<
Categories: धर्म

घर में पुरुषों के झाड़ू-पोछा करने से क्या नाराज होती है माता लक्ष्मी? जानें सच्चाई

ज्यादातर घरों में महिलाए ही झाड़ू-पोंछा करती नजर आती हैं, ऐसा कम देखने को मिलता है कि पुरुष ऐसा कर रहे है. क्या घर में पुरुषों के झाड़ू-पोछा करने से माता लक्ष्मी नाराज होती है? आइये जानते हैं यहां इसके पीछे की सच्चाई

घर की सफाई सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण मानी जाती है, हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार जिस घर में साफ सफाई रहती है, उस घर में लक्ष्मी जी का वारस होता है और साफ घर में वास्तु दोष नहीं लगता है. लेकिन अक्सर आपने देखा होगी कि महिलाे ही घर की साफ सफाई में लगी रहती है, पुरुष साफ सफाई का काम बेहद कम करते नजर आते हैं. घर के लोग भी सफाई से जुड़े कामों के घर की महिलाओं को ही कहते हैं. क्या ऐसा इसलिए है कि  कई लोगों का कहना होता है कि घर में पुरुषों के झाड़ू-पोछा करने से माता लक्ष्मी नराज हो जाती है क्या यह बात सही है? आइये जानते हैं यहां

क्या घर में पुरुषों के झाड़ू-पोछा करने से माता लक्ष्मी नाराज होती है?

नहीं ऐसा बिल्कुल भी नहीं है हिंदू धर्म में बताया गया है कि जिस घर में पुरुष भी घर की साफ सफाई झाड़ू-पोंछाया व्यवस्था में हाथ बंटाता है, तो माता लक्ष्मी विशेष रूप से प्रसन्न होती हैं. ऐसे घरों में धन से संबंधित परेशानियां खत्म हो जाती है, घर में खुशियां बनी रहती है. जब घर का कोई पुरुष सेवा भाव से झाड़ू-पोंछा या घर की सफाई में मदद करता है, तो यह अहंकार का त्याग माना जाता है और हिंदू धर्म में त्याग का सबसे ज्यादा महत्व होता है और यह विनम्रता और सज्जनता का प्रतीक माना जाता है. मान्यताओं के अनुसार जहां अहंकार नहीं होता, वहां कृपा और समृद्धि खुद खींची चली आती है. ऐसा करने से कर्मों पर भी प्रभाव पड़ता है और भाग्योदय होता है.

पुरुषों के घर सफाई करने से परिवार में बढ़ता है आपसी सम्मान और प्रेम

पुरुषों के घर या व्यवसायिक स्थल पर साफ-सफाई करने से, घर परिवार के लोगों में आपका सम्मान बढ़ता है और घर की महिलाओं की मदद करने से प्रेम भी बढ़ता है. ऐसे घर में शांति बनी रहती है और मां लक्ष्मी वास करती है. कहा जाता है कि जो व्यक्ति किसी भी काम को छोटा-बड़ा नहीं समझता, उसके कर्म पवित्र होते हैं. ऐसे लोगों का भाग्य चमकता है. पुरुषों के झाड़ू-पोंछा करने से घर से नकारात्मक ऊर्जा खत्म होती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है.
 

Chhaya Sharma

छाया शर्मा (Chhaya Sharma) को एंटरटेनमेंट न्यूज़, लाइफस्टाइल और एस्ट्रोलॉजी में काम करते हुए 9 साल से ज्यादा हो चुके हैं। इनके द्वारा दी गई जानकारी व्यूअर्स को जागरूक करने और उन तक लेटेस्ट न्यूज़ पहुंचाने का काम करती है। ये अपनी ईमानदारी और स्पष्टता के साथ लोगों की सहायता करने में माहिर हैं। छाया से संपर्क करने के लिए chhaya.sharma@itvnetwork.com पर संपर्क किया जा

Recent Posts

IPL 2026: 1 सीट, 3 दावेदार… MI तय करेगी कौन खेलेगा प्लेऑफ, देखें समीकरण

IPL 2026 Playoffs Scenario: आईपीएल 2026 में प्लेऑफ की आखिरी सीट के लिए 3 टीमों…

Last Updated: May 24, 2026 11:46:33 IST

UP Panchayat Election 2026: 26 मई के बाद भी खत्म नहीं होगी प्रधानों की भूमिका? योगी सरकार बना रही बड़ा प्लान

Panchayat Election 2026: UP में 2026 के पंचायत चुनाव अब लगभग टल चुके माने जा…

Last Updated: May 23, 2026 22:29:11 IST

टेस्टी और क्रंची कोरियन cucumber किमची, गर्मी से देगी राहत, स्वाद और सेहत का बेस्ट कॉम्बिनेशन

Cucumber Kimchi: किमची का नाम सुनते ही जहन में सिर्फ पत्तागोभी और मूली से बनी…

Last Updated: May 23, 2026 19:44:43 IST

SSC GD Exam Reschedule: एसएससी जीडी परीक्षा की बदली तारीख, 28 मई की परीक्षा अब होगी इस दिन

SSC GD Constable भर्ती परीक्षा की डेट में अहम बदलाव किया गया है. अब 28…

Last Updated: May 23, 2026 19:17:26 IST

Funny Jokes: तुम्हें मेरी सुंदरता अच्छी लगती है या संस्कार! पत्नी के पूछने पर पति ने जो कहा, सुनकर…

Joke of the day: अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी…

Last Updated: May 23, 2026 18:41:23 IST

Silver Price Today 23 May 2026: चांदी का दाम रविवार को कैसा रहेगा, यहां नोट करें शहरों के रेट्स

Silver Price Today 23 May 2026: सोने के साथ-साथ चांदी के दामों में भी गिरावट…

Last Updated: May 23, 2026 18:38:31 IST