Live TV
Search
Home > धर्म > Garuda Purana: इन लोगों के घर भोजन करना बन सकता है आर्थिक तंगी की कारण,जीवन में आ सकती है दरिद्रता और कलह

Garuda Purana: इन लोगों के घर भोजन करना बन सकता है आर्थिक तंगी की कारण,जीवन में आ सकती है दरिद्रता और कलह

Garuda Purana: कई बार हम जीवन में जाने- अनजाने में कुछ ऐसी गलतियां कर देते हैं,जिनका हमारे जीवन पर बहुत नाकारात्मक असर पड़ता है,गरुड़ पुराण में ऐसे ही कुछ नियमों के बारे में बताया गया है,आइए जानते हैं उनके बारे में विस्तार से.

Written By:
Last Updated: April 27, 2026 14:12:51 IST

Mobile Ads 1x1

 Garuda Purana: गरुड़ पुराण हिंदू धर्म का एक महत्वपूर्ण ग्रंथ माना जाता है. इसमें केवल मृत्यु के बाद की बातों का वर्णन ही नहीं है, बल्कि जीवन को सही तरीके से जीने, अच्छे आचरण और धर्म के नियमों के बारे में भी विस्तार से बताया गया है. इस ग्रंथ में भोजन को बेहद पवित्र माना गया है और कहा गया है कि इंसान जिस अन्न को ग्रहण करता है, उसका असर उसके मन, विचार और भाग्य पर पड़ता है.

मान्यता है कि हर किसी के घर का भोजन ग्रहण नहीं करना चाहिए, क्योंकि अन्न केवल पेट भरने का साधन नहीं, बल्कि ऊर्जा का स्रोत भी होता है. अगर भोजन गलत कमाई, नकारात्मक सोच या अधर्म से जुड़ा हो, तो उसका प्रभाव जीवन पर पड़ सकता है. आइए जानते हैं किन 4 तरह के लोगों के यहां भोजन करने से बचने की सलाह दी गई है.

 अत्यधिक ब्याज लेने वाले व्यक्ति

जो लोग दूसरों की मजबूरी का फायदा उठाकर ऊंचे ब्याज पर पैसा देते हैं, उनके यहां भोजन करने से बचना चाहिए. ऐसे धन में पीड़ित लोगों का दुख और परेशानी जुड़ी मानी जाती है. कहा जाता है कि ऐसे अन्न से घर में आर्थिक तंगी और अशांति बढ़ सकती है.

 लंबे समय से गंभीर बीमारी से पीड़ित व्यक्ति

गरुड़ पुराण में ऐसे घरों में भोजन करने से बचने की बात कही गई है जहां लंबे समय से गंभीर बीमारी का वातावरण हो. इसका एक कारण स्वास्थ्य से जुड़ा भी माना जाता है. ऐसे स्थान पर संक्रमण या नकारात्मक माहौल होने की संभावना रहती है, जो शरीर और मन दोनों पर असर डाल सकता है.

 गलत कामों से धन कमाने वाले लोग

जो लोग चोरी, धोखाधड़ी, ठगी या किसी भी अनैतिक तरीके से पैसा कमाते हैं, उनके घर का भोजन अशुभ माना गया है. ऐसे धन से बना अन्न मन और बुद्धि पर नकारात्मक असर डाल सकता है. इससे व्यक्ति की सोच भटक सकती है और मान-सम्मान में कमी आ सकती है.

 भोजन से जुड़ी सीख

गरुड़ पुराण के अनुसार भोजन हमेशा शुद्ध, ईमानदारी की कमाई से बना और सकारात्मक भावना से परोसा हुआ होना चाहिए. जहां सम्मान, प्रेम और सद्भाव हो, वहां का अन्न शुभ माना जाता है.

  Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. India News इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.

MORE NEWS