होम / Karwa Chauth 2023: चांद ना दिखे तो ना हो परेशान, खोले इस तरह से व्रत

Karwa Chauth 2023: चांद ना दिखे तो ना हो परेशान, खोले इस तरह से व्रत

Simran Singh • LAST UPDATED : November 1, 2023, 8:42 am IST

India News (इंडिया न्यूज़), Karwa Chauth 2023, दिल्ली: आज पंचांग के अनुसार कार्तिक मास के कृष्णपक्ष की चतुर्थी पर करवा चौथ का व्रत को महिलाओं द्वारा किया जाने वाला है। हिंदू मान्यता के अनुसार इस व्रत को महिलाएं अपने सुहाग यानी पति की लंबी आयु के लिए रखती हैं। इस व्रत को करक चतुर्थी या फिर करवा चौथ भी कह जाता है। व्रत के दौरान बिना कुछ खाए-पिए रहना होता है। वहीं इस व्रत का प्रचलन भारत में दक्षिण की बजाय उत्तर भारत में ज्यादा है। आखिर में बता दें कि करवा चौथ व्रत की पूजा में चंद्रमा का बहुत ज्यादा महत्व माना गया है क्योंकि इसी को देखकर ही महिलाएं अपना व्रत खोलती हैं, लेकिन व्रत करते हुए अगर चंद्रमा किसी कारण से नजर ना आए तो क्या करना चाहिए, आज कि रिपोर्ट में आपको बताते हैं।

मोबाइल से करें लाइव चंद्र दर्शन

अगर आपके शहर का मौसम भी खराब है और आप इसकी चिंता कर रहे हैं कि आपको बादलों के कारण चंद्रमा के दर्शन नहीं होंगे और आप पूजा संपन्न कर अपना व्रत नहीं खोल पाएंगे तो आप इसकी चिंता ना करें। अगर करवा चौथ के दिन चंद्रमा ना दिखे तो आप किसी दूसरे स्थान पर मौजूद व्यक्ति के मोबाइल से भी चंद्रमा के दर्शन करके पूजा कर सकते हैं। वीडियो कॉल का इस्तेमाल करते हुए आज के आधुनिक समय में चंद्रमा की पूजा कर अपना व्रत खोल सकते हैं।

बिना मोबाइल से भी खोले व्रत

अगर आप ऐसे इंसान है जो मोबाइल, इंटरनेट, टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल नहीं करते तो उसमें भी चिंता की कोई बात नहीं है, क्योंकि हमारे सनातन परंपरा में ऐसी कई सारी समस्याओं का समाधान पहले से ही दिया गया है। यदि आपके शहर में किसी कारणवश चंद्र दर्शन नहीं हो पाते हैं। तो आप भगवान शिव के मस्तक पर शोभायमान चंद्रमा को देखकर भी अपना व्रत खोल सकते हैं।

चावल के चंद्रमा से भी पूरा हो सकता है व्रत

यदि आपको भगवान शिव के चंद्रमा वाली प्रतिमा नहीं मिलती है। तो आपको निराश होने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि आप अपने घर में भी पात्र या फिर चौकी में चावल से चंद्रमा बनाकर उसकी पूजा आराधना कर सकते हैं। मान्यताओं के अनुसार करवा चौथ का व्रत खोलने के लिए पूर्ण फल की प्रति इस प्रकार भी होती है।

जब ना हो चांद के दर्शन तो कर करें

यदि करवा चौथ के दिन आपको चंद्रमा के दर्शन नहीं होते हैं। उसके पीछे किसी भी प्रकार का कारण क्यों ना हो तो इस दिन चंद्रोदय के समय चंद्र देवता का स्मरण करें और उस दिशा की ओर मुख करके उनकी पूजा आराधना कर जल अर्पित करें मान्यता है कि स तरह चंद्रमा की पूजा करने के बाद भी व्रत का फल प्राप्त होता है।

 

ये भी पढ़े:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Taapsee Pannu का खुलासा, शादी के आउटफिट्स किसी डिजाइनर ने नहीं, बल्कि कॉलेज के दोस्त ने किए थे तैयार -Indianews
अशोक चोपड़ा के निधन को अब तक भूला नहीं पाई हैं Priyanka Chopra, पिता को खोने का दर्द किया बयां -Indianews
Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने बदल दिया अपना ही फैसला, 14 वर्षीय बलात्कार पीड़िता से जुड़ा है मामला- Indianews
Google Layoffs 2024: Google ने एक बार फिर छंटनी का एलान, पाइथॉन टीम सबसे ज्यादा प्रभावित-Indianews
Khalistani Terrorist: अमेरिकी मीडिया का बड़ा दावा, गुरपतवंत पन्नून को मारने के लिए RAW अधिकारी ने बनाया था हिट टीम
Rakesh Roshan ने अपने हार्डकोर वर्कआउट का वीडियो किया शेयर, पिता की फिटनेस पर ऋतिक रोशन ने किया रिएक्ट -Indianews
KKR VS DC: अपने जीत के अभियान को जारी रखना चाहेगी टीम पंत, देखें दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11
ADVERTISEMENT