Live TV
Search
Home > क्राइम > पति को छोड़ प्रेमी संग हुई फरार, फिर बैग में मिली उसी की लाश; आखिर क्या हुआ था दमन में उस रात?

पति को छोड़ प्रेमी संग हुई फरार, फिर बैग में मिली उसी की लाश; आखिर क्या हुआ था दमन में उस रात?

Wife Illicit Love Affair: बिहार की छोटी कुमारी दो साल पहले पति को छोड़कर प्रेमी संग दमन चली गई थी. अब उसका शव बैग में मिला है. पुलिस को प्रेमी पर हत्या का शक है और उसकी तलाश जारी है.

Written By:
Last Updated: August 6, 2026 10:11:13 IST

Mobile Ads 1x1

Wife Illicit Love Affair: बिहार के नवादा जिले एक ऐसी खबर सामने आई, जिसे सुन हर किसी की रुह कांप उठेगी. यहां रहने वाली छोटी कुमारी ने दो साल पहले अपने पति का घर छोड़ प्रेमी ऋषभ कुमार के साथ फरार हो गई थी. दोनों ने परिवार और समाज से दूर राज्य दमन में अपनी नई जिंदगी की शुरूआथ की थी. लेकिन इस रिश्ते का अंत काफी ज्यादा भयानक हुआ. दमन में एक बैग से महिला की लाश मिलने के बार पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. शुरूआती जांच में पुलिस को हत्या का संदेह है. पुलिस प्रेमी की तलाश कर रही है, जो घटना के बाद से ही फरार है. 

प्रेमी के लिए छोड़ा था पति का घर

पुलिस और परिजनों के मुताबिक, छोटी कुमारी की शादी पहले हो चुकी थी. शादी के बाद गांव के ही रहने वाले ऋषभ कुमार से उसकी नजदीकियां काफी बढ गई. दोनों के बीच दोस्ती प्यार में तब्दील हो गई. करीब दो साल पहले छोटी अपने पति का घर छोड़ प्रेमी के साथ फरार हो गई. काफी तलाश के बाद भी पता नहीं लगा कि वह कहा गुम हो गई है. परिवार ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई थी. लेकिन परिवार का संपर्क छोटी के साथ पूरी तरह से खत्म हो गया था. 

प्रेमी पर हत्या का शक

वहीं अब दमन के स्थानीय लोगों ने संदिग्ध हालत में पड़े एक ट्रॉली बैग की सूचना पुलिस को दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बैग खोला तो सब हैरान रह गए. जांच के दौरान शव की पहचान छोटी कुमारी के तौर पर की गई है. पुलिस के मुताबिक, शुरूआती जांच में हत्या की आशंका जताई गई है. पुलिस का शक प्रेमी पर है. घटना के बाद वह लापता हो गया है, जिससे शक और भी गहरा हो गया है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. 

ये भी पढ़ें: सावन में ‘महाकाल’ के आशीर्वाद के लिए जा रहे हैं उज्जैन, तो इन मंदिरों के दर्शन करना न भूलें, वरना अधूरी रह जाएगी मनोकामना

परिजनों को दी मौत की जानकारी 

दमन पुलिस ने बिहार की नवादा पुलिस को इस मामले की सूचना दी. जिसके बाद परिवार को छोटी की मौत के बारे में पता लगा. खबर सुनते ही परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है. परिजनों का आरोप है कि किसी विवाद के बाद ऋषभ ने छोटी की हत्या कर शव को ट्रॉली बैग में छिपाकर रास्ते में  छोड़ दिया. हालांकि, पुलिस ने अभी हत्या की अधिकारिक पुष्टि नहीं की है. जांच एजेंसियां कॉल डिटेल, घटनास्थल से मिले साक्ष्य और दोनों के संबंधों से जुड़े हर पहलू की जांच कर रही है. 

ये भी पढ़ें: आज का मौसम: यूपी समेत भारत के 17 राज्यों में बारिश से हाहाकार, IMD ने जारी किया ऐसा अलर्ट; कांप गए लोग

MORE NEWS