Live TV
Search
Home > क्राइम > Odisha: मयूरभंज में छेड़छाड़ के आरोप के बाद लोगों का फूटा गुस्सा, युवक को पेड़ से बांधकर पीटा, जानें- पूरा मामला

Odisha: मयूरभंज में छेड़छाड़ के आरोप के बाद लोगों का फूटा गुस्सा, युवक को पेड़ से बांधकर पीटा, जानें- पूरा मामला

Odisha Crime News: बारिपदा क्षेत्र से आए दो युवक देर रात गांव में आयोजित एक पारिवारिक कार्यक्रम में पहुंचे थे. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों के साथ महिलाएं और युवतियां भी मौजूद थीं. आरोप है कि दोनों युवकों ने वहां मौजूद दो लड़कियों के साथ अनुचित व्यवहार किया.

Written By:
Last Updated: May 11, 2026 18:17:26 IST

Mobile Ads 1x1

Odisha Crime: ओडिशा के मयूरभंज जिले से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है. यहां एक युवक को कथित तौर पर लड़कियों से अभद्र व्यवहार करने के आरोप में ग्रामीणों ने पकड़कर पेड़ से बांध दिया और उसकी पिटाई कर दी. मामला उदला थाना क्षेत्र के बरहमपुर गांव का बताया जा रहा है.

मिली जानकारी के अनुसार, बारिपदा क्षेत्र से आए दो युवक देर रात गांव में आयोजित एक पारिवारिक कार्यक्रम में पहुंचे थे. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों के साथ महिलाएं और युवतियां भी मौजूद थीं. आरोप है कि दोनों युवकों ने वहां मौजूद दो लड़कियों के साथ अनुचित व्यवहार किया, जिसके बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया.

एक युवक हो गया मौके से फरार

घटना की खबर फैलते ही ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया. बताया जा रहा है कि लोगों ने दोनों युवकों को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन उनमें से एक मौके से फरार हो गया. वहीं दूसरे युवक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया.

पुलिस ने आरोपी को लोगों के कब्जे से लिया

इसके बाद युवक को कथित तौर पर रस्सी से पेड़ में बांधकर उसकी पिटाई की गई. सूचना मिलने पर पुलिस टीम गांव पहुंची और युवक को ग्रामीणों के बीच से निकालकर अपने कब्जे में लिया. घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है, जहां उसका इलाज जारी है.

सभी पहलुओं से जांच कर रही पुलिस

पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. अधिकारियों का कहना है कि घटना से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है और यह जानने की कोशिश की जा रही है कि युवकों पर लगाए गए आरोप कितने सही हैं.

इस घटना के बाद इलाके में तनाव और चर्चा का माहौल बना हुआ है. साथ ही, यह मामला कानून हाथ में लेने और भीड़ द्वारा सजा देने जैसी घटनाओं पर भी सवाल खड़े कर रहा है.

(अक्षय महाराणा की रिपोर्ट)

MORE NEWS