Live TV
Search
Home > क्राइम > Meerut Crime News: ‘लाश को छूना मत’ पत्नी के फोन में छिपा था वो राज, जो देख बौखला उठा पति; पहले छोड़ा घर और फिर…

Meerut Crime News: ‘लाश को छूना मत’ पत्नी के फोन में छिपा था वो राज, जो देख बौखला उठा पति; पहले छोड़ा घर और फिर…

Meerut Crime News: मेरठ में पत्नी के मोबाइल में अश्लील वीडियो मिलने के बाद पति-पत्नी में विवाद हो गया. इसके बाद पति ने घर छोड़ा और जहर खाने का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया.

Written By:
Last Updated: July 31, 2026 16:03:24 IST

Mobile Ads 1x1

Meerut Crime News: उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. पत्नी के मोबाइल में एक युवक का आपत्तिजनक वीडियो देखने के बाद पति और पत्नी के बीच विवाद हो गया. इसके बाद पति घर छोड़कर चला गया और सोशल मीडिया पर जहर खाते हुए अपना एक वीडियो पोस्ट कर दिया. वीडियो में उसने अपनी मौत के लिए पत्नी को जिम्मेदार बताया. घटना के 11 दिन बाद भी युवक का कोई पता नहीं चल सका है. पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है.

मोबाइल में वीडियो देखने के बाद हुआ विवाद

जानकारी के मुताबिक मामला मेरठ के सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है. पांडव नगर में रहने वाली महिला ने पुलिस को बताया कि वह मूल रूप से बिहार के दरभंगा की रहने वाली है. 19 जुलाई को उसके पति ने उसके मोबाइल में एक युवक का आपत्तिजनक वीडियो देख लिया. इसके बाद दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई. विवाद के बाद महिला अपने काम पर चली गई, जबकि पति घर छोड़कर कहीं चला गया. इसके बाद से वह वापस नहीं लौटा.

सोशल मीडिया पर किया पोस्ट

महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि घर से निकलने के बाद उसके पति ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया. वीडियो में वह जहर खाते हुए दिखाई दे रहा है. वीडियो में उसने अपनी मौत के लिए पत्नी को जिम्मेदार ठहराया और यह भी कहा कि उसकी मौत के बाद उसकी लाश को कोई हाथ न लगाए. वीडियो सामने आने के बाद परिवार के लोगों ने उससे संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उसका मोबाइल बंद मिला. तब से उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है.

पुलिस कर रही तलाश

महिला ने बताया कि उसने अपने पति की रिश्तेदारों, दोस्तों और परिचितों के यहां काफी तलाश की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला. इसके बाद उसने सिविल लाइन थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई. थाना प्रभारी विश्व ज्योति राय ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस युवक की तलाश कर रही है और सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए वीडियो समेत पूरे मामले की जांच की जा रही है. पुलिस का कहना है कि जांच के बाद सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

MORE NEWS