Live TV
Search
Home > क्राइम > बिजली बिल आधा करने को लेकर विवाद, बुजुर्ग सास को जमीन पर दबाकर पीटा, बहू पर केस दर्ज

बिजली बिल आधा करने को लेकर विवाद, बुजुर्ग सास को जमीन पर दबाकर पीटा, बहू पर केस दर्ज

Elderly Mother-in-law beaten up: हरियाणा के करनाल जिले के बल्लाह गांव में बिजली बिल आधा करने को लेकर हुए विवाद में 60 वर्षीय बुजुर्ग कृष्णा के साथ मारपीट का मामला सामने आया है. आरोप है कि उनकी बहू रेणु ने उन्हें जमीन पर दबाकर पीटा. 25 अक्टूबर की घटना का वीडियो वायरल होने के बाद बुजुर्ग ने 27 अक्टूबर को पुलिस में शिकायत दी. पुलिस ने बहू के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Written By:
Published: October 28, 2026 22:48:40 IST
Last Updated: October 28, 2026 22:48:40 IST

Mobile Ads 1x1

Elderly Mother-in-law beaten up: हरियाणा के करनाल जिले के बल्लाह गांव में बुजुर्ग सास के साथ मारपीट का मामला सामने आया है. आरोप है कि बिजली बिल के बंटवारे को लेकर हुए विवाद में बहू ने अपनी 60 वर्षीय सास कृष्णा को जमीन पर दबाकर पीटा. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया. वीडियो में बुजुर्ग महिला जमीन पर पड़ी मदद की गुहार लगाती दिखाई दे रही है. मामले में पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद बहू रेणु के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

बिजली बिल आधा करने को लेकर बढ़ा विवाद

जानकारी के अनुसार, करनाल जिले के बल्लाह गांव की रहने वाली 60 वर्षीय कृष्णा पत्नी पालेराम अपने इकलौते बेटे बिजेंद्र से अलग रहती हैं. उनके बेटे बिजेंद्र की पत्नी रेणु के साथ बिजली के बिल को लेकर विवाद चल रहा था. घर में इस्तेमाल होने वाला बिजली मीटर कृष्णा के पति पालेराम के नाम पर है, लेकिन इसका इस्तेमाल दोनों परिवार करते थे. बताया गया है कि बिजली का बिल अधिक आने के कारण कृष्णा उसे भरने में असमर्थ थीं. वहीं, उनकी पुत्रवधू रेणु बिल को आधा-आधा बांटने पर जोर दे रही थी. इसी बात को लेकर दोनों के बीच मतभेद बढ़ गए और विवाद ने तूल पकड़ लिया.

बिजली मीटर उतरवाने के बाद बढ़ा तनाव

बताया जा रहा है कि बिजली बिल को लेकर चल रहे विवाद के बीच मीटर उतरवा दिया गया था. इसके बाद सास और बहू के बीच तनाव और बढ़ गया. आरोप है कि इसी विवाद के दौरान दोनों के बीच हाथापाई हुई. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में रेणु अपनी सास कृष्णा को जमीन पर दबाए हुए दिखाई दे रही है. बुजुर्ग महिला बिलखते हुए रहम की गुहार लगाती है और वहां मौजूद लोगों से मदद मांगती नजर आती है. वह किसी को फोन करने के लिए भी कहती है. वीडियो में आसपास कुछ लोग खड़े दिखाई देते हैं, लेकिन वे महिला को छुड़ाने के लिए बीच-बचाव करते नजर नहीं आते.

25 अक्टूबर की घटना, दो दिन बाद पुलिस से शिकायत

जांच के दौरान सामने आया कि वायरल वीडियो में दिखाई दे रही घटना 25 अक्टूबर की है. इसके दो दिन बाद, 27 अक्टूबर को बुजुर्ग कृष्णा ने बल्लाह पुलिस चौकी पहुंचकर अपनी पुत्रवधू रेणु पत्नी बिजेंद्र के खिलाफ शिकायत दी. शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने रेणु के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया. घटना के पीछे घरेलू कलह और बिजली बिल के बंटवारे को लेकर विवाद की बात सामने आई है.बल्लाह पुलिस चौकी के प्रभारी रोहताश कुमार के मुताबिक, बुजुर्ग कृष्णा ने अपनी पुत्रवधू के खिलाफ मारपीट की शिकायत दी थी. शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है. मामला घरेलू विवाद और बिजली मीटर के बिल से जुड़ा है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

MORE NEWS