<
Categories: देश

दिल्ली से कन्याकुमारी तक होगी बारिश, कहां आएगा तूफान और कहां पड़ेगी गर्मी; आ गया IMD का लेटेस्ट अपडेट

Aaj Ka Mausam 18 April 2026: देश के विभिन्न हिस्सों के साथ जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में भी (18 अप्रैल, 2026) को बारिश होने का अलर्ट है, इसका असर मैदानी इलाकों में नजर आ सका है.

Aaj Ka Mausam 18 April 2026: अप्रैल का महीना दूसरे पखवाड़े में प्रवेश कर चुका है. इसके साथ ही देशभर में मौसम का मिजाज बदल-बदला सा है. देश के कई हिस्सों में अगले 24-48 घंटों के दौरान बारिश और तूफान का अलर्ट जारी है. इस दौरान बिजली गिरने और ओलावृष्टि की भी चेतावनी जारी की गई है. देश के कई हिस्सों में चक्रवाती संचरण और पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से बारिश, गर्मी, तेज धूप और लू का प्रकोप देश के अलग-अलग हिस्सों में देखने को मिलेगा. आंधी-तूफान के साथ बारिश का अलर्ट तो जारी है, साथ ही शनिवार (18 अप्रैल, 2026) को ज्यादातर मध्य भारत के राज्यों में भीषण गर्मी और लू लोगों को बेहाल करेगी. 

किन-किन राज्यों में होगी बारिश

मौसम की जानकारी देने वाली निजी एजेंसी स्काईमेट वेदर के अनुसार, आगामी 24 घंटों के दौरान केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में भी बारिश और गरज-चमक की संभावना है. पूर्वोत्तर के राज्यों की बात करें तो 18 और 19 अप्रैल के दौरान नगालैंड, मणिपुर, मिजोरमअसम, मेघालय और त्रिपुरा में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश के अलावा बिजली गिरने और तेज हवाओं का भी अलर्ट है.

13 राज्यों में चलेगी धूल भरी आंधी भी

उधर, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के वैज्ञानिकों के मुताबिक, वीकेंड पर हिमाचल प्रदेश समेत 13 राज्यों में शनिवार (18 अप्रैल, 2026) को झमाझम बारिश होने के साथ-साथ बिजली गिरने का भी अलर्ट जारी है. इन 13 राज्यों में धूल भरी आंधी के साथ 70 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवाएं भी चलने की चेतावनी जारी की गई है. हिमाचल प्रदेश में 18 और 19 अप्रैल जबकि उत्तराखंड में 18 अप्रैल को हल्की बारिश की संभावना IMD की ओर से जताई गई है.

केरल और आंध्र समेत कई राज्यों में होगी बारिश

आंतरिक कर्नाटक, केरल और आंध्र प्रदेश के उत्तरी तटीय इलाकों में भी हल्की बारिश हो सकती है, जबकि मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा और पश्चिम मध्य प्रदेश में तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक, शनिवार को दिल्ली-एनसीआर के अलावा हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और पश्चिम उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना है, जबकि कई हिस्सों में बारिश भी हो सकती है. 

यूपी बिहार में कैसा रहेगा मौसम का हाल

उत्तर प्रदेश और बिहार में लगातार गर्मी में इजाफा हो रहा है. इस बीच यूपी के कई जिलों में शनिवार (18 अप्रैल, 2026) को मौसम का मिजाज बदला-बदला सा नजर आएगा. शनिवार को लखनऊ, कानपुर जिले में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, लेकिन बारिश नहीं होगी.  वहीं, बिहार के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी पटना, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, गया, भागलपुर में गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है। इस दौरान तेज हवाएं चलेंगी.

JP YADAV

जेपी यादव डेढ़ दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह प्रिंट और डिजिटल मीडिया, दोनों में समान रूप से पकड़ रखते हैं. मनोरंजन, साहित्य और राजनीति से संबंधित मुद्दों पर कलम अधिक चलती है. अमर उजाला, दैनिक जागरण, दैनिक हिंदुस्तान, लाइव टाइम्स, ज़ी न्यूज और भारत 24 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.कई बाल कहानियां भी विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं. सामाजिक मुद्दों पर 'रेडी स्टडी गो' नाटक हाल ही में प्रकाशित हुआ है. टीवी और थिएटर के प्रति गहरी रुचि रखते हुए जेपी यादव ने दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक 'गागर में सागर' और 'जज्बा' में सहायक लेखक के तौर पर योगदान दिया है. इसके अलावा, उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'चिराग' में अभिनय भी किया है. वर्तमान में indianews.in में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

20 साल की शादी का खौफनाक अंत; घरेलू कलेश ने ले ली रिपोर्टर की जिंदगी, पत्नी ने सिल-बट्टे से कर दी हत्या

Telangana Crime: तेलंगाना के मंचिरियल शहर में एक घरेलू विवाद हत्या का कारण बन गया.…

Last Updated: September 29, 2026 18:13:23 IST

सर्वोटेक ने ‘नवआरंभ 2026’ में नेक्स्ट-जेन सोलर इनवर्टर्स लॉन्च कर चैनल पार्टनरशिप का जश्न मनाया

नई दिल्ली,29 सितंबर: सर्वोटेक रिन्यूएबल पावर सिस्टम लिमिटेड सोलर और रिन्यूएबल एनर्जी समाधानों की भारत…

Last Updated: September 29, 2026 18:07:20 IST

हर बच्चे की थाली में सुरक्षित भोजन: पोषण, स्वच्छता और गुणवत्ता का संकल्प

नई दिल्ली,28 सितंबर: किसी बच्चे के लिए स्कूल में मिलने वाला भोजन केवल एक थाली…

Last Updated: September 29, 2026 17:52:21 IST

UP Crime: स्कूल कैंपस में खून से लथपथ मिले प्रिंसिपल और टीचर पत्नी, कुल्हाड़ी से काटकर डबल मर्डर; सामने आया चुनाव का एंगल!

UP Crime: उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में एक सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल और उनकी पत्नी,…

Last Updated: September 29, 2026 18:14:56 IST

भारत-म्यांमार सीमा पर फिर बढ़ी हलचल, असम राइफल्स की टीम पर हमला, एक जवान शहीद, 4 घायल

Assam Rifles: अरुणाचल प्रदेश के चांगलांग जिले में भारत-म्यांमार सीमा के पास 21 असम राइफल्स…

Last Updated: September 29, 2026 17:59:35 IST

Rajasthan News: ATM काटने घुसे चोर, पीछे से पुलिस ने किया धप्पा; मजे ले रहे यूजर्स

Rajasthan News: राजस्थान के नागौर में दो चोर चोरी करने के लिए एटीएम में घुसे…

Last Updated: September 29, 2026 17:39:18 IST