चौथे स्थान पर बना हुआ है. बांग्लादेश, इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, श्रीलंका और पाकिस्तान क्रमशः आगे की बाकी पोजीशन पर हैं.

भारत के लिए अब क्या है फाइनल का समीकरण?

ड्रॉ के बाद भारतीय टीम के पास WTC चक्र में छह टेस्ट बाकी हैं. इनमें न्यूजीलैंड के खिलाफ क्राइस्टचर्च में दूसरा टेस्ट और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू मैदान पर पांच मुकाबले शामिल हैं. फाइनल की दौड़ में मजबूती से बने रहने के लिए भारत को अब इन मैचों में लगभग हर मुकाबले में जीत दर्ज करनी होगी.

अगर टीम इंडिया अपने सभी छह टेस्ट जीत लेती है, तो उसका अधिकतम PCT 66.67 प्रतिशत तक पहुंच सकता है. इससे फाइनल में पहुंचने की उम्मीद कायम रहेगी, लेकिन दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के नतीजों पर भी नजर रखनी होगी. एक और मैच में अंक गंवाने से भारत की राह और कठिन हो सकती है.

वेलिंगटन में ड्रॉ भारत के लिए सिर्फ एक मैच का नतीजा नहीं, बल्कि WTC फाइनल की दौड़ में महत्वपूर्ण नुकसान साबित हुआ है. अब शुभमन गिल की टीम के सामने बाकी मुकाबलों में दमदार प्रदर्शन करने की चुनौती है.

MORE NEWS